Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
6 सेकंड की चुनौती: तस्वीर में छिपा है एक सीधा 58, लेकिन 90% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप……. Bihar: Pappu Singh Uday Singh Can Become The National President Of Jan Suraj: Bjp, Congress, Prashant Kishor - Amar Ujala Hindi News Live Treatment Of Dental Diseases With Ai Root Canal Will Be Better - Amar Ujala Hindi News Live Second Kedar Lord Madmaheshwar Doli Left For His Abode From Panchkedar Gaddi Sthal Omkareshwar Temple - Amar Ujala Hindi News Live MP News: विवादित बयान पर फंसे मंत्री शाह के मामले में SC में सुनवाई आज, राजनीतिक भविष्य पर टिकीं सब की नजरें Rajasthan News: Massive Fire Breaks Out At Hospital In Jhalawar; 50 Icu Patients Safely Evacuated - Amar Ujala Hindi News Live Pakistani Spy Noman Had Gone To Pakistan Illegally Eight Years Ago Big Reveal In Interrogation - Amar Ujala Hindi News Live Hp High Court Directs Govt Should Hand Over Keys Of Bungalow Number Three Reserved For Judges Within 10 Days - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal:हिमाचल हाईकोर्ट के निर्देश SRH के खिलाफ इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है LSG, धाकड़ तेज गेंदबाज पहले ही हो चुका है बाहर The Filmy Hustle Exclusive: लाइन में खड़े होते हैं रणबीर कपूर, अकेले खाते हैं खाना, राजीव मसंद ने बताई वजह

रोहित​ शर्मा की राह पर विराट कोहली, क्या भीतर ही भीतर कुछ हुआ है?


rohit sharma and virat kohli
Image Source : PTI
रोहित शर्मा और विराट कोहली

विराट कोहली ने भी आखिरकार टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा के संन्यास की खबर से अभी तक लोग उबर भी नहीं पाए थे कि इस बीच विराट कोहली ने भी अचानक टेस्ट क्रिकेट छोड़कर सभी को चौंका दिया है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है। जो खिलाड़ी पिछले कई साल से भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी रहे हों, वे एक ही सप्ताह के भीतर छोड़कर चले गए, इसके पीछे क्या कारण है। क्या टीम इंडिया या फिर बीसीसीआई में भीतर ही भीतर कुछ चल रहा है। इसे सामान्य तो नहीं माना जा सकता। 

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अचानक उठाया बड़ा कदम

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। यहां पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इस बीच दो भारतीय ​दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट जरूर हो गए हैं। विराट कोहली का टेस्ट करियर शानदार रहा है। वे भारत के सबसे सफलतम कप्तानों और बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। लेकिन अचानक टेस्ट ​क्रिकेट छोड़ना किसी को भी समझ नहीं आ रहा है। क्या बीसीसीआई ने इन दोनों को अगली टेस्ट सीरीज में चुनने से मना कर दिया है, इसलिए ये सब हुआ, अब ये सवाल भी उठने लगा है। 

फ्लॉप फार्म भी बना संन्यास की वजह

ये बात तो सही है कि चाहें रोहित शर्मा हो और चाहे विराट कोहली, दोनों का बल्ला पिछले कुछ वक्त से नहीं चला है। कम से कम टेस्ट क्रिकेट में तो ऐसा ही देखने के लिए मिला था। लेकिन क्या बीसीसीआई उन्हें एक और मौका देने के मूड में नहीं था। अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिटायरमेंट लेना ही था तो वे पहले भी ऐसा कर सकते थे, लेकिन जब एक सप्ताह के भीतर ही इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान होना है, उससे ऐन पहले संन्यास का ऐलान समझ से परे है। 

सम्मानपूर्वक विदाई का दिया गया विकल्प

आपको याद होगा कि जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, तब आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया था, लेकिन उसी दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि वे अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। यानी उस वक्त तक रोहित ने रिटायरमेंट का प्लान शायद नहीं बनाया था, लेकिन तब से लेकर अब तक क्या बदला ये समझ नहीं आ रहा है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई अब रोहित और विराट से आगे निकल चुकी है और वे उनके प्लान में कहीं हैं ही नहीं। इससे पहले कि उन्हें टीम से बाहर किया जाए, उन्हें एक मौका दिया गया कि वे खुद ही अपने कदम पीछे खींच लें, ताकि उनकी सम्मानपूर्वक विदाई हो जाए। ऐसा ही कुछ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ हुआ है। 

Latest Cricket News





Source link

2731350cookie-checkरोहित​ शर्मा की राह पर विराट कोहली, क्या भीतर ही भीतर कुछ हुआ है?
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

6 सेकंड की चुनौती: तस्वीर में छिपा है एक सीधा 58, लेकिन 90% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप…….     |     Bihar: Pappu Singh Uday Singh Can Become The National President Of Jan Suraj: Bjp, Congress, Prashant Kishor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Treatment Of Dental Diseases With Ai Root Canal Will Be Better – Amar Ujala Hindi News Live     |     Second Kedar Lord Madmaheshwar Doli Left For His Abode From Panchkedar Gaddi Sthal Omkareshwar Temple – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: विवादित बयान पर फंसे मंत्री शाह के मामले में SC में सुनवाई आज, राजनीतिक भविष्य पर टिकीं सब की नजरें     |     Rajasthan News: Massive Fire Breaks Out At Hospital In Jhalawar; 50 Icu Patients Safely Evacuated – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pakistani Spy Noman Had Gone To Pakistan Illegally Eight Years Ago Big Reveal In Interrogation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hp High Court Directs Govt Should Hand Over Keys Of Bungalow Number Three Reserved For Judges Within 10 Days – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:हिमाचल हाईकोर्ट के निर्देश     |     SRH के खिलाफ इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है LSG, धाकड़ तेज गेंदबाज पहले ही हो चुका है बाहर     |     The Filmy Hustle Exclusive: लाइन में खड़े होते हैं रणबीर कपूर, अकेले खाते हैं खाना, राजीव मसंद ने बताई वजह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088