Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'One more chance': Mayawati accepts nephew's public apology, re-inducts him in BSP | India News गर्मी में घूम आएं विदेश, इस देश के लिए भारत से फ्लाइट का किराया मात्र 1856 रुपए! जानिए पूरी जानकारी Ramdhari Singh Dinkar's 51st Death Anniversary Will Be Organized In Bapu Auditorium Of Patna - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Class 7 Student Opened Fire With His Grandfather's Gun, D.pharma Student Died After Being Shot - Amar Ujala Hindi News Live Baisakhi 2025: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी संग डोईवाला गुरुद्वारे में टेका मत्था, की सुख-समृद्धि की कामना Neemuch News: Four Accused Arrested For Betting On Ipl Match - Madhya Pradesh News Historical Information Available Through Technology In Digital Constitution Park, Speaker Birla Inspected It - Kota News Himachal Tourist Season: हिमाचल में वीकेंड पर होटल पैक, मैदानों की गर्मी से राहत पाने के लिए उमड़े सैलानी RCB ने राजस्थान रॉयल्स को दी उसी के घर में पटखनी, 9 विकेट से जीत दर्ज कर बनाई टॉप-4 में जगह फिल्म हिट हो गई और सोता रहा डायरेक्टर, फिर महेश भट्ट ने लगाया फोन और बरसने लगी गालियां, अब खुद बताई सच्चाई

सबमरीन के बाद अब स्पेन जा रही 3 नौकाओं में सवार 300 लोग लापता, नहीं हो पाया कोई संपर्क


सबमरीन के बाद अब स्पेन जा रही 3 नौकाओं में सवार 300 लोग लापता, नहीं हो पाया कोई संपर्क- India TV Hindi
Image Source : FILE
सबमरीन के बाद अब स्पेन जा रही 3 नौकाओं में सवार 300 लोग लापता, नहीं हो पाया कोई संपर्क

Boat Lost: टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी के कई दिनों तक लापता होने और बाद में उसका मलबा मिलने की खबर की चर्चा कम हुई नहीं कि 3 नौकाओं के लापता होने की खबर सोमवार को सामने आई। जानकारी के अनुसार सेनेगल से तीन नौकाओं में स्पेन जा रहे कम से कम 300 लोग लापता हैं। स्पेन के एक सहायता समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी। वॉकिंग बॉर्डर्स (कैमिनैन्डो फ्रंटर्स) की समन्वयक हेलेना मैलेनो गारजोन ने बताया कि दो नौका 23 जून को एमबौर शहर से लगभग 100 लोगों को लेकर रवाना हुई थीं और तीसरी नौका चार दिन बाद लगभग 200 लोगों के साथ दक्षिणी शहर काफाउंटिन से रवाना हुई। 

तलाश के लिए विमानों की जरूरत

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार ‘सबसे महत्वपूर्ण बात उन लोगों को ढूंढना है। समुद्र में कई लोग लापता हैं, यह सामान्य नहीं है, हमें उनकी तलाश के लिए और विमानों की जरूरत है।’ नौकाओं के रवाना होने के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है। स्पेन और सेनेगल के अधिकारियों ने अभी मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वॉकिंग बॉर्डर्स के अनुसार अटलांटिक महासागर के जरिए जाने वाला यह मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक मार्गों में से एक है, जिसमें इस वर्ष की पहली छमाही में लगभग 800 लोग मारे गए या लापता हो गए। 

कैनरी द्वीप जाने वालों की संख्या में इजाफा

स्पेन के गृह मंत्रालय के अनुसार, हाल के वर्षों में कैनरी द्वीप स्पेन पहुंचने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए मुख्य स्थलों में से एक बन गया है। यहां 2020 में 23 हजार से अधिक प्रवासियों का आगमन हुआ। इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में 7000 से अधिक प्रवासी और शरणार्थी कैनरी पहुंचे। स्पेन के सहायता समूह ने कहा कि नौकाएं मुख्य रूप से मोरक्को, पश्चिमी सहारा और मॉरिटानिया से आती हैं, सेनेगल से कम ही आती हैं।

हालांकि, जून के बाद से सेनेगल से कम से कम 19 नौकाएं कैनरी द्वीप समूह में आ चुकी हैं। देशों की खस्ताहाल अर्थव्यवस्थाएं, नौकरियों की कमी, चरमपंथी हिंसा, राजनीतिक अशांति और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव जैसे कई कारकों की वजह से लोग घर बार छोड़कर कैनरी तक पहुंचने के लिए भीड़-भाड़ वाली नौकाओं से यात्रा करते हैं। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

968040cookie-checkसबमरीन के बाद अब स्पेन जा रही 3 नौकाओं में सवार 300 लोग लापता, नहीं हो पाया कोई संपर्क
Artical

Comments are closed.

‘One more chance’: Mayawati accepts nephew’s public apology, re-inducts him in BSP | India News     |     गर्मी में घूम आएं विदेश, इस देश के लिए भारत से फ्लाइट का किराया मात्र 1856 रुपए! जानिए पूरी जानकारी     |     Ramdhari Singh Dinkar’s 51st Death Anniversary Will Be Organized In Bapu Auditorium Of Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Class 7 Student Opened Fire With His Grandfather’s Gun, D.pharma Student Died After Being Shot – Amar Ujala Hindi News Live     |     Baisakhi 2025: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी संग डोईवाला गुरुद्वारे में टेका मत्था, की सुख-समृद्धि की कामना     |     Neemuch News: Four Accused Arrested For Betting On Ipl Match – Madhya Pradesh News     |     Historical Information Available Through Technology In Digital Constitution Park, Speaker Birla Inspected It – Kota News     |     Himachal Tourist Season: हिमाचल में वीकेंड पर होटल पैक, मैदानों की गर्मी से राहत पाने के लिए उमड़े सैलानी     |     RCB ने राजस्थान रॉयल्स को दी उसी के घर में पटखनी, 9 विकेट से जीत दर्ज कर बनाई टॉप-4 में जगह     |     फिल्म हिट हो गई और सोता रहा डायरेक्टर, फिर महेश भट्ट ने लगाया फोन और बरसने लगी गालियां, अब खुद बताई सच्चाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088