Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

शार्दुल ठाकुर ने खेली शानदार पारी, रणजी में मुंबई की डूबती नैया को बचाया


Shardul Thakur

Image Source : PTI
शार्दुल ठाकुर

रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। जहां मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम काफी मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन मुंबई के स्टार प्लेयर शार्दुल ठाकुर ने अपनी टीम की डूबती नैया को बचाया। शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में हर वो काम किया है जो एक ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए करना चाहिए था। स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई की लाइनअप में किसी भी अन्य खिलाड़ी ने इंप्रेस नहीं किया।

शार्दुल बने हीरो

मुंबई की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। उनके इस फैसले के बाद टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और वह 120 रन पर ऑलआउट हो गए। इस पारी में भी शार्दुल ठाकुर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली। इसके बाद जम्मू कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 206 रन बनाए। मुंबई की टीम यहां 86 रनों से पछड़ गई।

मुश्किल स्थिति में जड़ा शतक

मैच की तीसरी पारी, यानी कि मुंबई की दूसरी पारी में उनके पास अच्छी लीड हासिल करने का मौका था, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से 101 रनों पर 7 विकेट खो दिए और टीम एक बार फिर से मुश्किल में आ गई। मगर शार्दुल ठाकुर इस मुकाबले में कुछ अलग ही इरादे के साथ आए थे। उन्होंने तनुश कोटियन के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 184 रन जोड़े। इस दौरान शार्दुल ने शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम के लिए 135 गेंदों पर 119 रन बनाए। जहां बड़े से बड़े बल्लेबाज फेल हो गए, वहां शार्दुल ठाकुर ने अपनी टीम के लिए शतक जड़ दिया। मुंबई ने 101 रन पर सात विकेट खोने के बाद भी इस पारी में 290 रन बना दिए। इसके पीछे शार्दुल ठाकुर का रोल सबसे अहम रहा और उनकी पारी के कारण टीम ने जम्मू कश्मीर को जीत के लिए 205 रनों का टारगेट दिया है।

Latest Cricket News





Source link

2307750cookie-checkशार्दुल ठाकुर ने खेली शानदार पारी, रणजी में मुंबई की डूबती नैया को बचाया
Artical

Comments are closed.

Massive fire breaks out at six-storey building in Kanpur, dousing operations underway | India News     |     Rohtas Bihar News: Neet Exam Conducted In The Dark, Missing Alternative Arrangements, Bihar News, Patna News – Bihar News     |     यूपी: प्रदेश में 530 करोड़ रुपए की एक और टैक्स चोरी का खुलासा, कानपुर की दो कंपनियों ने किया बड़ा खेल     |     Sagar’s Sohail Will Lead The Indian Team In Kudo World Cup – Madhya Pradesh News     |     Two Houses Caught Fire Due To Lightning, – Alwar News     |     SRH vs DC: ऐसी हो सकती है SRH की Playing XI, क्या कप्तान कमिंस करेंगे कोई बदलाव     |     The Filmy Hustle: ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट, कबीर खान का खुलासा     |     Deadline looming, MCD met just 21% of desilting target by end of April | India News     |     Bihar News: Clash Between Two Groups Over Dj During Wedding Ceremony; – Amar Ujala Hindi News Live     |     Investigation Will Be Done On Secret Collection Done By Private Fitness Centers Of Transport Department In Up – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088