रायपुर: शिवसेना के नेता दिल्ली में।रायपुर से शिवसेना के नेता दिल्ली पहुंचे। देश की राजधानी में धरना देकर शिवसैनिकों ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिय गया है। इस में जन संख्या कानून और धार्मिक स्थलों को मॉनिटर करने जैसे कानून देश में लागू किए जाने की मांग है।शिवसेना के नेता धनंजय परिहार और सुनील कुकरेजा ने बताया कि शिवसेना हमेशा राष्ट्र के लिए चिंतक संगठन रहा है। पिछले कुछ वक्त से देश का धार्मिक माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी वजह से दिल्ली में धरना देकर देश के हित में कुछ जरूरी कानून लागू किए जाने की मांग शिवसेना की तरफ से की गई है।शिवसैनिकों की मांगदेश में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाया जाए। जनसंख्या नियंत्रण कानून हमारे देश के सभी वर्गों के लिए लागू किया जाए। कानून के उल्लंघन होने पर उनके समस्त अधिकार छीन लिए जाएं जैसे पासपोर्ट, आधार, वोट अधिकार, बैंक लोन, सरकारी और प्राइवेट नौकरी से भी हटा दिया जाए।जनसंख्या अनुपात में धार्मिक स्थल निर्माण अधिनियम बनाएं। प्राइवेट स्थलों का भी धार्मिक दुरुपयोग बंद हो। देश के मुस्लिम और हिंदू या अन्य धार्मिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।धार्मिक स्थल का दुरुपयोग देश की एकता विरोध में किए जाने पर स्थल की पूर्ण तालाबंदी के साथ ही संपत्ति जब्त की जाए। सभी धार्मिक स्थलों को एक रूप से देखा जाए मदरसों के मौलवियों को सरकारी मदद देना बदं हो, विदेशी फंडिंग भी बंद हो, दंगों में शामिल लोगों की नागरिकता खत्म हो, सरकारी मदद से उन्हें और उनके सारे घर को प्रतिबंधित किया जाए, उन्हें आजीवन कारावास दिया जाए।

Comments are closed.