Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Top 5 news of the day: G6 nations pushed Canada for India's inclusion at G7 summit; EC hits back at Rahul Gandhi's 'match fixing' claims; & more | India News Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan Says Can Contest Assembly Elections But Cm Chair Is Not In Sight - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election:चिराग बोले Bakrid 2025: Festive Atmosphere In Moradabad Division, Prayers For Peace, Tight Security Arrangements - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: पर्यटन सीजन के दौरान गढ़वाल में शुरू हुआ ऑपरेशन लगाम, हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस MP News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति पर केस दर्ज Rajasthan Education Minister Jan Sunwai In Baran Statement On Student Questions - Amar Ujala Hindi News Live - Baran:जनसुनवाई के दौरान छात्रा के सवाल पर कान पकड़कर बोले शिक्षामंत्री Sonipat: "केंद्र सरकार के 11 सालों के शासन में देश हुआ मजबूत, जन-जन ने महसूस किया बदलाव" Former Congress President Sonia Gandhi's Health Deteriorates, Reached Igmc Shimla - Amar Ujala Hindi News Live साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी, WTC फाइनल से पहले नाथन लियोन ने अपनी टीम को चेताया 20 साल किसी और की बीवी को अपनी समझकर साथ रहा एक्टर, सच सामने आते ही रह गया हक्का-बक्का, बेटी भी...

सरकार ने 500 GW रिन्युएबल इनर्जी की क्षमता हासिल करने के लिए टास्क फोर्स का दिया प्रस्ताव


सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 92.12 गीगावाट है।- India TV Paisa

Photo:FILE सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 92.12 गीगावाट है।

सरकार ने साल 2030 तक 500 गीगावाट रिन्युएबल इनर्जी (अक्षय ऊर्जा) क्षमता हासिल करने के भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विद्युत मंत्रालय के परामर्श से एक टास्क फोर्स के गठन का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, नवीन और रिन्युएबल इनर्जी मंत्री ने इंडस्ट्री के खिलाड़ियों और हितधारकों से ऐसी स्ट्रैटेजी तैयार करने को भी कहा है। इस पहल से देश को समयबद्ध तरीके से इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिल सकेगा।

भारत लक्ष्य को पार करने की राह पर

खबर के मुताबिक, नवीन और रिन्युएबल ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए 500 गीगावाट लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में सभी हितधारकों के प्रयासों को संरेखित करने के लिए विद्युत मंत्रालय के परामर्श से एक टास्क फोर्स के गठन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 212 गीगावाट ऊर्जा हासिल कर चुका है और साल 2030 के लक्ष्य को पार करने की राह पर है। सरकार स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति और नवाचारों का समर्थन करना जारी रखेगी।

रिन्युएबल ऊर्जा की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत पर

देश में बिजली की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता में रिन्युएबल ऊर्जा की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत पर पहुंच गई है। देश में बिजली की कुल उत्पादन क्षमता 452.69 गीगावाट है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 200 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) को पार कर गई है। सिर्फ एक वर्ष में भारत की क्षमता 24.2 गीगावाट (13.5 प्रतिशत) बढ़कर अक्टूबर, 2024 में 203.18 गीगावाट पहुंच गई।

देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता

देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 452.69 गीगावॉट तक पहुंच गई है। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 46.3 प्रतिशत से अधिक है। परमाणु क्षमता के साथ संयुक्त रूप से देश में कुल गैर-जीवाश्म ईंधन यानी स्वच्छ ईंधन आधारित बिजली घरों की उत्पादन क्षमता 211.36 गीगावाट रही जबकि 2023 में यह 186.46 गीगावाट थी। कुल 203 गीगावाट में, सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 92.12 गीगावाट, पवन ऊर्जा 47.72 गीगावाट, बड़ी पनबिजली परियोजनाएं 46.93 गीगावाट और छोटी पनबिजली परियोजनाओं की हिस्सेदारी 5.07 गीगावाट है।

Latest Business News





Source link

1890620cookie-checkसरकार ने 500 GW रिन्युएबल इनर्जी की क्षमता हासिल करने के लिए टास्क फोर्स का दिया प्रस्ताव
Artical

Comments are closed.

Top 5 news of the day: G6 nations pushed Canada for India’s inclusion at G7 summit; EC hits back at Rahul Gandhi’s ‘match fixing’ claims; & more | India News     |     Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan Says Can Contest Assembly Elections But Cm Chair Is Not In Sight – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election:चिराग बोले     |     Bakrid 2025: Festive Atmosphere In Moradabad Division, Prayers For Peace, Tight Security Arrangements – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: पर्यटन सीजन के दौरान गढ़वाल में शुरू हुआ ऑपरेशन लगाम, हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस     |     MP News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति पर केस दर्ज     |     Rajasthan Education Minister Jan Sunwai In Baran Statement On Student Questions – Amar Ujala Hindi News Live – Baran:जनसुनवाई के दौरान छात्रा के सवाल पर कान पकड़कर बोले शिक्षामंत्री     |     Sonipat: "केंद्र सरकार के 11 सालों के शासन में देश हुआ मजबूत, जन-जन ने महसूस किया बदलाव"     |     Former Congress President Sonia Gandhi’s Health Deteriorates, Reached Igmc Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |     साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी, WTC फाइनल से पहले नाथन लियोन ने अपनी टीम को चेताया     |     20 साल किसी और की बीवी को अपनी समझकर साथ रहा एक्टर, सच सामने आते ही रह गया हक्का-बक्का, बेटी भी…     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088