जैतारण (पाली): जैतारण कस्बे के गीता भवन आश्रम के एक सन्त पर बच्ची से गंदी हरकत करने के गंभीर आरोप लगे है। बच्चियों ने घर जाकर शिकायत करने के बाद परिजनों ने आश्रम पहुचकर सन्त से सवाल-जवाब किए। इस दौरान सन्त ने खुद को निर्दोष बताया तो लड़की को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने कहा कि सन्त ने उनके साथ गलत हरकत की। परिजनों ने आश्रम में ही हंगामा किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमे आश्रम में महिलाएं सन्त पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बहस करती नजर आ रही है। वही सन्त अपनी सफाई पेश कर रहे है। मामले को लेकर अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ है।

Comments are closed.