झालावाड़ (कोटा): केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ईडी का समन मिलने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार ईडी के जरिए राहुल गांधी को परेशान कर रही है। इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया, जो उचित नहीं है। केंद्र की बीजेपी सरकार ओछी राजनीति कर रही है और इसका खामियाजा बीजेपी का आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाला नहीं है। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments are closed.