Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

विरासत का हुनर या हुनर की विरासत? संगीतकार जिसने बदला बॉलीवुड का चेहरा, 3 पीढ़ियों से म्यूजिक में डूबा है खानदान


Anu Malik- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अनु मलिक

साल 1993 में 12 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म बाजीगर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 90 के दशक में बॉलीवुड में रिकॉर्ड बनाए थे। इसी फिल्म ने शाहरुख खान को शोहरत के फलक की पहली सीढ़ी दी थी। लेकिन केवल शाहरुख खान ही बॉलीवुड को इस फिल्म से नहीं मिले थे। फिल्म ने बॉलीवुड को संगीत का ऐसा खजाना दिया जिसने अपने सुपरहिट्स ने हिंदी गानों को गांव-गांव तक पहुंचाया। इनके गानों की दीवानगी आज 30 साल बाद भी लोगों के जहन में छाई हुई है। ये संगीतकार कोई और नहीं बल्कि अनु मलिक हैं। अनु मलिक आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनु मलिक को संगीत विरासत में मिला है।

अनु मलिक के पिता सरदार मलिक भी बॉलीवुड के बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर रहे हैं। हालांकि पिता सरदार मलिक को वो शोहरत नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। लेकिन सरदार मलिक के बेटे अनु मलिक ने संगीत की दुनिया में ऐसा नाम कमाया कि शायद ही कोई उन्हें न जानता हो। अनु मलिक ने विरासत में मिली इस संगीत की कलाक को विरासत में ही आगे बढ़ाना चाहा। अनु मलिक के भाई डब्बू मलिक भी एक संगीतकार और सिंगर हैं। डब्बू मलिक ने बीआर चोपड़ा के सुपरहिट सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह का युवा किरदार निभाया था। 

12 साल गुमनामी में बनाते रहे गाने

अनु मलिक को 90 के दशक का सबसे बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर कहा जाता है। बाजीगर फिल्म के म्यूजिक के लिए अनु मलिक को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया तो लोगों की नजर उन पर पड़ी। इस फिल्म के गानों ने धूम मचाई थी। लेकिन इससे पहले भी अनु मलिक करीब 12 साल तक फिल्मों में गाने कंपोज करते रहे, लेकिन शोहरत नहीं मिली। साल 1981 में आई फिल्म ‘आपस की बात’ से म्यूजिक कंपोजर का करियर शुरू हुआ और लगातार चलता रहा। हर साल करीब 2-3 फिल्मों में म्यूजिक बनाते और बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाशने लगे। इस दौरान मंगल पांडे, दूध का कर्ज, आवारगी समेत 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन बाजीगर ने उनकी किस्मत के सितारे पलट दिए और संगीत की दुनिया का बेताज बादशाह बना दिया। इसके बाद 1995 में भी अनु मलिक को उनकी फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। 2001 में स्पेशल फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2005 में फिल्म ‘मैं हूं न’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

Anu malik father sardar malik

Image Source : INSTAGRAM

अनु मलिक के पिता सरदार मलिक

विरासत में मिले संगीत से समृद्ध परिवार

अनु मलिक के पिता सरदार मलिक अपने समय के दिग्गज संगीतकार रहे हैं और 600 से ज्यादा फिल्मी गानों में अपनी धुन दी है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गुरुदत्त के कभी रूममेट रहे सरदार मलिक ने 1947 में आई फिल्म रेणुका से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके गाने भी हिट रहे लेकिन 2 बड़े दिग्गज संगीतकारों के गुस्से के शिकार में आने से उनका करियर तबाह हो गया। लेकिन सरदार मलिक ने अपने संगीत की विरासत को आगे बढ़ाया और दोनों बेटों अनु मलिक और डब्बू मलिक को संगीतकार बनाया। अनु मलिक के भाई डब्बू मलिक ने भी 45 से ज्यादा फिल्मों के गाने कंपोज किए हैं। अब संगीत की ये विरासत तीसरी पीढ़ी के पास भी जा रही है। अनु मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बेटे अरमान मलिक भी बॉलीवुड के एक हिट सिंगर हैं। अरमान मलिक की आवाज की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है और कई सुपरहिट गाने भी दे चुके हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

1814680cookie-checkविरासत का हुनर या हुनर की विरासत? संगीतकार जिसने बदला बॉलीवुड का चेहरा, 3 पीढ़ियों से म्यूजिक में डूबा है खानदान
Artical

Comments are closed.

Bihar: स्कूल जा रहे छात्र की करंट लगने से मौत, टूटे बिजली के तार बने हादसे की वजह, परिजनों में मचा कोहराम     |     Meerut: Argument Over Keeping A Chair In The Shop, Son Of A Retired Home Guard Murdered By Slitting His Neck – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Update Today Heavy Rain Warning In Four Districts Including Doon, 65 Road Closed – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Ninth Class Student Jumped From The School Roof – Delhi News     |     Raisen News: Torrential Rain Wreaked Havoc, People Forced To Save Their Lives On Rooftops; Villages Submerged – Amar Ujala Hindi News Live     |     Army Recruitment Rally In Rajasthan From August 5 In Alwar 7500 Candidates Invited – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Python Swallowed A Female Dog Sitting In The Veranda Of A House, People Panicked, The Forest Department Resc – Amar Ujala Hindi News Live     |     ओवल के मैदान पर इस भारतीय खिलाड़ी ने लगाया था आखिरी टेस्ट शतक, इस बार नहीं है टीम का हिस्सा     |     BJP MP Aparajita Sarangi on PM Modi’s speech in LS     |     72-hour hunger strike for BC Bill from August 4 to 7 at Indira Park: Kalvakuntla Kavitha     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088