Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

लो बजट में बनी इस फिल्म ने रचा था इतिहास, कमाई हुई 300 करोड़ के पार, चल निकला एक्टर का करियर


Uri The Surgical Strike- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
2019 की सबसे कमाऊ फिल्म

साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो 11 जनवरी 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित इस पहली सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म ने अपने बजट से नौ गुना ज्यादा की कमाई की थी। इतना ही नहीं इस मूवी को देख आज भी लोग इमोशनल हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की उस हिट फिल्म की जिसने उन्हें स्टार बना दिया।

इस फिल्म ने बना दिया विक्की कौशल को स्टार

सच्ची घटना पर आधारित फिल्मों का हमेशा से ही लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिला है और उन्हीं में से एक थी फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’, जिसका नाम सुन रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ‘उरी’ फिल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। साल 2019 में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में दिखाई दिए थे और इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। बता दें कि साल 2016 के उरी हमले की सच्ची घटना को एक काल्पनिक रूप में पेश किया गया था। भारतीय सेना ने 28 सितंबर को आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसमें सेना ने पाकिस्तानी आतंकी लांच पैड का सफाया कर दिया था। इस फिल्म से विक्की की किस्मत चमक गई।

300 करोड़ी क्लब्स में शामिल हुई ये लो बजट फिल्म

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक 25 करोड़ में बनी ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने Sacnilk के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर 359.73 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। खास बात तो ये थी कि फिल्म को 800 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था। ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, मोहित रैना, कीर्ति कुल्हारी और परेश रावल भी नजर आए थे। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस कई रिकॉर्ड दर्ज चुकी है।

Latest Bollywood News





Source link

1556460cookie-checkलो बजट में बनी इस फिल्म ने रचा था इतिहास, कमाई हुई 300 करोड़ के पार, चल निकला एक्टर का करियर
Artical

Comments are closed.

Dehradun Crime Stone Crusher Owner Bjp Leader Murder After Party Over Girl Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जेएनयू में अब कुलपति कहलाएंगे कुलगुरु     |     Indore Couple Missing News: Raja Was Killed With A Sharp Weapon, Family Left For Indore With The Body – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sikar Weather: Torrential Rains In Sikar Disrupt Life, Waterlogging Exposes Administration – Rajasthan News     |     Now People In Himachal Will Get Ration From The Depot Through Otp The Validity Of Aadhar Machines Ends – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025 के फाइनल के बाद हुई पैसों की बारिश, ये खिलाड़ी हुए मालामाल, देखें पूरी लिस्ट     |     कमल हासन से माफी की जिद पर अड़ा KFCC, कन्नड़ भाषा विवाद पर नहीं थम रहा वॉर, जारी किया बयान     |     टाटा लेकर आया नया निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड, 16 जून तक निवेश का मौका, जानें क्या है खास?     |     Quad ministers set to meet soon, clear decks for summit India will host | India News     |     Bihar News: Hardcobihar News: Hardcore Maoist Narrowly Escapre Maoist Narrowly Escaped In Anti-naxal Operation – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088