Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

रातों को बदलते रहते हैं करवट नहीं आती नींद? ये टिप्स करेंगी मदद


अच्छी नींद हर किसी की पहली जरूरत होती है। अगर किसी दिन नींद ना पूरी हो तो लगभग सारा दिन बेकार जाता है। पूरे दिन आलस सा लगा रहता है, दिमाग थका हुआ रहता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता। चैन की गहरी नींद आना आजकल एक लग्जरी है। भाग दौड़ भरी जिंदगी, फास्ट पेस लाइफस्टाइल, बिगड़ता खानपान ये सब कहीं ना कहीं हमारी नींद पर अपना बुरा असर डाल रहें है। अक्सर ही लोगों से रात में नींद ना आने की शिकायत सुनने को मिलती है। बिस्तर पर जाने के बाद बहुत देर तक नींद ना आना आज के समय में आम बात हो गई है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिनकी मदद से आपको बिस्तर पर जाते ही गहरी नींद आ जाएगी।

बिस्तर पर जाने से पहले कर लें ये काम

रात में अच्छी नींद चाहिए तो इसके लिए बिस्तर पर जाने से पहले कुछ जरूरी चीजें कर लेनी चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद तुरंत सोने के लिए चले जाते हैं। ध्यान रहे अच्छी नींद के लिए खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही सोने जाएं। इसके साथ ही मोबाइल फोन से दूरी बनाना भी बेहद जरूरी है। लोग बिस्तर पर जाने के बाद भी देर तक मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहते हैं, जिससे उनकी नींद उचट जाती है और देर तक नहीं आती। सोने से लगभग आधा घंटा पहले ही मोबाइल से दूरी बना लें।

अच्छी नींद के लिए पीएं ये ड्रिंक्स

कई बार बहुत कोशिश करने के बाद भी नींद नहीं आती। बिस्तर पर जाने के बाद दिमाग में पता नहीं क्या–क्या बातें चलने लगती हैं। इसके लिए हम आपको कुछ आसान सी ड्रिंक्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आपका दिमाग शांत होगा और आपको अच्छी नींद आएगी।

बादाम दूध

बादाम हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए ही काफी फायदेमंद होता है। आपको अच्छी नींद दिलाने में भी बादाम काफी मदद करेगा। थोड़े से बादाम लेकर उनका पाउडर बना लें। अब रोजाना सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में इसे मिलाकर पीएं।

गर्म दूध है काफी फायदेमंद

रोजाना सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध पीने से भी काफी अच्छी नींद आती है। दूध के अंदर ट्रिप्टोफैन नाम का एक एमिनो एसिड पाया जाता है जो नींद को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही यह पेट को भी साफ रखता है और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी अच्छी होता है। अब चाहें तो इसमें कुछ केसर के कतरे और थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं, ये दोनों ही चीजें नींद को बूस्ट करने का काम करती हैं।

कैमोमाइल हर्बल टी

कैमोमाइल टी हमारी हेल्थ के लिए काफी बेनिफिशियल होती है। इसे पीने से स्ट्रेस और एंजाइटी की परेशानी दूर होती है। यह दिमाग को भी शांत करने का काम करती है। सोने से पहले एक कप कैमोमाइल टी आपकी नींद को काफी बेहतर बना सकती है।

दालचीनी पाउडर भी है कारगर

आपकी रसोई में रखी दालचीनी भी अच्छी और गहरी नींद लेने में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए बस आपको एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर पीना है। यह आपके दिमाग को शांत रखकर सोने में काफी मदद करेग।



Source link

1093400cookie-checkरातों को बदलते रहते हैं करवट नहीं आती नींद? ये टिप्स करेंगी मदद
Artical

Comments are closed.

I am not going to Rajya Sabha, says Kejriwal | India News     |     Bihar News : Who Is Digvijay Singh Ex Central Minister Nitish Kumar Friend And Enemy In Bjp Shreyasi Singh Mla – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Weather Update: Heavy Rain Lashes Bareilly, Waterlogging On Roads, Yellow Alert For 3 Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     Efforts To Start Elephant Safari Again In Corbett And Rajaji Tiger Reserve Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Patient Misdeed Another Patient In A Delhi Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Law Classes Were Closed In Sehore College For A Decade, Law Studies Will Start In The New Session – Madhya Pradesh News     |     Maharashtra: Three-language Policy Sparks Controversy, Konkan Marathi Literary Body Raises Concern; Read Here – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bikaner News: He Was Having Fun By Posing As Fake Crime Branch Officer, The Real Police Took Him Into Custody – Bikaner News     |     हरियाणा की दहलीज पर मानसून: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी; हवा में नमी की मात्रा बढ़ी, उमस से लोग परेशान     |     Kangra: जहर खाने से व्यक्ति की मौत, उकसाने के आरोप में पत्नी-सास गिरफ्तार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088