Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Learning outcome India's key school challenge: Unesco | India News Bihar News Old Man Died Due To Brutal Beating By Goons - Amar Ujala Hindi News Live अमरोहा में बड़ा हादसा : कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी और बेटा घायल; ननिहाल जा रहे थे बच्चे Uttarakhand Weather For The First Time In 10 Years First Week Of June Was So Cold, December-like Cold Is Troub - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: शादी में बाधा बन रहे प्रेमिका के चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या Mp News: Cm Dr. Yadav Said- Ladli Sisters Will Get Extra Money As Gift On Rakshabandhan - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले Rajasthan News Ranthambore Tiger Cubs Growing Up: Rising Threat For Villagers Details In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Corona in Haryana: इन जिलों में आए कोरोना के नए मामले, बढ़ रही मरीजों की संख्या, 51 मामले एक्टिव Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पांच जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक, जानें विस्तार से RCB की सफलता के पीछे इस शख्स का बड़ा हाथ, जीत के बाद कही दिल की बात

‘रिकवर हो रही हूं…’, शादी के बस एक महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कही ऐसी बात, डिटॉक्स ट्रीटमेंट का ले रहीं सहारा


Sonakshi Sinha Zaheer iqbal- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को पूरा एक महीना हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने परिवार के बीच बेहद सादगी से शादी की थी। बिना किसी तामझाम के दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में रहे। अब दोनों शादी के एक महीने पूरे होने पर फिलीपींस में हैं। दोनों अपनी वन मंथ एनिवर्सरी का कोई मेगा सेलिब्रेशन नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरी तरह से खुद को स्ट्रेस फ्री करने में लगे हैं। हाल में ही सोनाक्षी-जहीर ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट करके अपनी वेकेशन की झलकिया साझा की हैं, जिनसे नजरें हटा पाना जरा भी आसान नहीं है। 

रिकवरी फेज में सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि शादी की भाग-दौड़ से वो रिकवर हो रही हैं और इसके लिए उन्होंने डिटॉक्स ट्रीटमेंट का सहारा लिया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने 10 तस्वीरें साझा की हैं। किसी में सोनाक्षी पूल में पति जहीर इकबाल के साथ नजर आ रही हैं तो किसी तस्वीर में सोनाक्षी फार्म में मस्ती करते दिख रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें अच्छा खाना खाते, बारिश के मजे लेते और नेचर की सैर करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने नैचुरोपैथी की ओर शादी के ठीक एक महीने बाद मूव किया है। उनकी ये तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं और इनमें सोनाक्षी और जहीर इकबाल का प्यार देखने को मिल रहा है। 

सोनाक्षी ने लिखा लंबा कैप्शन

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने अपनी शादी के एक महीने का जश्न वही करके मनाया जो हमें सबसे ज़्यादा करने की जरूरत थी – रिकवर हो रही हूं! यह कोई विज्ञापन नहीं है और किसी ने हमें पोस्ट करने के लिए नहीं कहा, लेकिन मैं फिलीपींस में एक फार्म की शानदार चीजों को साझा करने से खुद को नहीं रोक सकी। एक हफ्ते में हमें सिखाया गया कि सेहत का असल में क्या मतलब है, अपने शरीर की सुनें और अपने दिमाग का ख्याल रखें। प्रकृति के बीच जागना, सही खाना, समय पर सोना, डिटॉक्स ट्रीटमेंट और भरपूर मालिश – एकदम नया महसूस करना।’

दोस्तों का कहा थैक्यू

इसी पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा, ‘हमारे अद्भुत मित्रों को धन्यवाद जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हमें यह जीवन बदलने वाला अनुभव मिले और उन सभी अद्भुत लोगों को धन्यवाद जिन्होंने हमारे ठहरने को इतना आरामदायक बनाया – प्रीत, राउल, डॉ. जोसलिन, स्टेफ़ी, क्लियो, डिटॉक्स मैन जून और हमारे मुख्य दो – ईजे और निक्का।’

Latest Bollywood News





Source link

1259070cookie-check‘रिकवर हो रही हूं…’, शादी के बस एक महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कही ऐसी बात, डिटॉक्स ट्रीटमेंट का ले रहीं सहारा
Artical

Comments are closed.

Learning outcome India’s key school challenge: Unesco | India News     |     Bihar News Old Man Died Due To Brutal Beating By Goons – Amar Ujala Hindi News Live     |     अमरोहा में बड़ा हादसा : कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी और बेटा घायल; ननिहाल जा रहे थे बच्चे     |     Uttarakhand Weather For The First Time In 10 Years First Week Of June Was So Cold, December-like Cold Is Troub – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: शादी में बाधा बन रहे प्रेमिका के चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या     |     Mp News: Cm Dr. Yadav Said- Ladli Sisters Will Get Extra Money As Gift On Rakshabandhan – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले     |     Rajasthan News Ranthambore Tiger Cubs Growing Up: Rising Threat For Villagers Details In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Corona in Haryana: इन जिलों में आए कोरोना के नए मामले, बढ़ रही मरीजों की संख्या, 51 मामले एक्टिव     |     Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पांच जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक, जानें विस्तार से     |     RCB की सफलता के पीछे इस शख्स का बड़ा हाथ, जीत के बाद कही दिल की बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088