Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
केएल राहुल के धमाके से जीती दिल्ली कैपिटल्स, LSG को इस सीजन दूसरी बार चटाई धूल 5 साल बाद फिर यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, काजल राघवानी ने अपनी अदाओं से बनाया दीवाना रियल एस्टेट को 2022-24 के दौरान 26.7 अरब अमेरिकी डॉलर का इक्विटी इन्वेस्टमेंट मिला, ये शहर सबसे आगे पठानकोट में पिटबुल ने 13 साल के बच्चे को नोचा Bihar: A Case Of Fraud In The Name Of Getting An Online Loan From The Bank - Amar Ujala Hindi News Live Up News: Sdrf And Ndrf Station Will Be Built In Meerut, Know What The Minister In Charge Said About The Farmer - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra 2025 Registration Crosses 20 Lakh, Online Registration Slots For May For Badri-kedar Full - Amar Ujala Hindi News Live Upsc 2024 Result: Success Story Of Gwalior Aayushi Bansal Who Secured 7th Rank In Upsc - Amar Ujala Hindi News Live Upsc Result 2024 Many Talented People Of Jodhpur Won Told Story Of Success In Upsc - Jodhpur News लखनऊ की हार का सबसे बड़ा विलेन है ये खिलाड़ी, हीरो ही बन गया जीरो

लेबर पार्टी की नई राजनीति, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टॉर्मर ने बनाया 11 महिलाओं का क्रिकेट टीम जैसा मंत्रिमंडल


ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, कीर स्टॉर्मर।- India TV Hindi

Image Source : PTI
ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, कीर स्टॉर्मर।

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने 14 साल बाद लेबर पार्टी को जीत दिलाने के बाद अब एक नई राजनीति की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने कैबिनेट में 11 महिलाओं की क्रिकेट जैसी टीम खड़ी कर दी है। उनके मंत्रिमंडल में भारतीय मूल की लीसा नंदी समेत रिकॉर्ड 11 महिलाएं शामिल हैं। उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से भारी अंतर के साथ पुनर्निर्वाचित होने वालीं लीसा नंदी (44) शनिवार को ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। आम चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने वाले स्टॉर्मर के मंत्रिमंडल में शामिल 11 महिलाओं में रेचेल रीव्स (वित्तमंत्री), एंजेला रेनर (उप प्रधानमंत्री) भी शामिल हैं।

दोनों ने इतिहास रचा है क्योंकि रीव्स के तौर पर ब्रिटेन को पहली महिला वित्तमंत्री मिली हैं, वहीं रेनर उप प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला हैं। चुनावों में लेबर पार्टी की शानदारी जीत के बाद स्टॉर्मर ने शुक्रवार को तुरंत अपनी शीर्ष टीम की घोषणा करते हुए नयी सरकार के कामकाज की शुरुआत कर दी थी। नंदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ब्रिटेन के संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (डीसीएमएस) का प्रमुख बनना एक ‘अकल्पनीय विशेषाधिकार’ है। लीसा (44) जनवरी 2020 में लेबर पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनावों में अंतिम तीन दावेदारों में से एक थीं, जहां उनका सामना स्टॉर्मर और एक अन्य उम्मीदवार से था। लीसा तब से स्टॉर्मर के शैडो कैबिनेट (छाया मंत्रिमंडल) में काम कर रही थी।

कई भारतीयों को ब्रिटिश पीएम ने दी कैबिनेट में जगह

ब्रिटेन में सरकार की खामिया उजागर करने के लिए विपक्ष भी नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में अपना छाया मंत्रिमंडल गठित करता है। लीसा, ऋषि सुनक के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार में संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही लूसी फ्रेजर की जगह लेंगी। ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कलकत्ता में जन्मे अकादमिक दीपक नंदी और अंग्रेज महिला लुइस बायर्स की बेटी लीसा नंदी का जन्म मैनचेस्टर में हुआ। लीसा नंदी ने अतीत में लेबर पार्टी के सम्मेलनों के दौरान अपनी भारतीय विरासत के बारे में बात की है। उनके पिता ब्रिटेन में नस्ल संबंध (रेस रिलेशन) के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते थे। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति पर 30 लाख डॉलर के हीरे चोरी करने का आरोप, सऊदी अरब से जुड़े मामले में लगाया गया अभियोग




पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी करने वाली थी इस्लामाबाद में बड़ी रैली, मगर इस वजह से रद्द कर दिया कार्यक्रम

 

 

Latest World News





Source link

1148380cookie-checkलेबर पार्टी की नई राजनीति, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टॉर्मर ने बनाया 11 महिलाओं का क्रिकेट टीम जैसा मंत्रिमंडल
Artical

Comments are closed.

केएल राहुल के धमाके से जीती दिल्ली कैपिटल्स, LSG को इस सीजन दूसरी बार चटाई धूल     |     5 साल बाद फिर यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, काजल राघवानी ने अपनी अदाओं से बनाया दीवाना     |     रियल एस्टेट को 2022-24 के दौरान 26.7 अरब अमेरिकी डॉलर का इक्विटी इन्वेस्टमेंट मिला, ये शहर सबसे आगे     |     पठानकोट में पिटबुल ने 13 साल के बच्चे को नोचा     |     Bihar: A Case Of Fraud In The Name Of Getting An Online Loan From The Bank – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up News: Sdrf And Ndrf Station Will Be Built In Meerut, Know What The Minister In Charge Said About The Farmer – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Registration Crosses 20 Lakh, Online Registration Slots For May For Badri-kedar Full – Amar Ujala Hindi News Live     |     Upsc 2024 Result: Success Story Of Gwalior Aayushi Bansal Who Secured 7th Rank In Upsc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Upsc Result 2024 Many Talented People Of Jodhpur Won Told Story Of Success In Upsc – Jodhpur News     |     लखनऊ की हार का सबसे बड़ा विलेन है ये खिलाड़ी, हीरो ही बन गया जीरो     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088