Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
जमीन को कब्ज़ा मुक्त करवाने के बदले मांगी घूस, लोकायुक्त पुलिस ने 30,000 रुपए की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ दबोचा Bihar News: Khelo India Youth Games' 'mashal Gaurav' Reached Ara And Buxar News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Budaun Abhinav Sharma Secured 130th Rank In Upsc Cse - Amar Ujala Hindi News Live Haridwar News Two Hunters Arrested Who Reached Forest To Hunt Wildlife In Pathri - Amar Ujala Hindi News Live Us Vice President Jd Vance Visited Akshardham Temple With His Family - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: Strategy To Strengthen The Organization Was Made In Two Big Meetings Of Congress, Many Leaders Includi - Amar Ujala Hindi News Live People Of Ward 42 Including Women Reached The Mini Secretariat For Water - Alwar News SRH vs MI Dream11: सूर्यकुमार या हेनरिक क्लासेन किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह 'निर्दोष लोगों की हत्या...', पहलगाम आतंकी हमले पर अक्षय कुमार का फूटा गुस्सा Airtel, Jio, Vi, BSNL की सर्विस से खुश नहीं हैं आप? TRAI का नया पोर्टल बताएगा कहां करें शिकायत

विक्की कौशल ने बचाई बॉलीवुड की लाज, छावा बनेगी इस साल की दूसरी बॉलीवुड हिट? ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़


Chhaava box office collection

Image Source : INSTAGRAM
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल एक बार फिर अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। आज शुक्रवार को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्की कौशल ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे शंभाजी महाराज का किरदार निभाया है। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। सेकनिल्क के अर्ली एस्टीमेट आंकड़ों के मुताबिक छावा ने पहले दिन लगभग 11 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। साथ ही फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। छावा के पहले दिन के कलेक्शन और तारीफों को लेकर लग रहा है कि ये इस साल 2025 की दूसरी हिट फिल्म हो सकती है। 

विक्की कौशल को मिल रही जमकर तारीफ

फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। अब छावा सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म के रिव्यूज में सामने आ गए हैं। विक्की कौशल ने एक बार फिर से एक्टिंग को लेकर खूब तारीफें बटोरी हैं। शंभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल ने दमदार एक्शन भी दिखाया है। साथ ही फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी खूब वाहवाही लूटी है। इंडिया टीवी की जया द्विवेदी ने भी फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। जिसमें बताया गया है कि फिल्म की कहानी काफी बांधकर रखती है और अक्षय खन्ना की एक्टिंग भी देखने लायक है। फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जो 17वीं सदी की मराठा साम्राज्य और मुगलों के बीच संघर्ष की कहानी दिखाती है। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित थे। फिल्म में विक्की कौशल के साथ आशुतोष राणा ने भी कमाल का काम किया है। उनके किरदार को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। विक्की के साथ रश्मिका मंदाना को भी लीड रोल में कास्ट किया गया था। हालांकि रश्मिका का किरदार काफी छोटा देखने को मिला है। अब देखना होगा कि फिल्म इस हफ्ते कितना कलेक्शन कर पाती है। 

विक्की कौशल बचाएंगे बॉलीवुड की लाज?

बीता साल 2024 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल बॉलीवुड फिल्में साउथ की मूवीज के सामने पानी भरती नजर आईं। बॉक्स ऑफिस पर भी साउथ सिनेमा का दबदबा रहा। साथ ही इस साल 2025 की शुरुआत भी साउथ सिनेमा की शानदार हुई है। अब तक 3 से ज्यादा साउथ फिल्में सुपरहिट हो चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड के हाथ इस साल अब तक केवल 1 हिट लगी है। बीते महीने जनवरी में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने 150 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। साथ ही ये फिल्म इस साल की पहली बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म बन गई है। अब विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से अच्छी कमाई की उम्मीदें हैं और ये फिल्म भी इस साल की अब तक की दूसरी हिट फिल्म का ताज पहन सकती है। हालांकि इसको लेकर अब वीकेंड का कलेक्शन ही तस्वीर साफ कर पाएगा। 

Latest Bollywood News





Source link

2425950cookie-checkविक्की कौशल ने बचाई बॉलीवुड की लाज, छावा बनेगी इस साल की दूसरी बॉलीवुड हिट? ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
Artical

Comments are closed.

जमीन को कब्ज़ा मुक्त करवाने के बदले मांगी घूस, लोकायुक्त पुलिस ने 30,000 रुपए की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ दबोचा     |     Bihar News: Khelo India Youth Games’ ‘mashal Gaurav’ Reached Ara And Buxar News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Budaun Abhinav Sharma Secured 130th Rank In Upsc Cse – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar News Two Hunters Arrested Who Reached Forest To Hunt Wildlife In Pathri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Us Vice President Jd Vance Visited Akshardham Temple With His Family – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: Strategy To Strengthen The Organization Was Made In Two Big Meetings Of Congress, Many Leaders Includi – Amar Ujala Hindi News Live     |     People Of Ward 42 Including Women Reached The Mini Secretariat For Water – Alwar News     |     SRH vs MI Dream11: सूर्यकुमार या हेनरिक क्लासेन किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह     |     ‘निर्दोष लोगों की हत्या…’, पहलगाम आतंकी हमले पर अक्षय कुमार का फूटा गुस्सा     |     Airtel, Jio, Vi, BSNL की सर्विस से खुश नहीं हैं आप? TRAI का नया पोर्टल बताएगा कहां करें शिकायत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088