Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल; खौफनाक मंजर CCTV में कैद Up: Power Companies Owe Rs 15569 Crore To Government Departments, Privatised Companies Owe Rs 8591 Crore - Amar Ujala Hindi News Live Heavy Rain In Uttarakhand Sdrf Rescued Three People Trapped In Strong Current Of River In Prem Nagar Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Opposition Will Raise The Issue Of Forest Rights Of Tribals In The Assembly, 6 Bills Will Also Be Dis - Amar Ujala Hindi News Live Barmer News: Rape And Blackmail Accused Arrested From Gujarat, Had Been Harassing Woman With Obscene Video - Barmer News Cm Saini Distributed Housing Letters In Panchkula - Amar Ujala Hindi News Live Cbi Formed A Separate Team To Investigate The Evidence In Vimal Negi Death Case - Amar Ujala Hindi News Live National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार 2 बीवियां और 6 बच्चों वाला सुपरस्टार, 12 नाती-पोतों से भरा है परिवार, जानें कौन क्या करता है Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब

शाहरुख खान के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, दीवाली के बाद होगा मेगा जश्न, सजकर तैयार हुआ घर


Shah rukh khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
शाहरुख खान के घर की सजावट।

शाहरुख खान का मुंबई आवास मन्नत दिवाली के लिए सजकर तैयार है। पूरा घर रोशनी से टिमटिमा रहा है। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी अपने शानदार दिवाली समारोहों के लिए जाने जाते हैं। उत्सव से पहले दंपति ने दिवाली की भावना को प्रदर्शित करते हुए अपने घर को सुंदर सजावटी रोशनी से सजाया है। यह दिवाली उत्सव और भी खास हो जाता है क्योंकि शाहरुख खान दिवाली के दो दिन बाद 2 नवंबर को 59 साल के हो जाएंगे। मन्नत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें घर की डेकोरेशन देखने को मिल रही है। बता दें, खास मौकों पर इसी घर से शाहरुख खान अपने फैंस से रू-ब-रू होते हैं और उनकी एक झलक देखने के लिए उत्सुक उनके फैंस इस घर के बाहर जमावड़ा लगाए रहते हैं। 

दीवाली पर है पार्टी का चलन

न केवल शाहरुख खान के घर मन्नत बल्कि रोहित शेट्टी और कार्तिक आर्यन सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों के घर भी दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है। सभी के घर रोशनी से जगमगा रहे हैं। बी-टाउन में हर खास त्योहार की तरह ही दीवाली पर भी पार्टी करने का चलन है। इस बार भी एकता कपूर और मनीष मल्होत्रा ने पार्टी रखी थी, जिसमें सभी सितारे नजर आए। इसके अलावा टीवी सेलिब्रेटी भी पार्टीज करते नजर आए। वैसे कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के घर भी मेगा सेलिब्रेशन होगा। दीवाली के अलावा उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का लोगों को इंतजार है। खबरें हैं कि 200 कार्ड भी गौरी खान ने भेजे हैं।

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में आए थे नजर

बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार ‘डंकी’ में नजर आए थे। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। ये फिल्म साल 2023 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी। बीता साल एक्टर के लिए दमदार रहा। ‘डंकी’ के अलावा दो और फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें ‘जवान’ और ‘पठान’ शामिल थीं। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन किया। ‘जवान’ बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसकी कमाई का आंकड़ा 1000 करोड़ पार रहा। 

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख 

अब जल्द ही शाहरुख खान नई फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि इससे जुड़ी बड़ी अपडेट उनके जन्मदिन पर देखने को मिलेगी। अगले साल इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन के भी नजर आने की चर्चाएं हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

1802850cookie-checkशाहरुख खान के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, दीवाली के बाद होगा मेगा जश्न, सजकर तैयार हुआ घर
Artical

Comments are closed.

Bihar : तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल; खौफनाक मंजर CCTV में कैद     |     Up: Power Companies Owe Rs 15569 Crore To Government Departments, Privatised Companies Owe Rs 8591 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Heavy Rain In Uttarakhand Sdrf Rescued Three People Trapped In Strong Current Of River In Prem Nagar Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Opposition Will Raise The Issue Of Forest Rights Of Tribals In The Assembly, 6 Bills Will Also Be Dis – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer News: Rape And Blackmail Accused Arrested From Gujarat, Had Been Harassing Woman With Obscene Video – Barmer News     |     Cm Saini Distributed Housing Letters In Panchkula – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cbi Formed A Separate Team To Investigate The Evidence In Vimal Negi Death Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार     |     2 बीवियां और 6 बच्चों वाला सुपरस्टार, 12 नाती-पोतों से भरा है परिवार, जानें कौन क्या करता है     |     Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088