Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bengaluru stampede: HC grants conditional interim relief to Karnataka cricket board officials; no coercive action for now | India News Bihar News : Congress Party Rahul Gandhi Visit Gaya Interact With Women Gaya Ji Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Banke Bihari Corridor To Unveil Divine Glory Of Vrindavan Roadmap Finalized For Spiritual And Economic Growth - Agra News MP News: पूर्व विधायक की पत्नी ने की आत्मदाह की कोशिश, तहसीलदार पर लगाए पक्षपात के आरोप Rajasthan Weather Update: Temperature Set To Rise, Heatwaves Likely Over The Next 5 Days - Amar Ujala Hindi News Live Haryana Congress: Rahul Gandhi's Strict Advice To Haryana Congress Leaders, Preparations For Big Changes! - Amar Ujala Hindi News Live Ground Survey Of 108 Roads To Be Built Under Pmgsy In Himachal Started File Returned To The Government - Amar Ujala Hindi News Live IND vs ENG: पैर का अंगूठा कटवाने की सोच रहा था ये गेंदबाज, अब टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए है तैयार ड्रग मामले में 26 महीने काटी जेल, अश्लील शो के लिए खूब झेली मलालत, अब मदीना में दिखा एक्टर तो बरसा फैन्स का प्यार Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ

लाल चींटी की चटनी से लेकर ओडिशा के मैगजी लड्डू तक, इन चीजों को मिला GI टैग, जानिए क्या है इसका मतलब?


What Is GI Tag- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
What Is GI Tag

आजकल ओडिशा के मैगजी लड्डू की खूब चर्चा हो रही है। छेना और ड्राई फूट्स से तैयार मैगजी लड्डू को जीआई टैग (GI Tag) मिला है। इससे पहले ओडिशा के मयूरभंज जिले के आदिवासियों के द्वारा खाई जाने वाली लाल बुनकर चींटियों की चटनी को भी GI टैग मिल चुका है। यही नहीं महाराष्ट्र के अल्फांसो आम से लेकर पंजाब की लस्सी और कश्मीरी केसर से लेकर नागपुर के संतरे और कुल्लू के अखरोट तक कई चीजों को जीआई टैग मिल चुका है। हालांकि अब सवाल उठता है कि आखिर ये GI Tag क्या होता है और ये कैसे मिलता है?

क्या होता है GI Tag?

जीआई टैग (GI Tag) किसी क्षेत्र का अपना लोकल क्षेत्रीय उत्पाद होता है। जिससे उस क्षेत्र की पहचान जुड़ी होती है। जब वो उत्पाद देश-दुनिया में फेमस होने लगता है तो उसे प्रमाणित करने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की जाती है। जिसे जीआई टैग यानी जीओ ग्राफिकल इंडीकेटर (Geographical Indications) कहते हैं। इसे भौगोलिक संकेतक नाम से भी जाना जाता है।

कब शुरू हुआ GI Tag?

साल 1999 में पार्लियामेंट में उत्पाद के रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण को लेकर एक अधिनियम पारित किया। जिसे इंग्लिश में  Geographical Indications of Goods (Registration and Protection) Act, 1999 कहा जाता है। इस अधिनियम को 2003 में लागू किया गया था। इसके तहत किसी क्षेत्र के खास प्रॉडक्ट्स को जीआई टैग देने की शुरुआत हुई। इसमें खेती से जुड़े उत्पाद शामिल होते हैं। हैंडीक्राफ्ट्स की चीजें शामिल होती हैं और खाद्य सामग्री को शामिल किया जाता है।

इन उत्पादों को मिल चुका है GI Tag

बनारस की साड़ी, मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ी, महाराष्ट्र सोलापुर की चद्दर, कर्नाटक का मैसूर सिल्क, तमिलनाडु का कांचीपुरम सिल्क, उत्तराखंड का तेजपात, बासमती चावल, दार्जिलिंग टी, तमिलनाडु का इस्ट इंडिया लेदर, गोवा की फेनी, उत्तर प्रदेश के कन्नौज का इत्र, आंध्र प्रदेश के तिरुपति का लड्डू, राजस्थान की बीकानेरी भुजिया, तेलंगाना के हैदराबाद की हलीम, पश्चिम बंगाल का रसोगुल्ला, मध्य प्रदेश का कड़कनाथ मुर्गा, कश्मीरी शॉल, कुर्ग का शहद और कुल्लू की चांदी तक कई चीजों को GI Tag मिल चुका है।

क्यों खास होता है GI Tag?

जीआई टैग का सर्टिफिकेट जब किसी चीज को मिल जाता है तो उसकी पहचान देश-दुनिया में होने लगती है। हालांकि इस टैग का उपयोग उस क्षेत्र के लोग ही कर सकते हैं। ये टैग 10 साल के लिए मिलता है जिसे रिन्यू कराया जा सकता है। जीआई टैग मिलने से प्रोडक्ट का मूल्य और वैल्यू दोनों बढ़ जाती हैं।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

1206340cookie-checkलाल चींटी की चटनी से लेकर ओडिशा के मैगजी लड्डू तक, इन चीजों को मिला GI टैग, जानिए क्या है इसका मतलब?
Artical

Comments are closed.

Bengaluru stampede: HC grants conditional interim relief to Karnataka cricket board officials; no coercive action for now | India News     |     Bihar News : Congress Party Rahul Gandhi Visit Gaya Interact With Women Gaya Ji Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banke Bihari Corridor To Unveil Divine Glory Of Vrindavan Roadmap Finalized For Spiritual And Economic Growth – Agra News     |     MP News: पूर्व विधायक की पत्नी ने की आत्मदाह की कोशिश, तहसीलदार पर लगाए पक्षपात के आरोप     |     Rajasthan Weather Update: Temperature Set To Rise, Heatwaves Likely Over The Next 5 Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Congress: Rahul Gandhi’s Strict Advice To Haryana Congress Leaders, Preparations For Big Changes! – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ground Survey Of 108 Roads To Be Built Under Pmgsy In Himachal Started File Returned To The Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: पैर का अंगूठा कटवाने की सोच रहा था ये गेंदबाज, अब टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए है तैयार     |     ड्रग मामले में 26 महीने काटी जेल, अश्लील शो के लिए खूब झेली मलालत, अब मदीना में दिखा एक्टर तो बरसा फैन्स का प्यार     |     Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088