Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Clash Between Kalyan Jewellers Employees And Criminals During Robbery Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: आकाशदीप को दी गई बिना नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी, विवाद के बाद क्रिकेटर और शोरूम को नोटिस Uttarkashi Disaster Number Of Missing People Increases 42 Confirmed 40 Hotels, Homestays And Resorts Damaged - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: फाइनेंसर को फंसाने के लिए बिल्डर ने अपने दफ्तर पर चलवाई गोली MP News: भादौ दूज पर खरगोन में निकला शिवडोला, सिद्धनाथ स्वरूप में नगर भ्रमण, साक्षी बने लाखों लोग Barmer Collectorate Accident, Plaster Of Ceiling Of Revenue Branch Room Collapsed; Advocate Injured - Barmer News Jairam Thakur Said Kidnapping Of Three Students Is A Question On Policing And Law And Order - Amar Ujala Hindi News Live - Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले मोहम्मद यूसुफ भी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन 9 घंटे में शूट किया गाना, 'भीगी साड़ी' में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से बिखेरा जलवा, सिजलिंग केमिस्ट्री ने जीत दिल Orangutan Gaming crowned champions of first-ever iQOO Battlegrounds Series

शाही परिवार से आई हसीना, बनी शाहरुख की हीरोइन, स्टार क्रिकेटर से की शादी, 8 साल बाद पूरी हुई बच्चे की चाहत


Sagarika ghatge
Image Source : INSTAGRAM
सागरिका घाटगे।

फिल्मों में आना और फिर किस्मत चमकना नसीब की बात है। सितारे फिल्मों में आने के बाद भी अपने नाम का सिक्का नहीं चला पाते हैं। आज हम एक बला की खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में आपको बताएंगे, जो शाही परिवार से आती हैं और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। पहली ही फिल्म में इन्हें हर किसी ने नोटिस किया और करते भी क्यों न, आखिर पहली ही फिल्म शाहरुख खान के साथ जो थी। खूबसूरती के अलावा इनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई, लेकिन इसके बाद भी इन्हें वैसा काम नहीं मिला, जिसकी ये चाहत रखती थीं। अपने हिचकोले खाते करियर के बीच ही ये स्टार क्रिकेटर के प्यार में पड़ गईं। दोनों के रोमांस ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। फिर ये शाही हसीना क्रिकेटर की पत्नी बनीं और अब सालों के इंतजार के बाद मां बन गई हैं। लंबे इंतजार के बाद इन्होंने अपने पहले बेबी को वेलकम किया है। 

हॉकी की खिलाड़ी थी ये एक्ट्रेस

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर ये हसीना हैं कौन? अगर थोड़ा भी डाउट है तो हम उसे झट से दूर कर देते हैं और आपको इनके बारे में बताते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि ‘चक दे इंडिया’ से सुर्खियां बटोरने वाली सागरिका घाटगे हैं, जिनकी फिल्मों से ज्यादा इनकी लव लाइफ और शाही स्टेटस के चर्चे रहे हैं। फिल्म ‘चक दे ​​इंडिया’ में अपने शानदार अभिनय से सभी को प्रभावित करने वाली सागरिका घाटगे ने शाहरुख खान की हिट फिल्म में प्रीति सभरवाल का किरदार निभाया था। रियल लाइफ में भी सागरिका घाटगे राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी थीं। खेल की उन्हें पूरी समझ थी, यही वजह थी कि उनके हाथ ये फिल्म लगी।

शही परिवार से है नाता

सागरिका किसी आम परिवार से नहीं आती, बल्कि उनका नाता एक शाही परिवार से है। एक्ट्रेस के पिता विजयसिंह घाटगे कागल के शाही परिवार के राजा हैं। साल 2017 में सागरिका ने स्टार क्रिकेटर जहीर खान से शादी की। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया था। एक ओर उन्हें खासा फिल्में नहीं मिल रही थीं, वहीं दूसरी ओर उनकी लव लाइफ के चर्चे हो रहे थे। पहली बार एक्ट्रेस युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में जहीर खान का हाथ थामे पहुंची थीं और यहीं से जगजाहिर हो गया था कि दोनों का अफेयर है। पहली पब्लिक अपीयरेंस के एक साल बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। 

सालों बाद अब बनीं मां

शादी के 8 साल बाद एक्ट्रेस मां बनीं हैं। कई सालों तक औलाद की चाहत में रहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में बेबी बॉय को वेलकम किया है। उन्होंने बेबी का नाम फतेहसिन खान रखा है। वैसे गौर करने वाले बात है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके बेबी का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। एक्ट्रेस ने फिलहाल इसके बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। बता दें, अपने करियर में सागरिका ने ‘मिले न मिले हम’, ‘फॉक्स’ और ‘रश’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। शादी से पहले उनकी आखिरी फिल्म 2017 में आई फिल्म ‘इरादा’ थी। लंबे ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने ओटीटी से वापसी की। साल 2020 में नजर आने के बाद बीते साल भी ओटीटी पर दिखीं।

Latest Bollywood News





Source link

2585620cookie-checkशाही परिवार से आई हसीना, बनी शाहरुख की हीरोइन, स्टार क्रिकेटर से की शादी, 8 साल बाद पूरी हुई बच्चे की चाहत
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Clash Between Kalyan Jewellers Employees And Criminals During Robbery Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: आकाशदीप को दी गई बिना नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी, विवाद के बाद क्रिकेटर और शोरूम को नोटिस     |     Uttarkashi Disaster Number Of Missing People Increases 42 Confirmed 40 Hotels, Homestays And Resorts Damaged – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: फाइनेंसर को फंसाने के लिए बिल्डर ने अपने दफ्तर पर चलवाई गोली     |     MP News: भादौ दूज पर खरगोन में निकला शिवडोला, सिद्धनाथ स्वरूप में नगर भ्रमण, साक्षी बने लाखों लोग     |     Barmer Collectorate Accident, Plaster Of Ceiling Of Revenue Branch Room Collapsed; Advocate Injured – Barmer News     |     Jairam Thakur Said Kidnapping Of Three Students Is A Question On Policing And Law And Order – Amar Ujala Hindi News Live – Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले     |     मोहम्मद यूसुफ भी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन     |     9 घंटे में शूट किया गाना, ‘भीगी साड़ी’ में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से बिखेरा जलवा, सिजलिंग केमिस्ट्री ने जीत दिल     |     Orangutan Gaming crowned champions of first-ever iQOO Battlegrounds Series     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088