Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Elderly Man Dies After Being Hit By A Speeding Vehicle While Crossing The Road - Amar Ujala Hindi News Live Agra Cantt-banaras Vande Bharat Route Changed Number Of Coaches Increased - Amar Ujala Hindi News Live Snow Leopard Captured On Camera In Kedarnath Wildlife Sanctuary Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live व्यापमं केस: हाई कोर्ट ने सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज सभी चार केस रद्द किए, CBI को सौंपी गई थी जांच Rajasthan Weather Update: Furnace-like Heat Grips State, Heatwave Alert In 10 Cities, Pilani Records 46.4°c - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh High Court Said Date Of Birth Will Be Changed Only On Clerical Error - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा VIDEO: अभिषेक और दिग्वेश राठी के बीच का विवाद हुआ खत्म, राजीव शुक्ला ने कराई सुलह निधन से पहले डिप्रेशन में थीं जिया खान, सूरज पंचोली को किया था कॉल, जरीना बहाव ने किया नया खुलासा दुनिया के निवेशकों के लिए भारत का मैनुफैक्चरिंग सेक्टर है ज्यादा आकर्षक, एसएंडपी की स्टडी में खुलासा Jamia Millia Islamia wants parents to take responsibility for 'character and conduct' of students

राग-द्वेष के बंधन से मुक्त, चित्त की शुद्धता ही धर्म का सार है


उपाध्याय गुप्त सार मुनि के अनुसार धर्म के सार को समझे बिना धर्म का ठीक से पालन नहीं किया जा सकता है। सार को समझेंगे तभी उसे ग्रहण कर पाएंगे अन्यथा अंदर के सार तत्त्व को छोड़कर छिलकों में ही उलझे रह जाएंगे। सार में सदा समानता रहती है। अनेक रूप-रूपाय भिन्न-भिन्न बाह्याडंबर, आकार-प्रकार, बनावट-सजावट, खान-पान जो भिन्न-भिन्न संप्रदायों के प्रतीक मात्र थे, वे आज भिन्न-भिन्न धर्म बनकर पारस्परिक विरोध का कारण बन गए हैं। सारा मानव समाज इन बाह्याचार और बाह्याडंबर रूपी स्थूल छिलकों में बुरी तरह उलझ गया है। हमें जब तक धर्म की वास्तविक ‘मणि’ प्राप्त नहीं होती, तब तक हम कंगाल हैं। हमारा जीवन निस्सार दिखावों, निरर्थक कर्मकांडों और निकम्मे बुद्धि-किलोलो में भरा रहता है। धर्म का सार तो चित्त की शुद्धता में है, राग-द्वेष-मोह के बंधनों से मुक्त होने में है। विषम स्थितियों में भी चित्त की समता बनाए रखने में है। मैत्री, करुणा, मुदिता में है। साथ-साथ जो यह भी समझते हो कि ये गुण हममें नहीं है तो देर-सवेर वे भी धर्म के सार को प्राप्त कर ही लेते हैं। लेकिन जब हम बाह्याडंबर के निस्सार छिलकों को ही धर्म मानने लगते हैं, तब शुद्ध धर्म प्राप्त कर सकने की सारी संभावनाओं को खो देते हैं। हम यह जांच कभी करते ही नहीं हैं कि जिसे हम धर्म माने जा रहे हैं, उसकी वजह से हमारे मन-मानस में क्या सुधार हो रहा है? अथवा हमारे जीवन-व्यवहार में कुछ सुधार हो रहा है? अत धर्म की शुद्धता को जानना, समझना, जांचना, परखना पहला आवश्यक चरण है।

शुद्ध धर्म सदा स्पष्ट और सुबोधक होता है। उसमें रहस्यमयी गुत्थियां नहीं होती। शुद्ध धर्म में कपोल कल्पनाएं नहीं होती। जो कुछ होता है, यथार्थ ही होता है। धर्म कोरे सिद्धांत निरूपण के लिए नहीं प्रत्युत स्वयं का साक्षात्कार करने के लिए होता है। धर्म राजमार्ग की तरह ऋजु है, उसमें भूल-भुलैया नहीं होती। धर्म आदि, मध्य और अंत हर अवस्था में कल्याणकारी ही होता है। मिश्री की तरह, जहां से चखो, मुंह मीठा ही करेगा। यदि ऐसा हो तो धर्म यथार्थ है, शुक्ल है, शुद्ध है अन्यथा धर्म के नाम पर कोई धोखा हो सकता है।

अतएव यदि शुद्ध धर्म का सार ग्रहण नहीं करेंगे तो द्वेष, द्रोह, दुराग्रह, हठधर्मी, पक्षपात, संकीर्णता, कट्टरता, भय, आशंका, अविश्वास, प्रमाद, कठमुल्लेपन से भरा हुआ जीवन निस्तेज, निष्प्राण, निरुत्साही ही होगा। कुत्सित, कलुषित, कुटिल ही होगा। शुद्ध धर्म का सार ग्रहण कर लेंगे तो प्यार, करुणा, स्नेह, सद्भाव, त्याग, बलिदान, सहयोग, सहकार, श्रद्धा-विश्वास, अभ्युदय और विकास से भरा हुआ जीवन ओजस्वी, वर्चस्वी ही होगा। शुद्ध धर्म के यही प्रत्यक्ष लाभ हैं। प्रत्यक्ष लाभ ही शुद्ध धर्म की सच्ची कसौटी है। इस धर्म तरु पर सर्वेंद्रिय सुख रूपी फलों के साथ-साथ मुक्ति रूपी महाफल फलता है।



Source link

1414090cookie-checkराग-द्वेष के बंधन से मुक्त, चित्त की शुद्धता ही धर्म का सार है
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Elderly Man Dies After Being Hit By A Speeding Vehicle While Crossing The Road – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra Cantt-banaras Vande Bharat Route Changed Number Of Coaches Increased – Amar Ujala Hindi News Live     |     Snow Leopard Captured On Camera In Kedarnath Wildlife Sanctuary Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     व्यापमं केस: हाई कोर्ट ने सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज सभी चार केस रद्द किए, CBI को सौंपी गई थी जांच     |     Rajasthan Weather Update: Furnace-like Heat Grips State, Heatwave Alert In 10 Cities, Pilani Records 46.4°c – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh High Court Said Date Of Birth Will Be Changed Only On Clerical Error – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा     |     VIDEO: अभिषेक और दिग्वेश राठी के बीच का विवाद हुआ खत्म, राजीव शुक्ला ने कराई सुलह     |     निधन से पहले डिप्रेशन में थीं जिया खान, सूरज पंचोली को किया था कॉल, जरीना बहाव ने किया नया खुलासा     |     दुनिया के निवेशकों के लिए भारत का मैनुफैक्चरिंग सेक्टर है ज्यादा आकर्षक, एसएंडपी की स्टडी में खुलासा     |     Jamia Millia Islamia wants parents to take responsibility for ‘character and conduct’ of students     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088