Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

शतक जड़ते ही सलमान अली ने कर ली इमरान खान और वसीम अकरम की बराबरी, टेस्ट में किया बड़ा कमाल


salman ali- India TV Hindi

Image Source : AP
सलमान अली आगा

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान टीम दूसरे दिन 556 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक, कप्तान शान मसूद, सऊद शकील और सलमान अली आगा का अहम योगदान रहा। शफीक ने 102 और कप्तान शान मसूद ने 151 रनों की पारी खेली जबकि सऊद शकील अपने शतक से 18 रन दूर रह गए। ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने बल्ले से कमाल करते हुए नाबाद शतक जड़ा। सलमान 104 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 119 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से ये शतकीय पारी खेली और दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए।

दरअसल, सलमान अली आगा ने शतक पूरा करने के साथ ही पाकिस्तान के महान कप्तान इमरान खान और वसीम अकरम की बराबरी कर ली। सलमान ने नंबर-7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा। इस तरह वह इमरान खान और वसीम अकरम के बराबर पहुंच गए। पाकिस्तान में सलमान के बल्ले से आया ये पहला टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की धरती पर सैकड़ा जड़ने का कमाल किया था। 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (बल्लेबाजी क्रम 7 या उसके बाद) 

  • कामरान अकमल – 6 
  • मोईन खान – 4 
  • सलमान अली आगा – 3 
  • अजहर महमूद – 3 
  • इमरान खान – 3 
  • सरफराज अहमद – 3 
  • वसीम अकरम – 3

इस कमाल के शतक के दम पर सलमान ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह 15 टेस्ट मैचों के भीतर टेस्ट में 1000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 13वें पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 15 मैचों की 28 पारियों में 46.95 के औसत से 1033 रन बना लिए हैं जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 132 रन का है। सलमान टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के लिए 6 या उससे कम नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाजों के क्लब में शुमार हो गए हैं। उनका औसत 6 या उससे कम नंबर पर मोहम्मद रिजवान और असद शफीक से ज्यादा का है। 

यह भी पढ़ें:

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय कप्तान की लंबी छलांग, पाकिस्तानी स्पिनर ने रच दिया इतिहास

PAK vs ENG: जो भारत भी नहीं कर सका वो पाकिस्तान ने कर दिखाया, तीसरी बार हुआ ऐसा करिश्मा

 

 

 

Latest Cricket News





Source link

1664400cookie-checkशतक जड़ते ही सलमान अली ने कर ली इमरान खान और वसीम अकरम की बराबरी, टेस्ट में किया बड़ा कमाल
Artical

Comments are closed.

Cash-for-query case: Trouble mounts for TMC’s Mohua Moitra; CBI files chargesheet with Lokpal | India News     |     Walipur Double Murder: Main Shooter Saif Qureshi Arrested From Maner – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jija Was Not Even Ashamed Clicked Dirty Pictures Of His Wife’s Younger Sister Wife Filed A Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News Now You Will Get Information About Retired Teachers In Just One Click – Amar Ujala Hindi News Live     |     Du Ug Csas Second Seat Allotment Result 2025 Out At Admission.uod.ac.in; Check Your Status Now – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Over 1.25 Lakh Devotees Offer Prayers At Kubreshwardham Amid Rain & Faith-filled Kanwar Journey – Madhya Pradesh News     |     Jodhpur News: Municipal Elections May Be Held In December, Udh Minister Jhabar Singh Kharra Hints – Jodhpur News     |     हरिद्वार की त्रासदी के बाद खुले मनसा देवी मंदिर के द्वार, पैदल मार्ग पर एहतियात के नए नियम लागू     |     Himachal News Notification Issued To Shift Hptdc Head Office To Dharamshala – Amar Ujala Hindi News Live     |     सिर्फ 21 रन, रवींद्र जडेजा के नाम हो जाएगा एक और रिकॉर्ड, छोड़ देंगे वीवीएस लक्ष्मण को पीछे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088