Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Elections: Cm Nitish Kumar Made A Big Announcement Regarding Jobs And Employment, Jobs, Nda Government - Amar Ujala Hindi News Live Up Weather News 13 People Died In Bundelkhand And Purvanchal Due To Rain Torrential Rain Will Continue - Amar Ujala Hindi News Live Road Accidents In Delhi Reduced By 11.57% In First Six Months Of 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: Forest Department On Alert After Woman's Death Due To Crocodile Attack - Damoh News Rajasthan Weather Update: Cloudy Skies Over Jaipur All Day, Heavy Rainfall In Several Districts - Amar Ujala Hindi News Live Gurugram Radhika Yadav Murder Radhika Wanted To Go Abroad In Search Of Independent Life Tired Of Restrictions - Amar Ujala Hindi News Live 3 शुभ राजयोग से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के योग, जमकर बरसेगी शिव की कृपा IND vs ENG: केएल राहुल का आया गिल-क्राउली की बहस पर बयान, इंग्लैंड की घटिया हरकत पर दिखाया उनको आईना कानूनी पचड़े में फंसे अब्दू रोजिक, दुबई एयरपोर्ट पर आखिर क्यों हुए थे डिटेन? जानिए पूरा मामला Tehreek-e-Insaf leadership gathers in Lahore to launch August 5 protest march

शाहरुख और आमिर, दोनों ने दिखाया था ऐश्वर्या की इस फिल्म को ठेंगा, बन गई ब्लॉकबस्टर, जीते 4 नेशनल अवॉर्ड


Shah rukh khan aishwarya rai aamir khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और आमिर खान।

ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की जोड़ी कई बार पर्दे पर साथ नजर आई है, लेकिन आमिर संग उनकी केमिस्ट्री देखने को नहीं मिली। वैसे एक मौका आया था, जब शाहरुख खान और आमिर दोनों को ऐश्वर्या की फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन दोनों ही इस फिल्म को नहीं कर सके। साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे। रिलीज होने पर फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से सराहना मिली और तब से यह बॉलीवुड की सबसे दमदार रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। 

पहले इन सितारों को ऑफर हुई छी फिल्म

साल 1996 में सलमान खान के साथ अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में काम करने के बाद भंसाली फिर से सलमान खान के साथ काम करने के लिए उत्सुक थे। नतीजा ऐसा रहा कि उन्होंने सलमान खान को ‘हम दिल दे चुके सनम’ में समीर की भूमिका के लिए चुना। ऐश्वर्या की खूबसूरती से फिल्म निर्माता इतने मोहित हो गए कि उन्होंने उन्हें नंदिनी की मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुन लिया। हालांकि, उन्हें अपने तीसरे लीड वनराज को खोजने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भंसाली ने इस रोल के लिए पहले आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त और अनिल कपूर सहित कई और अभिनेताओं को ये रोल ऑफर किया था, लेकिन सभी ने किसी न किसी वजह से फिल्म को ठुकरा दिया। आखिर में अजय देवगन फिल्म करने के लिए राजी हुए।  

फिल्म के गाने रहे सुपरहिट

लगभग 15 करोड़ रुपये में बनी ‘हम दिल दे चुके सनम’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसकी सफलता के पीछे एक बड़ा कारण ‘चांद छुपा बादल में’, ‘निंबूड़ा’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’, ‘तड़प तड़प’, ‘ढोली तारो’, ‘मन मोहिनी’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ टाइटल ट्रैक जैसे कई खूबसूरत गाने थे। इन गानों को लोग आज भी पसंद करते हैं और ये चार्टबस्टर गाने कहलाते हैं। इस फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड मिले। इस्माइल दरबार को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। समीर तन्ना और अर्श तन्ना सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी, अनिल मेहता को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी और नितिन देसाई को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का नेशल अवॉर्ड दिया गया।

Latest Bollywood News





Source link

1885020cookie-checkशाहरुख और आमिर, दोनों ने दिखाया था ऐश्वर्या की इस फिल्म को ठेंगा, बन गई ब्लॉकबस्टर, जीते 4 नेशनल अवॉर्ड
Artical

Comments are closed.

Bihar Elections: Cm Nitish Kumar Made A Big Announcement Regarding Jobs And Employment, Jobs, Nda Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Weather News 13 People Died In Bundelkhand And Purvanchal Due To Rain Torrential Rain Will Continue – Amar Ujala Hindi News Live     |     Road Accidents In Delhi Reduced By 11.57% In First Six Months Of 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Forest Department On Alert After Woman’s Death Due To Crocodile Attack – Damoh News     |     Rajasthan Weather Update: Cloudy Skies Over Jaipur All Day, Heavy Rainfall In Several Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Gurugram Radhika Yadav Murder Radhika Wanted To Go Abroad In Search Of Independent Life Tired Of Restrictions – Amar Ujala Hindi News Live     |     3 शुभ राजयोग से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के योग, जमकर बरसेगी शिव की कृपा     |     IND vs ENG: केएल राहुल का आया गिल-क्राउली की बहस पर बयान, इंग्लैंड की घटिया हरकत पर दिखाया उनको आईना     |     कानूनी पचड़े में फंसे अब्दू रोजिक, दुबई एयरपोर्ट पर आखिर क्यों हुए थे डिटेन? जानिए पूरा मामला     |     Tehreek-e-Insaf leadership gathers in Lahore to launch August 5 protest march     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088