Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: A Girl Who Left Her House In Anger Was Raped In Gorakhpur - Amar Ujala Hindi News Live Gonda News: डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई Uttarakhand: झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझी, कोटद्वार में रीना सिंधु ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी शुरू से अब तक, राज के दो रूप आए सामने Bhilwara News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 90 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार Cm Saini Inaugurated The Container Depot In Kurukshetra - Amar Ujala Hindi News Live Flood In Udaipur's Jahalma Nala, Damage To Irrigation Canals, Danger To Lindur Village - Amar Ujala Hindi News Live 'Will never permit': J&K CM on Indus diversion to Punjab; ally Cong fumes | India News सूर्यकुमार-सैमसन को छोड़ा पीछे, अभिषेक-राहुल की कर ली बराबरी; इस बल्लेबाज ने शतक जड़कर किया ऐसा मौत के 1 हफ्ते बाद मिली लाश, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के निधन की नहीं लगी किसी को खबर, जानें क्या पूरी वजह

संभाग की 6318 देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्तंभ का किया जाएगा संरक्षण

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने और आने वाली पीढ़ी को इससे परिचय कराने के लिए अब छत्तीसगढ़ सरकार ने कमद उठाए हैं। संभाग के सातों जिलों में स्थित 6318 देवगुड़ी, मतागुड़ी, घोटुल और मृतक स्तंभों का संरक्षण किया जाएगा। इनका जीर्णोद्धार कर इन्हें सहेजा जाएगा। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। देवगुड़ी और मतागुड़ी के संरक्षण के लिए सरकार 5-5 लाख रुपए दे रही है। इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से बस्तर को एक नई पहचान मिलेगी।दरअसल, देवगुड़ी और मातागुड़ी बस्तर के आदिवासियों का आस्था का केंद्र है। ग्रामीण अपना कोई भी काम देवगुड़ी और मातागुड़ी में मत्था टेककर ही शुरू करते हैं। इसके अलावा अपने पूर्वजों की याद में मृतक स्तंभ बनाकर रखते हैं। घोटुल भी बस्तर की प्राचीन परंपरा है। वहीं इनके संरक्षण की कोशिश में सरकार लग गई है। बस्तर संभाग में 6318 देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्मारक स्थलों को संरक्षित करने के लिए राजस्व अभिलेख में शत प्रतिशत दर्ज कर लिया गया है। जिसमें 2481 देवगुड़ी, 2935 मातागुड़ी, 564 घोटुल और 338 प्राचीन मृतक स्मारक शामिल हैं।देवगुड़ी ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है।बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने इन स्थलों को संरक्षित करने के लिए देवी-देवताओं के नाम पर सामुदायिक वनाधिकार पत्र जारी करने निर्देश दिए हैं। सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ-साथ देवस्थल परिसर में फलदार-छायादार पौधारोपण और संरक्षण पर जोर दिया है। इसके साथ ही संभाग में 20101 बैगा, मांझी, चालकी, सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, बजनिया, अटपहरिया का पंजीयन किया गया है। जो बस्तर की लोक परंपराएं, रीति, विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। शासन की तरफ से उन्हें राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।दंतेवाड़ा से हुई थी शुरुआतदरअसल, ग्रामीणों की आस्था का केंद्र देवगुड़ी के संरक्षण और जीर्णोद्धार की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले से हुई थी। तात्कालीन कलेक्टर दीपक सोनी की पहल से जिले के चुनिंदा कुछ देवगुड़ियों का कायाकल्प किया गया था। जिसका रिस्पॉन्स ग्रामीणों की तरफ से अच्छा मिला था। जिसके बाद दंतेवाड़ा को मॉडल के रूप में लेकर संभाग के सातों जिलों में देवगुड़ियों के संरक्षण की योजना बनाई गई थी। वहीं अब 6318 सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजा जाएगा।पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।पर्यटन को मिलेगा बढ़ावासरकार की मंशा है कि बाहर से कोई भी पर्यटक यदि बस्तर घूमने आएं तो वे यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने के साथ-साथ यहां की संस्कृति से भी रूबरू होएं। जिससे बस्तर की संस्कृति को लोग करीब से जाने।

936370cookie-checkसंभाग की 6318 देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्तंभ का किया जाएगा संरक्षण
Artical

Comments are closed.

Bihar News: A Girl Who Left Her House In Anger Was Raped In Gorakhpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Gonda News: डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई     |     Uttarakhand: झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझी, कोटद्वार में रीना सिंधु ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी शुरू से अब तक, राज के दो रूप आए सामने     |     Bhilwara News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 90 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार     |     Cm Saini Inaugurated The Container Depot In Kurukshetra – Amar Ujala Hindi News Live     |     Flood In Udaipur’s Jahalma Nala, Damage To Irrigation Canals, Danger To Lindur Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Will never permit’: J&K CM on Indus diversion to Punjab; ally Cong fumes | India News     |     सूर्यकुमार-सैमसन को छोड़ा पीछे, अभिषेक-राहुल की कर ली बराबरी; इस बल्लेबाज ने शतक जड़कर किया ऐसा     |     मौत के 1 हफ्ते बाद मिली लाश, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के निधन की नहीं लगी किसी को खबर, जानें क्या पूरी वजह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088