Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Double Murder In Narmadapuram Mother And Daughter Brutally Murdered Mp Crime News - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur: नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर होटल में यौन शोषण करने का मामला; POCSO कोर्ट से महिला को 20 साल की कैद रोहित शर्मा के धमाके से मुंबई इंडियंस ने 3 साल बाद CSK को दी मात, पाइंट्स टेबल में लगाई छलांग टीवी एक्टर को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का लिया नाम, जानें क्या है पूरा मामला Bihar: The Bride Reached The Examination Center Directly From The Wedding Hall - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: पीएम के आगमन से पहले सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश Uttarakhand Board Result 2025 Thousands Of Failed Students Now Will Get Three Chances To Pass - Amar Ujala Hindi News Live Amar Ujala Foundation Organized A Health Check-up Camp In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Mp Civil Judge Accused Of Breaking Up Family Shivpuri Crime News - Amar Ujala Hindi News Live Jalore News: Drunk Youth Drives His Speeding Car Over Divider, Stops After Hitting Pole In A Crowded Area - Jalore News

शिखर धवन का फिर दिखेगा जलवा, अब इस पड़ोसी देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट


Shikhar Dhawan- India TV Hindi

Image Source : AP
शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने इसी साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि वह अब भी रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ियों की T20 लीग में खेलते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC 2024 में शिरकत की थी जिसका फाइनल मुकाबला श्रीनगर में खेला गया था। इस टूर्नामेंट के बाद शिखर धवन एक बार फिर T20 लीग में खेलने को उत्सुक हैं। दिलचस्प बात ये है कि वह इस बार ऐसी लीग का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसका आयोजन भारत के पड़ोसी देश में होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि हम लंका प्रीमियर लीग या बांग्लादेश प्रीमियर लीग की बात कर रहे हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आपका अनुमान सही नहीं है।

दरअसल, शिखर धवन श्रीलंका या बांग्लादेश नहीं बल्कि नेपाल की लीग में खेलते नजर आएंगे। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है। नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) की फ्रैंचाइजी कर्नाली याक्स ने आगामी संस्करण के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को अपने साथ जोड़ा है। 38 साल के धवन कर्नाली के चौथे विदेशी खिलाड़ी होंगे। इससे पहले वेस्टइंडीज के चैडविक वाल्टन, पाकिस्तान के हुसैन तलत और हांगकांग के बाबर हयात को भी फ्रैंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर चुकी है।

कर्नाली याक्स ने जारी किया VIDEO

कर्नाली याक्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया, जिसमें शिखर धवन नेपाल प्रीमियर लीग से जुड़ने का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। धवन ने कहा कि वह नेपाल प्रीमियर लीग में खेलने के लिए आ रहे हैं। वह कर्नाली याक्स के लिए खेलेंगे और नेपाल के लोगों से मिलने के लिए उत्साहित हैं। नेपाल प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में शिखर धवन के अलावा जिम्मी नीशम, मार्टिन गुप्टिल, उन्मुक्त चंद और बेन कटिंग भी खेलते नजर आएंगे। 

इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धवन ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच अप्रैल में खेला था। वह IPL 2024 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए T20I मैच खेला था। इसके बाद उन्हें खराब फॉर्म के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:

अर्शदीप ने किया बुमराह और भुवी का कीर्तिमान ध्वस्त, ऐसा करिश्मा करने वाले भारत के पहले पेसर बने

सेंचुरियन में भारत के खिलाफ हुआ सबसे बड़ा करिश्मा, एक झटके में सारे कीर्तिमान हो गए ध्वस्त

Latest Cricket News





Source link

1883630cookie-checkशिखर धवन का फिर दिखेगा जलवा, अब इस पड़ोसी देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट
Artical

Comments are closed.

Double Murder In Narmadapuram Mother And Daughter Brutally Murdered Mp Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur: नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर होटल में यौन शोषण करने का मामला; POCSO कोर्ट से महिला को 20 साल की कैद     |     रोहित शर्मा के धमाके से मुंबई इंडियंस ने 3 साल बाद CSK को दी मात, पाइंट्स टेबल में लगाई छलांग     |     टीवी एक्टर को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का लिया नाम, जानें क्या है पूरा मामला     |     Bihar: The Bride Reached The Examination Center Directly From The Wedding Hall – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: पीएम के आगमन से पहले सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश     |     Uttarakhand Board Result 2025 Thousands Of Failed Students Now Will Get Three Chances To Pass – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amar Ujala Foundation Organized A Health Check-up Camp In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Civil Judge Accused Of Breaking Up Family Shivpuri Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jalore News: Drunk Youth Drives His Speeding Car Over Divider, Stops After Hitting Pole In A Crowded Area – Jalore News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088