Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

रविवार को बन रहा बुधादित्य राजयोग, 7 राशियों पर जमकर बरसेगा धन, देखें राशिफल

Budhaditya Rajyoga Rashifal

आज 22 जून दिन रविवार है और बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। मिथुन और तुला सहित पांच राशियां ऐसी है जिन्हें इस राजयोग का भरपूर लाभ मिलने वाला है। इन्हें धन और सम्मान की प्राप्ति होगी और हर जगह सफलता मिलेगी।

इन लोगों को आज अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पूरा दिन खुशहाली के साथ गुजरने वाला है और मनचाही इच्छा पूरी हो जाएगी। कमाई करने के मामले में ही आगे रहेंगे। चलिए जान लेते हैं कि किस राशि पर इस राजयोग का कैसा प्रभाव पड़ रहा है।

बुधादित्य राजयोग राशिफल (Budhaditya Rajyoga)

मेष

मेष राशि के लोगों को अपने सारे किए गए प्रयासों का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। जो लोग सॉफ्टवेयर की इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं उन्हें कोई नया मौका मिल सकता है। अगर म्युचुअल फंड में निवेश करना है तो सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है। सरकारी विभाग से जुड़ा हुआ कोई काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आपके परिवार के साथ समय बिताने की बहुत आवश्यकता है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है। भूमि भवन के संबंध में इन्हें लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संपत्ति का लेनदेन करना चाहते हैं कि समय फायदेमंद है। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें आय की प्राप्ति हो सकती है। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन

इन लोगों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। जो लोग डिजिटल काम करते हैं उनके लिए लाभ ये योग निर्मित हो रहे हैं। रोजगार परिवर्तन के योग निर्मित हो रहे हैं। आर्थिक मामले में माता-पिता की सलाह आवश्यक होगी।

कर्क

पहले की गई मेहनत करियर के मामले में अब लाभ देगी। जो लोग सरकारी या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ की प्राप्ति होने वाली है। व्यापारी वर्ग को निवेश से फायदा होगा। एसआईपी या म्युचुअल फंड में निवेश जरूर करें।

सिंह

इन लोगों के लिए आज का दिन तरक्की से भरपूर रहने वाला है। अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने का काम करेंगे। मीडिया रिलेशंस और पब्लिक कंसल्टेंसी से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होने वाला है। पुराने स्रोत से इन्हें अधिक मात्रा में धन मिलेगा। नए विचारों से व्यापार में लाभ मिलेगा।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। कार्यालय में ये अपने काम के अंदाज से वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। व्यापार में की गई रिसर्च इन्हें बेहतरीन परिणाम देने वाली है। माता-पिता से इन्हें आर्थिक सहयोग की प्राप्ति होगी। आय बढ़ेगी लेकिन बचत पर ध्यान देने की भी आवश्यकता है।

तुला

तुला राशि के लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगे। कला, डिजाइन और शास्त्रीय संगीत से जुड़े लोगों को बेहतरीन मुकाम मिलेगा। अगर स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं तो बातचीत से काम बन जाएगा। मानसिक शांति की प्राप्ति होने वाली है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को मेहनत के दम पर लाभ की प्राप्ति होने वाली है। जो लोग बैंकिंग, फाइनेंस और इमरजेंसी सेवा से जुड़े हैं उन्हें तरक्की प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में टीम का नेतृत्व करने के जिम्मेदारी मिल सकती है। अनजाने स्रोत से इन्हें धन लाभ की प्राप्ति होगी। कोई भी निर्णय ध्यानपूर्वक लेने की आवश्यकता है।

धनु

धनु राशि के लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी और इनके संबंध भी मजबूत होंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट या फिर नियुक्ति के रास्ते खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। शेयर बाजार में किया गया निवेश लाभ देगा। सरकारी में किए गए काम फायदेमंद साबित होंगे।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारी सफलता लेकर आया है। कारोबार या नौकरी में अपनी कार्यशाली से लोगों को प्रभावित करेंगे। जो लोग ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ प्राप्त होगा। निवेश की योजनाओं पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों का आज जबरदस्त तरक्की की प्राप्ति होने वाली है। इन उन्नति के ढेर सारे अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपका जितना भी अटका हुआ धन है वह आपको वापस मिल जाएगा। नौकरी में प्रमोशन में व्यापार का विस्तार होगा।

मीन

मीन राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ की प्राप्ति होने वाली है। ऑनलाइन आय के स्रोत बढ़ जाएंगे और कार्य क्षेत्र मेंतरक्की मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोस्तों और परिवार की सहायता मिलेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

2930060cookie-checkरविवार को बन रहा बुधादित्य राजयोग, 7 राशियों पर जमकर बरसेगा धन, देखें राशिफल
Artical

Comments are closed.

Michael Bay exits Will Smith’s action film ‘Fast and Loose’     |     IAF airlifts 18 CRPF Jawans injured near Udhampur’s Basantgarh     |     “India is strategic partner with whom we engage in full and frank dialogue” US State Department     |     Amit Shah to lay foundation stone for Maa Sita Temple in Sitamarhi today; Ministers calls it “historic”     |     Jerusalem and Tel Aviv make ‘most favorite’ cities list for 2025     |     Israeli forces uncover missile launchers in Gaza cemetery     |     पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: तरनतारन में मिला IED, 15 अगस्त पर बीकेआई और आईएसआई की थी बड़ी साजिश     |     Bihar: Interstate Gang Of Cyber Thugs Busted, Fraud Of Rs 8.33 Crore Revealed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ideologically hollow Cong systematically attacking constitutional institutions: BJP | India News     |     Construction Of Ring Road Start In Aligarh In August 2026 – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088