Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : Drm Inspection Before Railway Minister Will Visit Jamalpur Railway Station Munger Bihar Malda Division - Amar Ujala Hindi News Live Saharanpur: Manager Arrested For Raping A Teacher Inside The School, Told How The Incident Was Done - Amar Ujala Hindi News Live Gwalior News: Bjp Mla Ambarish Sharma Fiercely Attacks Congress, Says This Big Thing - Amar Ujala Hindi News Live - Gwalior News:भाजपा विधायक बोले Rbse 12th Result 2025 Out: Girls Vs Boys Pass Percentage Stream-wise Rajasthan Board Result - Amar Ujala Hindi News Live Video: युवक के लिए फरिश्ता बनी नर्सिंग ऑफिसर अंकिता, भीड़ ने जिसे मरा समझा, कुछ देर बाद चलने लगी उसकी सांसे Himachal Pradesh: डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 29 को, 1732 आवेदन रद्द, 15,609 अभ्यर्थी देंगे एंट्रेंस एग्जाम बेन डकेट ने इस टीम के खिलाफ डेब्यू में ही जड़ दी धमाकेदार सेंचुरी, लेकिन फिर भी नहीं हुआ कोई फायदा Gold Price: 1,00,000 रुपये की ओर बढ़ा सोने का भाव, चांदी 1,01,000 रुपये के पार हाई कोर्ट का फैसला, जुवेनाइल कोर्ट में ही होगी शाजापुर ट्रेन ब्लास्ट के 17 वर्षीय आरोपी की सुनवाई Uttarakhand CM Dhami chairs meeting to discuss campaign against corruption; visits Shri Hemkunt Sahib | India News

सबसे पहले पेरिस ओलंपिक के खेल गांव पहुंचीं ये 2 भारतीय टीमें, गगन नारंग ने किया बड़ा खुलासा


Gagan Narang - India TV Hindi

Image Source : GETTY
Gagan Narang

ओलंपिक 2012 में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले गगन नारंग को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए  शेफ-डी-मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेफ डी मिशन एक प्रशासनिक पद होता है। अब भारतीय दल के प्रमुख गगन नारंग ने बताया है कि ऑर्चरी और नौकायन की टीमें पेरिस ओलंपिक के खेल गांव में पहुंच गई हैं। वहीं अपनी अंतिम तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड से शनिवार को खेल गांव पहुंचेगी। 

भारतीय खिलाड़ी हैं काफी रोमांचित: नारंग

ओलंपिक में भारत को पदक जिता चुके निशानेबाज नारंग ने कहा कि मैं गुरुवार रात को पेरिस पहुंचा और मैंने भारतीय दल के लिए खेल गांव के अंदर इंतजामों का जायजा लिया। तीरंदाजी और नौकायन शुक्रवार को पहुंचने वाली पहली भारतीय टीम थीं। खिलाड़ी धीरे धीरे खेल गांव में सहज हो रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी काफी रोमांचित हैं और उत्साह से भरे हैं। 

चार बार के ओलंपियन गगन नारंग ने कहा कि काफी उत्साह का माहौल है और खिलाड़ी भी स्पर्धाओं के एरीना में कुछ ‘गेम टाइम’ चाहते हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धाएं शुरू करने से पहले वो सबकुछ मिले जिनकी उन्हें जरूरत है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि मेरे लिए यह देखना गर्व का पल है कि भारतीय दल में पदक के दावेदार बढ़ रहे हैं। हमारे दल का प्रत्येक खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की बराबरी करने ही नहीं बल्कि उन्हें पछाड़कर देश को गौरवान्वित करने में सक्षम है। 

आर्चरी में 6 भारतीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

पेरिस ओलंपिक के लिए आर्चरी में इस बार 6 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 3 पुरुष और तीन महिला प्लेयर्स शामिल हैं। भारत अब तक एक बार भी आर्चरी के किसी भी इवेंट में ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब नहीं हो सका है, लेकिन इस बार सभी को मेडल के आने की उम्मीद है। 

आर्चरी के इवेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट

  • धीरज बोम्मदेवरा
  • तरूणदीप राय
  • प्रवीण जाधव
  • दीपिका कुमारी
  • भजन कौर
  • अंकिता भकत

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगे भारतीय सुरक्षा बल से जुड़े 24 खिलाड़ी, नीरज जैसे दिग्गज भी शामिल

Paris Olympics 2024: आर्चरी के इवेंट में भारत को इस बार पहले मेडल की उम्मीद, जानें कैसा अब तक का प्रदर्शन





Source link

1237500cookie-checkसबसे पहले पेरिस ओलंपिक के खेल गांव पहुंचीं ये 2 भारतीय टीमें, गगन नारंग ने किया बड़ा खुलासा
Artical

Comments are closed.

Bihar : Drm Inspection Before Railway Minister Will Visit Jamalpur Railway Station Munger Bihar Malda Division – Amar Ujala Hindi News Live     |     Saharanpur: Manager Arrested For Raping A Teacher Inside The School, Told How The Incident Was Done – Amar Ujala Hindi News Live     |     Gwalior News: Bjp Mla Ambarish Sharma Fiercely Attacks Congress, Says This Big Thing – Amar Ujala Hindi News Live – Gwalior News:भाजपा विधायक बोले     |     Rbse 12th Result 2025 Out: Girls Vs Boys Pass Percentage Stream-wise Rajasthan Board Result – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video: युवक के लिए फरिश्ता बनी नर्सिंग ऑफिसर अंकिता, भीड़ ने जिसे मरा समझा, कुछ देर बाद चलने लगी उसकी सांसे     |     Himachal Pradesh: डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 29 को, 1732 आवेदन रद्द, 15,609 अभ्यर्थी देंगे एंट्रेंस एग्जाम     |     बेन डकेट ने इस टीम के खिलाफ डेब्यू में ही जड़ दी धमाकेदार सेंचुरी, लेकिन फिर भी नहीं हुआ कोई फायदा     |     Gold Price: 1,00,000 रुपये की ओर बढ़ा सोने का भाव, चांदी 1,01,000 रुपये के पार     |     हाई कोर्ट का फैसला, जुवेनाइल कोर्ट में ही होगी शाजापुर ट्रेन ब्लास्ट के 17 वर्षीय आरोपी की सुनवाई     |     Uttarakhand CM Dhami chairs meeting to discuss campaign against corruption; visits Shri Hemkunt Sahib | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088