Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India's time in space: Axiom-4 finally lifts off; Shubhanshu Shukla first Indian to cross Karman line in 41 years | India News Bihar: RLM ने किया संगठन विस्तार, राजीव जायसवाल बने राष्ट्रीय महासचिव; जतिन शर्मा को उत्तराखंड की कमान Up: The Teenager Accused Of Killing His Mother Cried Bitterly In Front Of The Police - Amar Ujala Hindi News Live - Up:पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया मां की हत्या का आरोपी किशोर, बोला Vikasnagar: खेती को लेकर हुआ विवाद तो हैवान बना भतीजा, ताऊ को पानी में डुबोकर बेरहमी से पीटा, हुई मौत Hindutva Is A Nationalist Thought, More Needed Today- Nitin Gadkari - Delhi News - Delhi News:हिंदुत्व राष्ट्रवादी चिंतन है, आज अधिक आवश्यकता Gwalior News: Digvijay Singh Warned Bjp Regarding Installation Of Ambedkar's Statue - Gwalior News Kota News: Stray Dogs Maul One And A Half Year Old Innocent, Multiple Bite Injuries, Admitted To Hospital - Kota News Himachal: Cm Flagged Off 12 Electric Scooters For Health Services, To Be Deployed In Eight Districts - Amar Ujala Hindi News Live IND vs PAK: जुलाई में इस दिन आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, इंग्लैंड में खेला जाएगा मुकाबला 'तू त्रिशूल लेकर आ, मैं...' अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट पर अजय देवगन का जवाब वायरल, कन्नप्पा Vs मां पर कही ये बात

श्रद्धा मिश्रा बनीं सुरों की जादूगर, जीता ‘सा रे गा मा पा’, घर ले गईं इतनी बड़ी रकम


Sa Re Ga Ma Pa, Shradha Mishra

Image Source : INSTAGRAM
श्रद्धा मिश्रा।

सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ का बीती रात ग्रैंड फिनाले धूमधाम से संपन्न हो गया। संगीत और जोश से भरे ग्रैंड फिनाले में रियलिटी शो को अपना विजेता मिल गया है। श्रद्धा मिश्रा ‘सा रे गा मा पा’ के नए सीजन की विजेता बनकर उभरी हैं। मुंबई की इस गायिका ने महीनों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन के बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है। श्रद्धा ने अपनी गायकी से जजों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया। फाइनलिस्ट के तौर पर सुभाश्री देबनाथ और उज्ज्वल मोतीराम भी नजर आए थे। फिलहाल दोनों शो जीतने में विफल रहे। सुभाश्री देबनाथ दूसरे स्थान पर रहीं और उज्ज्वल मोतीराम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कैसा रहा श्रद्धा का अनुभव

शो में श्रद्धा मिश्रा की यात्रा शानदार रही। वो निरंतर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। अपनी जीत पर श्रद्धा ने कहा, ‘यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। सा रे गा मा पा पर मेरी यात्रा मेरे गुरुओं के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के कारण एक परिवर्तनकारी सीखने का अनुभव रही है। सचिन-जिगर द्वारा रचित मेरा पहला ओजी सिंगल ‘धोखेबाजी’ रिकॉर्ड करना एक मील का पत्थर था और मैं इसे मिले प्यार से अभिभूत हूं। मैं यादों का खजाना लेकर जा रही हूं और नए जोश के साथ अपने गायन करियर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा को इतना खूबसूरत बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।’

जीती इतनी रकम

ग्रैंड फिनाले में श्रद्धा, उज्ज्वल मोतीराम गजभर, सुभाश्री देबनाथ, बिदिशा हतिमुरिया, पार्वती मीनाक्षी और महर्षि सनत पांड्या सहित शीर्ष छह फाइनलिस्टों ने दमदार प्रदर्शन किया। श्रद्धा अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर जीतने में कामयाब रही रहीं। इस शो ने उन्हें अलग पहचान दी है और इससे उनके करियर को संवारने में मदद मिलेगी। सा रे गा मा पा के ग्रैंड फिनाले की शाम में शो के मेंटर्स- सचिन-जिगर, सचेत-परंपरा और गुरु रंधावा के साथ-साथ दिग्गज गायक उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस जीत के साथ श्रद्धा मिश्रा ने न केवल लाखों लोगों के दिलों में अपना नाम दर्ज कराया है, बल्कि एक शानदार संगीत करियर की ओर अपना पहला कदम भी बढ़ाया है। आगरा की रहने वाली 24 वर्षीय श्रद्धा ने ट्रॉफी और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।





Source link

2264650cookie-checkश्रद्धा मिश्रा बनीं सुरों की जादूगर, जीता ‘सा रे गा मा पा’, घर ले गईं इतनी बड़ी रकम
Artical

Comments are closed.

India’s time in space: Axiom-4 finally lifts off; Shubhanshu Shukla first Indian to cross Karman line in 41 years | India News     |     Bihar: RLM ने किया संगठन विस्तार, राजीव जायसवाल बने राष्ट्रीय महासचिव; जतिन शर्मा को उत्तराखंड की कमान     |     Up: The Teenager Accused Of Killing His Mother Cried Bitterly In Front Of The Police – Amar Ujala Hindi News Live – Up:पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया मां की हत्या का आरोपी किशोर, बोला     |     Vikasnagar: खेती को लेकर हुआ विवाद तो हैवान बना भतीजा, ताऊ को पानी में डुबोकर बेरहमी से पीटा, हुई मौत     |     Hindutva Is A Nationalist Thought, More Needed Today- Nitin Gadkari – Delhi News – Delhi News:हिंदुत्व राष्ट्रवादी चिंतन है, आज अधिक आवश्यकता     |     Gwalior News: Digvijay Singh Warned Bjp Regarding Installation Of Ambedkar’s Statue – Gwalior News     |     Kota News: Stray Dogs Maul One And A Half Year Old Innocent, Multiple Bite Injuries, Admitted To Hospital – Kota News     |     Himachal: Cm Flagged Off 12 Electric Scooters For Health Services, To Be Deployed In Eight Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs PAK: जुलाई में इस दिन आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, इंग्लैंड में खेला जाएगा मुकाबला     |     ‘तू त्रिशूल लेकर आ, मैं…’ अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट पर अजय देवगन का जवाब वायरल, कन्नप्पा Vs मां पर कही ये बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088