लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में लूटपाट की घटनाएं कम नहीं हो रहीं। दिनदहाड़े लोगों के घरों में घुस कर चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना थाना सदर के तहत आने वाले इलाका गीता विहार कॉलोनी की है। महिला और उसके पति सत्संग घर संगोवाल नहर के पास गए थे।जब वापस आए तो ताला टूट मिला। अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा मिला। अलमारियां खुली पड़ी थीं। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना सदर पुलिस टइम पहुंची। जांच अधिकारी मेजर सिंह को पीड़ित जसबीर सिंह ने चोरी की शिकायत दी।उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ संगोवाल नहर के पास निरंकारी सत्संग घर में गए थे। वह जब वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सामान बिखरा था। पुलिस ने जसबीर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इलाके में लगे CCTV खंगाले।जसवीर सिंह के मुताबिक, चोर घर से तीन लेडीज कड़े, 1 चेन सहित लॉकेट, 4 अगूंठियां, 1 जोड़ा बाली, 1 जोड़ा टॉपस, करीब 90 हजार रुपए नकद, कुछ विदेश करेंसी, चांदी के गिलास व अन्य चांदी का सामान चुरा कर ले गए।

Comments are closed.