चंडीगढ़: संगरूर से नए चुने सांसद सिमरनजीत सिंह मान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले करनाल में शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहा था। मान के खिलाफ दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव टीना कपूर शर्मा ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। टीना कपूर ने कहा कि वह 15 दिन इंतजार करेंगी। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं तो फिर इसके खिलाफ कोर्ट जाऊंगी।सिमरनजीत मान के खिलाफ शिकायत देने वाली टीना कपूर शर्मा।मान का बयान देश विरोधीशिकायत में टीना कपूर ने कहा कि मैं फौजी परिवार से हूं। शहीद भगत सिंह देश के फ्रीडम फाइटर हैं। सच्चे देशभक्त हैं। सबसे कम उम्र के शहीद हैं। उन्हें आतंकवादी कहना एंटी नेशनल एक्टिविटी है। इससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। मान का बयान शर्मनाक हैं। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मान को सांसद पद से हटाकर तुरंत अरेस्ट किया जाना चाहिए।मान बयान पर कायमसंगरूर सांसद सिमरनजीत मान अपने बयान पर कायम हैं। मान का कहना है कि भगत सिंह ने अंग्रेज अफसर को मारा। अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नण सिंह की हत्या की। भगत सिंह ने नेशनल एसेंबली में बम फेंका। इसलिए यही सच है कि भगत सिंह आतंकवादी हैं। वह सच्चाई से पीछे नहीं हटेंगे। मान ने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया।

Comments are closed.