अलवर: आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को अलवर शहर में ओसवाल जैन सीनयर सैकंडरी स्कूल के करीब 2 हजार बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शहर में निलके। बच्चे एक सुर में वंदेमातरम और देश के शहीदों के जयकारे लगाते गए। नेहरू गार्डन में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक पहुंचे। वहां आजाद पर पुष्प बरसाए।देश भक्ति का भाव चौतरफा होस्कूल के प्रिंसिपल विनोद शर्मा ने बताया कि इस रैली में करीब 2 हजार बच्चों ने भाग लिया। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर स्कूल से निकले और नेहरू गार्डन तक नारे लगाते हुए आए। यह आजादी का 75वां साल हैं। देश की आजादी में भारतीय के योगदान को याद करना जरूरी है। तभी हम देशवासी मिलकर भारत को महान बना सकेंगे। बच्चों ने भारत मां के जयकारे लगाए। शहर में जहां से भी बच्चों की तिरंगा यात्रा निकली। हर किसी की उन पर नजर रही।ओसवाल जैन पब्लिक स्कूल के बच्चे।डाक विभाग से लेकर जाएं तिरंगाआजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने डाक विभाग के जरिए आमजन को तिरंगा उपलब्ध कराने का इंतजाम किया है।वहां से केवल 25 रुपए में तिरंगा ले जा सकते हैं। इस बार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का अभियान है। अभी इसे अमृत महोत्सव की तैयारी हर तरफ नजर आने लगी हैं। डाक विभाग से अब तक 6 हजार से अधिक तिरंगा लोग लेकर जा चुके हैं।चंद्रशेखर आजादी की प्रतिमा केसामने पुष्प बरसाए।

Comments are closed.