Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
What is Waqf (Amendment) Bill? All you need to know | India News चैत्र नवरात्रि में भूलकर भी कन्याओं को न दें ये चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का फल Bihar News: Congress Changed 20 District Presidents In Bihar; Assembly Elections, Gaya, Katihar, Rahul Gandhi - Amar Ujala Hindi News Live Karni Sena Attack On Sp Mp's Residence Cctv Footage Did Not Identify Attackers Police Empty Handed - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: कोर्ट में उलझी भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, विभागीय सीधी भर्ती से भरेंगे प्रधानाचार्य के पद MP News: नीमच में 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन, अमित शाह शामिल होंगे Jodhpur News: Said To Boyfriend On Phone- I Am Going To Die And Committed Suicide, Know What Is The Matter - Jodhpur News - Jodhpur News:बॉयफ्रेंड से फोन पर कहा हिसार के HAU का कमाल: तेल के उत्पादन में क्रांति लाएगी सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म, 8 फीसदी होगी अधिक पैदावार Himachal Pradesh: मनरेगा मजदूर बीपीएल में होंगे शामिल, 100 दिन मनरेगा में मजदूरी करने वालों के लिए खुशखबरी LSG की हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई चूक, पिच को लेकर ये क्या कह दिया

वनडे के नंबर वन बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 में भी नहीं है पीछे! अब यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

वनडे के नंबर वन बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 में भी नहीं है पीछे! अब यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

शुभमन गिल इस समय वनडे के नंबर वन बल्लेबाज हैं, लेकिन वे न सिर्फ वनडे क्रिकेट में बल्कि टी20 क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय शुभमन गिल आईपीएल के बड़े टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और उनका बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। हाल ही में उन्होंने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, वे क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। दरअसल, शुभमन गिल एक ही मैदान पर सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

यह रिकॉर्ड उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए बनाया। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ वे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेल रहे थे, जहां उन्होंने इस मैदान पर सबसे तेज़ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

मात्र इतनी पारियों में किया यह कारनामा

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने यह साबित कर दिया कि वे न सिर्फ वनडे के नंबर वन बल्लेबाज हैं बल्कि टी20 क्रिकेट में भी उनका कोई सानी नहीं है। शुभमन गिल ने एक ही मैदान पर 1000 रन पूरे करने में मात्र 20 पारियां लीं। अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इतनी कम पारियों में यह रिकॉर्ड नहीं बनाया था। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल मात्र 32 रन बनाकर आउट हो गए।

इन खिलाड़ियों के नाम है यह रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज था। सूर्यकुमार यादव ने एक मैदान पर 1000 रन पूरे करने में 32 पारियां ली थीं। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की थी। अगर ग्लोबल रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो अब तक यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। क्रिस गेल ने किसी एक मैदान पर 1000 रन पूरे करने के लिए मात्र 19 पारियां खेली थीं। हालांकि, शुभमन गिल इस रिकॉर्ड से मात्र एक पारी दूर रह गए। यानी अगर वे एक पारी पहले यह उपलब्धि हासिल कर लेते, तो वे दुनिया में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते थे। इसके अलावा, डेविड वॉर्नर के नाम भी यह बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के मैदान पर 22 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे, जबकि शॉन मार्श ने यह कारनामा करने में 26 पारियां ली थीं।

2676020cookie-checkवनडे के नंबर वन बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 में भी नहीं है पीछे! अब यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय बने
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

What is Waqf (Amendment) Bill? All you need to know | India News     |     चैत्र नवरात्रि में भूलकर भी कन्याओं को न दें ये चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का फल     |     Bihar News: Congress Changed 20 District Presidents In Bihar; Assembly Elections, Gaya, Katihar, Rahul Gandhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Karni Sena Attack On Sp Mp’s Residence Cctv Footage Did Not Identify Attackers Police Empty Handed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: कोर्ट में उलझी भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, विभागीय सीधी भर्ती से भरेंगे प्रधानाचार्य के पद     |     MP News: नीमच में 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन, अमित शाह शामिल होंगे     |     Jodhpur News: Said To Boyfriend On Phone- I Am Going To Die And Committed Suicide, Know What Is The Matter – Jodhpur News – Jodhpur News:बॉयफ्रेंड से फोन पर कहा     |     हिसार के HAU का कमाल: तेल के उत्पादन में क्रांति लाएगी सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म, 8 फीसदी होगी अधिक पैदावार     |     Himachal Pradesh: मनरेगा मजदूर बीपीएल में होंगे शामिल, 100 दिन मनरेगा में मजदूरी करने वालों के लिए खुशखबरी     |     LSG की हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई चूक, पिच को लेकर ये क्या कह दिया     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088