Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

राशिफल: 9 जनवरी को एक साथ बन रहा ध्रुव और वृद्धि योग, 7 राशियों को बिजनेस में होगा मुनाफा, करियर में मिलेगी तरक्की

Rashifal

Rashifal: ग्रह नक्षत्र की चाल में रोजाना कोई ना कोई परिवर्तन आता है जो व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करता है। जो परिवर्तन उत्पन्न होते हैं वह कुछ राशियों के लिए लाभदायक होते हैं और कुछ राशियों पर नकारात्मक असर डालने का काम करते हैं। इन ग्रहों की स्थिति को समझ आसानी से दैनिक राशिफल पता किया जा सकता है।

आज 9 जनवरी दिन गुरुवार है और एक साथ ध्रुव योग और वृद्धि योग बन रहे हैं। सिंह और वृश्चिक समेत पांच राशियों के लिए ये योग लाभदायक साबित होने वाले हैं। इन्हें धन और मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। उनके बिजनेस में ग्रोथ होगी और सारी योजनाओं को बल मिलेगा। चलिए मैसेज से लेकर मीन राशि तक का राशिफल जानते हैं।

गुरुवार का राशिफल (Rashifal)

मेष

मेष राशि के लोगों को आज करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी और आपको किसी बात की चिंता सता सकती है। सोनिया की ईमेल की सहायता से आपको कोई जरूरी खबर प्राप्त होगी। आपका आज का दिन लाभ और तरक्की से भरा रहेगा।

वृषभ

इन लोगों को अपने रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन लाभ और सम्मान से भरा हुआ है। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। धन में वृद्धि की योग दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन

इन लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। आपको किसी खास वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। दिया हुआ उधार आपको वापस मिल जाएगा। नौकरी और व्यापार में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं।

कर्क

इन लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। नए का में रुकावट उत्पन्न हो सकती है हालांकि शाम तक सब कुछ ठीक हो जाएगा। बच्चों के करियर की चिंता पूरी तरह से दूर हो जाएगी। जो लोग कारोबार करते हैं उनका दिन ही योजनाएं बनाने में गुजरेगा।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। जमीन जायदाद से संबंधित सारे मामले सुलझ जाएंगे। अपने अच्छे व्यवहार की वजह से आप सभी लोगों को खुश रखेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में इन्हें सफलता की प्राप्ति होगी। इन लोगों का दिन धन और सम्मान से बराबर रहने वाला है।

कन्या

यह लोग आज ऊर्जा से भरे हुए रहने वाले हैं। सहकर्मी आपके साथ काम करके अच्छा महसूस करेंगे। आपकी छुपी हुई प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। जिन लोगों ने निवेश करके रखा है वह अपने निवेश को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। कारोबारी के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। इन्हें कार्य क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको कुछ समझते करने पड़ सकते हैं लेकिन किस्मत आपका भरपूर सहयोग करेगी। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

वृश्चिक

इन लोगों के लिए आज का दिन लाभ और तरक्की लेकर आ रहा है। यह अपने सारे काम समय पर पूरे कर लेंगे। किसी से बेवजह बहसबाजी ना करें इससे आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुरूप रहने वाला है।

धनु

इन लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका काम में मन नहीं लगेगा और आप माहौल हल्का बनाने की सोचेंगे। मान सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में सफलता की योग बन रहे हैं और धन की प्राप्ति होगी।

मकर

इन लोगों को उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा वरना नुकसान हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को लाभ की प्राप्ति होने वाली है। आपको भरपूर मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। आज आपको ऐसा लगेगा कि आपने बहुत अधिक कम कर लिया है। आपके सारे काम सफल होंगे और सम्मान की प्राप्ति होगी। आप घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे।

मीन

इन लोगों को फायदा होने वाला है। आपको किसी भी तरह के सौदे और लेन देन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। खर्चा कम नहीं हो रहा है लेकिन कोशिश से सब कुछ हो जाएगा। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें तरक्की की प्राप्ति होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

2205180cookie-checkराशिफल: 9 जनवरी को एक साथ बन रहा ध्रुव और वृद्धि योग, 7 राशियों को बिजनेस में होगा मुनाफा, करियर में मिलेगी तरक्की
Artical

Comments are closed.

Redmi Note 14 सीरीज का सबसे सस्ता फोन लॉन्च, 5110mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स     |     IGP Kashmir after three terroirists neutralised in Srinagar     |     TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से लगातार संपर्क में IT मिनिस्ट्री     |     Gujarat leads in Pradhan Mantri Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan implementation for July 2025     |     Detentions, protests & identity: Bengal’s poll battle heats up | India News     |     Bihar News: बहुचर्चित प्रियांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, फूफा ने भतीजी के कहने पर करवाई थी हत्या     |     Drone Terror: Electrician And His Brother Beaten Up In Moradabad After Being Accused Of Being Thieves – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar Stampede Help Arrived After 30 Minutes Policy Brought Down The Injured With The Help Of People – Amar Ujala Hindi News Live     |     Special Conversation With Dr. Deepak Of Aiims On Calories And Diet To Stay Healthy – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Monsoon Session 2025 Live Updates Today Obc Reservation Bjp Vs Congress Opposition Cm Mohan Yadav News – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088