लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर में बेअदबी की घटना हुई है। यहां सिविल लाइन स्थित स्वर्ग आश्रम के साथ बने महाकाल मुक्ति धाम में स्थापित शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ की गई। सुबह श्रद्धालु जब मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग पर चांदी से बना ओम गायब था। इसका पता चलते ही हड़कंप मच गया। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।चांदी से बना था ओमभाजपा नेता अतुल कपूर और नितिन सूद ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर में माथा टेकने गए तो शिवलिंग का ओम गायब था। यह चांदी का बना था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो पता चला कि रविवार शाम 5 बजे अधेड़ उम्र का एक आदमी मंदिर में आया और तीखे औजार से शिवलिंग पर लिखा ओम उखाड़ दिया।आरोपी की हुई पहचानआरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी मुक्ति धाम के पास चंद्रनगर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही है। इस मामले में ए.सी.पी हरीश बहल ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। मंदिर में शिवलिंग की बेअदबी की गई है। कोई सामान भी चांदी का चुराया गया है। इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।

Comments are closed.