Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

राशिफल: 30 नवंबर को बन रहा शश राजयोग, 7 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, मिलेगा मान-सम्मान

Rashifal

Rashifal 30 November: ग्रह नक्षत्रों का परिवर्तन हर थोड़े दिन में व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने का काम करता है। समय समय पर ग्रह एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाता है जिसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर होता है। ग्रहों की स्थिति को देखकर व्यक्ति के व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य का पता भी किया जा सकता है।

आज 30 नवंबर दिन शनिवार है और आज अनुराधा नक्षत्र में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में कई राशियों पर शनि देव की कृपा बरसने वाली है। इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा और इनकी सारी योजनाएं सफल हो जाएगी। चलिए हम आपको मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल बताते हैं।

शनिवार का राशिफल (Rashifal)

मेष

मेष राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है। अपनी बोलचाल से आप अपने सारे काम निपटा लेंगे। व्यापार और व्यवसाय में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सफलता प्राप्त करनी है तो समय पर काम करना सीखना होगा। यात्रा पर जाने की योग दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारी सफलता लेकर आ रहा है। इनके घर में शुभ और मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। जीवन स्तर को सुधारना चाहते हैं तो स्थाई उपयोग में आने वाली वस्तु की खरीदारी करें। शाम के समय घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। इन्हें अप्रत्याशित उन्नति की प्राप्ति होगी जिसे देखकर सभी हैरान हो जाएंगे। प्रगतिकी इस गति को स्थाई रखने के लिए आपको लगातार आगे बढ़ते रहना होगा। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहे और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क

इन लोगों को आज करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। आज का दिन आपके लिए ढेर सारी तरक्की लेकर आ रहा है। आप हमेशा परिवार की सलामती की कोशिश करते हैं और आज भी वही करेंगे। आप स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। लाभ और तरक्की की प्राप्ति होने वाली है।

सिंह

आज का दिन इनके लिए ढेर सारी तरक्की लेकर आ रहा है। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें किसी बात की चिंता सता सकती है। अस्थिरता लगातार आपके पीछे पड़ी हुई है जिसकी वजह से काम में परेशानी आ रही है। अगर आप कार्य क्षेत्र में सुधार चाहते हैं तो आपको आलस त्यागना होगा।

कन्या

करियर के मामले में इन लोगों का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। विशेष तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी जरूरी काम से आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। धन वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तुला

इन लोगों को आज किसी बात की चिंता सता सकती है। ऑफिस में आपका किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। किसी भी काम को संभल कर करने की जरूरत है वरना आपको नुकसान हो सकता है। साहस और बुद्धिमानी से आप शत्रु को परास्त करेंगे।

वृश्चिक

इन लोगों को करियर के मामले में तरक्की की प्राप्ति होने वाली है। बिना किसी बाधा के आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे। कार्य और व्यवसाय में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सारी योजनाएं सफल होगी। निराशाजनक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

धनु

लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारी तरक्की और सफलता लेकर आ रहा है। नए संपर्क से आपको लाभ की प्राप्ति होने वाली है। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं।

मकर

करियर के मामले में इन लोगों को लाभ प्राप्त होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। आज एक के बाद एक आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ आपके संबंध मजबूत होने वाले हैं। व्यर्थ के झंझटों में बिल्कुल ना पड़े।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है। उच्च अधिकारियों से की गई अच्छी बातचीत लाभ लेकर आएगी। आज आप किसी नए व्यवसाय का आरंभ कर सकते हैं। अध्यात्म धर्म के कामों में आपकी रुचि जागेगी। समय का सदुपयोग आपके सितारों को बुलंद करेगी।

मीन

मीन राशि के लोगों का आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है और करियर के सितारे बुलंद होंगे। आप अध्ययन और आध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले सोच लें आपका पैसा अटक सकता है। पूजन करते समय देवताओं का ध्यान लगाना ना भूलें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

1978340cookie-checkराशिफल: 30 नवंबर को बन रहा शश राजयोग, 7 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, मिलेगा मान-सम्मान
Artical

Comments are closed.

कौन है IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा खिलाड़ी? ये पूर्व तेज गेंदबाज, नाम सुनकर यकीन नहीं होगा     |     Bengaluru stampede: ‘Free ticket’ rumour sparked stadium chaos | India News     |     Weather Suddenly Changed In Sheikhpura, Wedding Pandal Fell On Road Due To Storm And Rain, Traffic Affected – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hair Transplant Case: क्लीनिक में ट्रांसप्लांट की मशीनें-दवाएं मिलीं, डॉ. अनुष्का दो बार गश खाकर गिरीं     |     Haridwar Land Scam Ias Mayur Dixit Took Charge In Haridwar Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में 1 अगस्त को सुनवाई     |     Adda Pleaded At The Same Spot Where He Stabbed A Young Man To Death Four Days Ago In Lohe Ka Pul Area – Madhya Pradesh News     |     Kota News: Woman Bank Manager Embezzled 4.60 Crore From Customers’ Accounts, Invested Money In Stock Market – Kota News     |     Firing In Rohtak: Dispute Over Watering The Fields, Two Injured; Incident Took Place In Bahu Akbarpur Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal All Four Flights To Kullu Are Packed In June Tourists Are Doing Advance Booking – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088