Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Hathras News: दिल्ली में बेचे गए अगवा बच्चे कराए मुक्त, महिला गिरफ्तार, बच्चा चोर गिरोह की है सदस्य खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग विशाखापत्तनम: 25 हजार से अधिक छात्रों ने 108 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज रिकॉर्ड की उम्मीद Minor Rape Victim Gave Birth To A Child In The Hospital - Jabalpur News Alwar News: बंदर से बचने के प्रयास में सागर जलाशय में गिरा 15 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत Himachal: CBI ने झाकड़ी आर्मी एरिया में सेना का इंजीनियर 40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, गिल की कप्तानी में हुई इस खिलाड़ी की वापसी India’s gone from despair to optimism in 11 yrs: Home minister Amit Shah | India News Sensation Due To Suspicious Death Of Intermediate Student, Relatives Allege Murder After Rape - Amar Ujala Hindi News Live Muzaffarnagar: School Director Rajveer Expressed Fear For Life, Accused Meerut's Famous Doctor Malay Sharma - Amar Ujala Hindi News Live

शहर में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, की जा रही हैं तैयारियां, बांटे जा रहे तिरंगे

फरीदाबाद। 14 अगस्त को निकलने वाली यात्रा के लिए तिरंगा वितरित करते हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल।गोयल ने कहाकि 14 अगस्त को सायं 4 बजे ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला से यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।उन्होंने सभी जाति-धर्म के लोगों से कहाकि वे इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर इसके साक्षी बनें।फरीदाबाद में 14 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। लोगों को तिरंगे बांटे जा रहे हैं। शुकऱ्वार को पूर्व मंत्री के कार्यालय सेक्टर-16 में बड़ी संख्या में निशुल्क तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहाकि 14 अगस्त को सायं 4 बजे ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला से यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी जाति-धर्म के लोगों से कहाकि वे इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर इसके साक्षी बनें।यह आजादी बहुत कुर्बानियों के बाद मिली है:पूर्व मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से उन सभी लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताना बहुत जरूरी है। साथ ही यह बताना भी जरूरी है कि इन 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धियां हासिल की हैं और ये आजादी भारत को कितनी कुर्बानियों के बाद मिली है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर और संस्थान में तिरंगा जरूर फहराना है। पूर्व मंत्री ने शुकऱ्वार को अपने कार्यालय पर लोगों से कहा कि जिस प्रकार हम सब अपना जन्मदिवस खुशियों के साथ मनाते हैं ठीक उसी प्रकार आजादी का 75 वां वर्ष भी 15 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाएं । पूर्व मंत्री ने आह्वान किया कि सभी जाति-धर्म के लोग इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आजादी के इस पर्व और जश्न में शामिल हों।शहर में निकलने वाली यात्रा ऐतिहासिक होगी:इस दौरान प्रवीण चौधरी, नरेश नंबरदार, राजकुमार राज के अलावा सुरेंदर बबली आदि ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस यात्रा में शामिल होकर तिरंगे की शान बढ़ाएं। उन्होंने कहाकि जिस तरह से तैयारियां की जा रही हैं उसे देखते हुए लग रहा है कि शहर में निकलने वाली यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद नरेश नंबरदार, पंडित मुकेश शास्त्री, सुरेंद्र बबली, प्रवीण चौधरी पूर्व मंडलाध्यक्ष, विजय शर्मा, राजकुमार राज, टीटू पहलवान, यादव मास्टर, वजीर सिंह डागर, हरिकिशन चौहान, हाजी अकील अहमद, बाबू खान, बाबू राम, रंजीत सिंह भाटी, मनीष राघव, सुनील ठाकुर, हरिकिशन बलराज, बंसी लाल, बलराज, बशीर अहमद, महेश कुमार, कृपाराम शर्मा, जितेंद्र गर्ग, अनिल जैलदार, कुलदीप, किशन नगर, सुरजीत अधाना, सत्या सीही गांव, सहदेव जयहिंद, कमल सैनी, एमएस चौहान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

741810cookie-checkशहर में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, की जा रही हैं तैयारियां, बांटे जा रहे तिरंगे
Artical

Comments are closed.

Hathras News: दिल्ली में बेचे गए अगवा बच्चे कराए मुक्त, महिला गिरफ्तार, बच्चा चोर गिरोह की है सदस्य     |     खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग     |     विशाखापत्तनम: 25 हजार से अधिक छात्रों ने 108 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज रिकॉर्ड की उम्मीद     |     Minor Rape Victim Gave Birth To A Child In The Hospital – Jabalpur News     |     Alwar News: बंदर से बचने के प्रयास में सागर जलाशय में गिरा 15 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत     |     Himachal: CBI ने झाकड़ी आर्मी एरिया में सेना का इंजीनियर 40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा     |     IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, गिल की कप्तानी में हुई इस खिलाड़ी की वापसी     |     India’s gone from despair to optimism in 11 yrs: Home minister Amit Shah | India News     |     Sensation Due To Suspicious Death Of Intermediate Student, Relatives Allege Murder After Rape – Amar Ujala Hindi News Live     |     Muzaffarnagar: School Director Rajveer Expressed Fear For Life, Accused Meerut’s Famous Doctor Malay Sharma – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088