Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले बन सकते दूसरे भारतीय खिलाड़ी


Ravindra Jadeja- India TV Hindi

Image Source : GETTY
रवींद्र जडेजा

IND vs BAN Test Series: भारतीय टीम को 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। बीसीसीआई की तरफ से इस मैच को लेकर टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, जिसमें टीम इंडिया के सभी सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। इसी में एक नाम स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का भी है, जिनका अब तक साल 2024 में टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। जडेजा घरेलू टेस्ट सीरीज में एक मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं जिसमें गेंद के साथ बल्ले से भी उनका योगदान देखने को मिलता है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सर जडेजा के पास एक बड़ा कारनामा करने का भी मौका होगा।

6 विकेट लेते ही इस मामले में बन जाएंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 294 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें वह 6 विकेट हासिल करते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे जो उनके करियर में एक बड़ी उपलब्धि जरूर होगी। वहीं जडेजा पहले ही टेस्ट क्रिकेट में 3000 से अधिक रन बना चुके हैं ऐसे में वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की तरफ से दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिनके नाम 300 विकेट और 3000 रन बनाने का कारनामा दर्ज होगा। जडेजा से पहले ये कारनामा रविचंद्रन अश्विन ने किया था, जिनके नाम अभी टेस्ट में 3309 रन और 516 विकेट दर्ज हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में बात की जाए तो रवींद्र जडेजा इस मामले में चौथे खिलाड़ी बनेंगे। अश्विन से पहले ये शेन वॉर्न और डेनियल विटोरी पहले ही ये कारनामा कर चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले और 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

शेन वॉर्न – 3154 रन और 708 विकेट

डेनियल विटोरी – 4531 रन और 362 विकेट

रविचंद्रन अश्विन – 3309 रन और 516 विकेट

ये भी पढ़ें

IND vs BAN टेस्ट सीरीज से पहले BCCI ने इस बॉलर को भेजा बुलावा, पंजाब किंग्स के लिए खेल चुका मैच

भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज की लगातार 5वीं जीत

Latest Cricket News





Source link

1512160cookie-checkरवींद्र जडेजा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले बन सकते दूसरे भारतीय खिलाड़ी
Artical

Comments are closed.

जब भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों का डेब्यू मैच ही बन गया आखिरी मुकाबला! जानिए क्या थी वजह     |     Guidehouse Expands Chennai Footprint with New 250k sq. ft. Facility     |     Bihar News : Former Ips Anand Mishra Resigned From His Post Jan Suraj Party Prashant Kishor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Brutality For Four Months Girl Could Not Even Protest Her Honour Was Looted One By One – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hemkund Sahib: Army Removed Snow From About Three Km Of Path Gurudwara Will Be Decorated With Flowers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dowry Harassment Case Against Former Minister Baghel Family Serious Allegations Daughter In Law – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan: Crackdown On Illegal Bangladeshi Immigrants Continues, Over 1000 Identified, 148 Deported So Far – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: पीने के जल संकट को लेकर जजपा का प्रतिनिधिमंडल आज गवर्नर से मिलेगा, सौंपेगा ज्ञापन     |     Earthquake In Himachal Pradesh Chamba Intensity 3.3 No Damage Reported – Amar Ujala Hindi News Live     |     दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा को मैदान पर भिड़ने की मिली बड़ी सजा, जुर्माने के साथ बैन भी लगा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088