Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट में रच दिया इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा


Sri Lanka Cricket- India TV Hindi

Image Source : AP
श्रीलंका क्रिकेट टीम

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम काफी कमाल के फॉर्म में नजर आई। श्रीलंका ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 602 रन बनाए और इसके बाद उनके गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 88 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड को फॉलो-ऑन का सामना करना पड़ा और श्रीलंका के पास 514 रनों की लीड हासिल हो गई। इसी के साथ यह टेस्ट क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी लीड है जिसमें विरोधी टीम को फॉलो-ऑन दिया गया है। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में यह सबसे बड़ी लीड है जहां विरोधी टीम को फॉलो-ऑन का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड के साथ दूसरी बार हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए यह मैच जीत पाना यहां से काफी मुश्किल नजर आ रहा है। बता दें कि इससे पहले साल 2002 में भी न्यूजीलैंड की टीम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। जब उनकी टीम को पाकिस्तान ने 570 रनों की लीड के साथ फॉलो-ऑन दिया था। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसे विरोधी टीम ने दो बार 500+ रन की लीड हासिल करके फॉलो-ऑन दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ते लिए ऐसा खराब फॉर्म चिंता का विषय है।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी लीड के साथ फॉलोऑन देने वाली टीमें

  • 702 रन – इंग्लैंड (903/7) बनाम ऑस्ट्रेलिया (201) – द ओवल, 1938 
  • 570 रन – पाकिस्तान (643) बनाम न्यूजीलैंड (73) – लाहौर, 2002
  • 514 रन – श्रीलंका (602/5) बनाम न्यूजीलैंड (88) – गॉल, 2024
  • 504 रन – ऑस्ट्रेलिया (645) बनाम इंग्लैंड (141) – ब्रिस्बेन, 1946
  • 496 रन – ऑस्ट्रेलिया (735/6) बनाम जिम्बाब्वे (239) – वाका पर्थ, 2003

इंग्लैंड आज भी नंबर 1

फॉलो ऑन के साथ सबसे बड़ी लीड का रिकॉर्ड आज भी ऑस्ट्रेलिया के पास है। जोकि 702 रन की थी, जो 86 साल पहले हुई थी, जब 1938 में ओवल में एक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 903 रन बनाए थे, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया 201 रन पर आउट हो गया था।

यह भी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट फैंस लिए दुखद खबर, कार एक्सीडेंट में घायल हुआ ये स्टार बल्लेबाज

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, मुशीर के एक्सीडेंट ने पंत के हादसे की दिलाई याद, मुंबई में होगा इलाज

Latest Cricket News





Source link

1600490cookie-checkश्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट में रच दिया इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा
Artical

Comments are closed.

Wildlife body clears 32 defence infra proposals | India News     |     Bihar News : Bihar Police Failed To Control Crime In Patna Ramkrishnanagar Thana Mini Mart Owner Shot Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर आबिद समेत पांच बदमाशों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट, बवाल कराने की फिराक में था गिरोह     |     Atishi Wrote A Letter To Cm Rekha Gupta Demanding A Law To Save Old Vehicles – Amar Ujala Hindi News Live – Delhi:आतिशी ने Cm रेखा को लिखी चिट्ठी, कहा     |     Bhopal: Sickle Cell Patients Are Increasing Rapidly In Madhya Pradesh, Aiims Claims That On An Average 25 Perc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer News: Tension Over Reconstruction Of Chhatris Ravindra Bhati Reached Spot Mahant Pratap Puri Reacts – Barmer News     |     Mandi Cloudburst Roads Closed 80 Thousand Population In Trouble Difficult To Reach Help To Affected Villages – Amar Ujala Hindi News Live     |     BJP’s Sambit Patra after Supreme Court verdict on SIR     |     Pet dog Rocky saves lives during cloudburst     |     We expect a positive response, says husband of Kerala nurse on death row in Yemen     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088