Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
501 दिन के FD पर मिलेगा 8.25% रिटर्न, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट  Tamil Nadu: Defence personnel perform Yoga in front of Adiyogi at Coimbatore's Isha Yoga centre | India News Bihar News : आईपीएस अधिकारियों के बाद अब नए एसडीपीओ को मिली जिम्मेदारी, 19 अनुमंडलों में करेंगे योगदान यूपी: निजीकरण के विरोध में बिजली की महापंचायत कल, व्यापक जनआंदोलन को होगा एलान; भ्रष्टाचार का होगा खुलासा Uttarakhand News Strictness On Outstanding Electricity Bills Upcl Orders Pre-audit - Amar Ujala Hindi News Live Fire Brigade Will Show Its Strength In World Police And Fire Games, Bid Farewell - Delhi News 3 Accused Of Robbing People On The Highway Were Caught, 2 Are Minors... Search For 1 Continues - Madhya Pradesh News Hanuman Beniwal Lashed Out At Gehlot Pilot, Said Those Who Stopped Student Union Elections Are Now Showing Su - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan:गहलोत पायलट पर बरसे हनुमान बेनीवाल, बोले Update In Simmi Murder Case Police Charge Sheet In Sheetal Murder Case - Amar Ujala Hindi News Live Anurag Thakur Said- Ministers Are Taking A Dig At Their Own Government Regarding Transfers - Amar Ujala Hindi News Live - Hp Politics:अनुराग ठाकुर बोले

विराट कोहली के नाम हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने


Virat Kohli
Image Source : INDIA TV
विराट कोहली

आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऐतिहासिक कीर्तिमान रच दिया। वह टी-20 क्रिकेट में किसी एक फ्रेंचाइजी या टीम के लिए 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जैसे ही इस मैच में 24 रन का आंकड़ा पार किया वैसे ही उन्होंने ये उपलब्धि अपने नाम की।

2008 से RCB के लिए खेल रहे हैं विराट

विराट कोहली ने RCB के लिए ये 9000 रन आईपीएल और CLT20 को मिलाकर बनाए हैं। उन्होंने 271 पारी में ये उपलब्धि अपने नाम की। कोहली 2008 से आईपीएल में RCB के लिए खेल रहे हैं, उन्होंने आईपीएल में आरसीबी के लिए 8,579 रन बनाए हैं और चैंपियंस लीग टी20 में 424 रन बनाए हैं। चैंपियंस लीग टी-20 अब बंद हो चुकी है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है रोहित शर्मा का नाम

विराट के बाद टी-20 क्रिकेट में एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 6060 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस का नाम है। विंस ने हैम्पशायर के लिए 5934 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर सुरेश रैना का नाम है, उन्होंने CSK के लिए 5529 रन बनाए हैं। वहीं पांचवें नंबर पर मौजूद एमएस धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5314 रन बनाए हैं।

टी-20 क्रिकेट में एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 9000* रन 
  • रोहित शर्मा – 6060 रन 
  • जेम्स विंस – 5934 रन 
  • सुरेश रैना – 5529 रन
  • एमएस धोनी – 5314 रन

आईपीएल 2025 में विराट के बल्ले से निकल रहे हैं खूब रन

आईपीएल के जारी सीजन में विराट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक जबरदस्त बैटिंग की है। उन्होंने इस सीजन अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में विराट ने 60.88 के औसत से 548 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने LSG के खिलाफ मैच से पहले तक बनाए हैं। इस मैच में भी वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं अब देखना ये होगा कि वह अपने रनों के संख्यां में कितना इजाफा कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने तो नया कीर्तिमान ही रच दिया, एलएसजी के बल्लेबाज ने पहली बार किया ये कारनामा

VIDEO: कभी नहीं हुआ होगा सेलिब्रेशन! ऋषभ पंत ने कुछ इस अंदाज में मनाया शतक का जश्न

Latest Cricket News





Source link

2789750cookie-checkविराट कोहली के नाम हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Artical

Comments are closed.

501 दिन के FD पर मिलेगा 8.25% रिटर्न, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट      |     Tamil Nadu: Defence personnel perform Yoga in front of Adiyogi at Coimbatore’s Isha Yoga centre | India News     |     Bihar News : आईपीएस अधिकारियों के बाद अब नए एसडीपीओ को मिली जिम्मेदारी, 19 अनुमंडलों में करेंगे योगदान     |     यूपी: निजीकरण के विरोध में बिजली की महापंचायत कल, व्यापक जनआंदोलन को होगा एलान; भ्रष्टाचार का होगा खुलासा     |     Uttarakhand News Strictness On Outstanding Electricity Bills Upcl Orders Pre-audit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fire Brigade Will Show Its Strength In World Police And Fire Games, Bid Farewell – Delhi News     |     3 Accused Of Robbing People On The Highway Were Caught, 2 Are Minors… Search For 1 Continues – Madhya Pradesh News     |     Hanuman Beniwal Lashed Out At Gehlot Pilot, Said Those Who Stopped Student Union Elections Are Now Showing Su – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan:गहलोत पायलट पर बरसे हनुमान बेनीवाल, बोले     |     Update In Simmi Murder Case Police Charge Sheet In Sheetal Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Anurag Thakur Said- Ministers Are Taking A Dig At Their Own Government Regarding Transfers – Amar Ujala Hindi News Live – Hp Politics:अनुराग ठाकुर बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088