Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अगर नजर में है दम, तो 61 की भीड़ में छुपे 66 और 67 को ढूंढकर दिखाओ Accident News : पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost In Chaman Ganj Tragedy Full Story In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Badrinath Dham More Than 500 People Were Verified In Badrinath Chardham Yatra 2025 - Amar Ujala Hindi News Live MP News: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, विभागीय विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा The Government Wrote A Letter To The City Council In Preparation To Make Mount Abu A Pilgrimage Center - Amar Ujala Hindi News Live पानीपत में बुजुर्ग की हत्या: इसराना के गांव बलाना में निर्माणाधीन मकान में मिला शव, सिर पर गहरी चोट के निशान Hp Cabinet Decisions Big Businessmen Will Be Out Of Himcare No Fees Will Be Taken From The Poor - Amar Ujala Hindi News Live क्रिस गेल की बादशाहत को चुनौती, रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास? आज तक कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा 'मैं शाहरुख हूं...' मेट गाला में शाही अंदाज में पहुंचे शाहरुख खान, विदेशी मीडिया को बताया कौन है KING!

राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटे बाइडेन तो भारतीय-अमेरिकी सांसदों का भी आया रिएक्शन, जानिए किसने क्या कहा


Joe Biden - India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Joe Biden

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जो बाइडेन ने बड़ा फैसला लिया है। बाइडेन राष्ट्रपति की रेस से हटने का फैसला किया है। बाइडेन के इस फैसले की सराहना सभी पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने की है। इनमें से तीन ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया है। बाइडेन (81) ने रविवार को घोषणा की थी कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया है। अमेरिकी में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में करीब 100 दिन बचे हैं। 

‘डोनाल्ड ट्रंप को हराएं और इतिहास बनाएं’

प्रतिनिधि सभा में अभी पांच भारतीय-अमेरिकी सांसद – राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, श्री थानेदार, प्रमिला जयपाल और अमी बेरा हैं। ये सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं। अभी तक इनमें से तीन खन्ना, थानेदार और जयपाल ने हैरिस (59) का समर्थन किया है। हैरिस उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं। जयपाल ने हैरिस का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को समर्थन। चलिए, डोनाल्ड ट्रंप को हराएं और इतिहास बनाएं।’’ उन्होंने हैरिस से फोन पर भी बात की। 

‘हैरिस का समर्थन करते हुए गर्व हो रहा है’

खन्ना ने कहा, ‘‘मुझे हमारे उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस का समर्थन करते हुए गर्व हो रहा है। पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला और पहली एशियाई अमेरिकी के रूप में उनकी मजबूत उम्मीदवारी हमारी पार्टी में ऊर्जा भरेगी। हमारी पार्टी अब आशा के संदेश के साथ और भविष्य के दृष्टिकोण पर चल सकती है।’’ 

‘बाइडेन के फैसले का सम्मान’

थानेदार ने एक बयान में कहा कि उन्हें कोई शक नहीं था कि राष्ट्रपति बाइडेन, ट्रंप को हरा देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का अनुमोदन करने के लिए उनका पूरा समर्थन करता हूं। वह बेहतरीन उम्मीदवार और राष्ट्रपति होंगी।’’ 

इन्होंने क्या कहा?

वर्जीनिया के स्टेट सीनेटर सुहास सुब्रमण्यम ने भी हैरिस को समर्थन देने की घोषणा की। मोन्टगोमेरी काउंटी के आयुक्त नील मखीजा ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन के डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकन वापस लेने की घोषणा के बाद मैं इस ऐतिहासिक अवसर के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन कर गौरवान्वित और उत्साहित हूं।’’ 

‘मूर्ख मत बनिए’

इस बीच, हिंदू-अमेरिकी पूर्व कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड ने कहा कि कमला हैरिस ‘‘गुप्त और अनधिकृत नेटवर्क वाली सरकार की नई, नाममात्र की नेता’’ हैं और सरकार के मुखिया की भूमिका में ‘‘अत्यधिक खतरनाक’’ साबित होंगी। गबार्ड ने देशवासियों से रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए वोट करने को कहा। उन्होंने एक वीडियो में कहा, ‘‘बाइडेन बाहर हो गए हैं, कमला हैरिस आ गई हैं। मूर्ख मत बनिए, नीतियां नहीं बदलेंगी। जैसे बाइडेन में निर्णय लेने की शक्ति नहीं थी, वैसे ही कमला हैरिस में भी नहीं होगी।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें:

गाजा में बद से बदतर हुए हालात, इजराइल के भीषण हमलों में बच्चों समेत 15 लोगों की हुई मौत

भारत और रूस के संबंधों पर अमेरिका ने फिर दी प्रतिक्रिया, जानिए इस बार क्या कहा

Latest World News





Source link

1247150cookie-checkराष्ट्रपति पद की दौड़ से हटे बाइडेन तो भारतीय-अमेरिकी सांसदों का भी आया रिएक्शन, जानिए किसने क्या कहा
Artical

Comments are closed.

अगर नजर में है दम, तो 61 की भीड़ में छुपे 66 और 67 को ढूंढकर दिखाओ     |     Accident News : पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली     |     Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost In Chaman Ganj Tragedy Full Story In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Badrinath Dham More Than 500 People Were Verified In Badrinath Chardham Yatra 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, विभागीय विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा     |     The Government Wrote A Letter To The City Council In Preparation To Make Mount Abu A Pilgrimage Center – Amar Ujala Hindi News Live     |     पानीपत में बुजुर्ग की हत्या: इसराना के गांव बलाना में निर्माणाधीन मकान में मिला शव, सिर पर गहरी चोट के निशान     |     Hp Cabinet Decisions Big Businessmen Will Be Out Of Himcare No Fees Will Be Taken From The Poor – Amar Ujala Hindi News Live     |     क्रिस गेल की बादशाहत को चुनौती, रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास? आज तक कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा     |     ‘मैं शाहरुख हूं…’ मेट गाला में शाही अंदाज में पहुंचे शाहरुख खान, विदेशी मीडिया को बताया कौन है KING!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088