Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में कर दिया कमाल, लीड्स में 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास चेहरे पर लगाएं लाल रंग का ये फेस पैक, त्वचा पर आ जाएगा गुलाबी-गुलाबी निखार Uttarakhand CM hosts foreign diplomats on eve of International Yoga Day | India News Bihar News : Scorpio Falls Into Ganga River Coming From Up Road Accident News Buxar Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Kicking And Punching Between Lawyers In The Court, Four Injured, People Said This - Amar Ujala Hindi News Live - Meerut:कचहरी में वकीलों में चले लात-घूंसे, चार घायल, लोग बोले Kedarnath Heli Seva All Heli Companies Will Return Tomorrow Amid The Onset Of Monsoon - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: करोड़ों के रियल एस्टेट घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार International Yoga Day 2025: राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज अटल पथ पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल Tigress Kanakati Is Being Monitored 24 Hours A Day In Mukundra's Enclosure - Kota News बिलासपुर: पांव फिसलने से नदी में गिरी महिला, चार दिन बाद मलरांव में झील किनारे मिला शव

शिमला में भूकंप के झटके, कितनी रही तीव्रता, कहां था इसका केंद्र?


Earthquake in Shimla: शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप भारतीय समयानुसार अपराह्न करीब 3:30 बजे आया। किनती रही तीव्रता, कहां था इसका केंद्र? इस रिपोर्ट में जानें…

Krishna Bihari Singh एएनआईSat, 12 Oct 2024 11:26 AM
share Share

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। भारतीय समयानुसार अपराह्न 3:32 बजे आए भूकंप का केंद्र 31.21° उत्तरी अक्षांश और 77.87° पूर्वी देशांतर पर 5 किलोमीटर की गहराई में था। राहत की बात यह कि इस भूकंप से अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

बताया जाता है कि भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गौरतलब है कि भूकंप के लिहाज से हिमाचल प्रदेश संवेदनशील क्षेत्र के तहत सिस्मिक जोन 4 और 5 में आता है। भूकंप के लिहाज से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, लाहौल और मंडी जिले बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश का खास तौर पर चंबा रीजन उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में आता है। साल 1904 में रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप इस क्षेत्र में आया था। बताया जाता है कि इस भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। चंबा रीजन में एक शताब्दी में 4 या उससे अधिक तीव्रता के 200 से अधिक भूकंप आ चुके हैं।

बता दें कि भारत को चार भूकंपीय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इन भूकंपीय रीजन को जोन 2, जोन 3, जोन 4 और जोन 5 के रूप में जाना जाता है। भूकंप के लिहाज से जोन 5 बेहद संवेदनशील माना जाता है। यदि दुनिया के बाकी हिस्सों की बात करें तो शनिवार को सुबह ताजिकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र 111 किलोमीटर की गहराई में 38.30 अक्षांश और 73.14 देशांतर पर था।



Source link

1690720cookie-checkशिमला में भूकंप के झटके, कितनी रही तीव्रता, कहां था इसका केंद्र?
Artical

Comments are closed.

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में कर दिया कमाल, लीड्स में 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास     |     चेहरे पर लगाएं लाल रंग का ये फेस पैक, त्वचा पर आ जाएगा गुलाबी-गुलाबी निखार     |     Uttarakhand CM hosts foreign diplomats on eve of International Yoga Day | India News     |     Bihar News : Scorpio Falls Into Ganga River Coming From Up Road Accident News Buxar Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Kicking And Punching Between Lawyers In The Court, Four Injured, People Said This – Amar Ujala Hindi News Live – Meerut:कचहरी में वकीलों में चले लात-घूंसे, चार घायल, लोग बोले     |     Kedarnath Heli Seva All Heli Companies Will Return Tomorrow Amid The Onset Of Monsoon – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: करोड़ों के रियल एस्टेट घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     International Yoga Day 2025: राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज अटल पथ पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल     |     Tigress Kanakati Is Being Monitored 24 Hours A Day In Mukundra’s Enclosure – Kota News     |     बिलासपुर: पांव फिसलने से नदी में गिरी महिला, चार दिन बाद मलरांव में झील किनारे मिला शव     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088