Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

शनि प्रदोष व्रत 31 अगस्त को, नोट कर लें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त


भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत 31 अगस्त को है। शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव शंकर की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। यह पूजा शाम के समय में प्रदोष मुहूर्त में करते हैं। शनि प्रदोष व्रत और शिव पूजा करने से व्यक्ति को पुत्र की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल के दौरान पूजा का विशेष महत्व होता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के दुख- दर्द दूर हो जाते हैं और जीवन सुखमय हो जाता है।

मुहूर्त

भाद्रपद, कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ – 02:25 ए एम, अगस्त 31

भाद्रपद, कृष्ण त्रयोदशी समाप्त – 03:40 ए एम, सितम्बर 01

प्रदोष काल- 06:43 पी एम से 08:59 पी एम तक

प्रदोष व्रत पूजा-विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।

स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

अगर संभव है तो व्रत करें।

भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।

भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें।

इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। 

भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

भगवान शिव की आरती करें। 

इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

प्रदोष व्रत पूजा-सामग्री-

पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।



Source link

1408870cookie-checkशनि प्रदोष व्रत 31 अगस्त को, नोट कर लें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त
Artical

Comments are closed.

Delhi News: केंद्र ने पीएफआई की याचिका पर गौर करने पर किया सवाल     |     Mp Gets Second Place In National Odop Award: Cm Dr. Yadav Said- This Honor Is The Result Of Hard Work Of Our F – Amar Ujala Hindi News Live – Odop:एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में मप्र को दूसरा स्थान, Cm ने कहा     |     First Monday Of Sawan, Sahastradhara Organized In Ardha Chandreshwar Mahadev Temple – Ajmer News     |     Sports News Seven Daughters Of Himachal Got A Place In Team India Will Show Their Strength In China – Amar Ujala Hindi News Live     |     लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारने के बाद तिलमिलाए शुभमन गिल, बल्लेबाजों पर फोड़ दिया हार का पूरा ठीकरा     |     Cricket fraternity reacts to India’s failed heist at Lord’s     |     Trump reiterates claim of ending India-Pak conflict     |     Balasore student succumbs to injuries after self-immolation; Odisha CM vows action against culprits     |     शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 247 और निफ्टी 68 अंक टूटा, इन स्टॉक्स में बड़ा नुकसान     |     Stokes “all for” on-field “spectacle” after tempers flared at Lord’s     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088