जबलपुर: जबलपुर कृषि उपज मंडी में सब्जियों की आवक पिछले दिन के मुकाबले अधिक रही। वही मंडी में डेढ़ हजार क्विंटल अनाज अधिक आया। मंडी में अनाज की कुल आवक 10,770 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 1,560 क्विंटल व फल की कुल आवक 370 क्विंटल रही।अनाज के दामकृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 2,045 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,101 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 2,090 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में गेहूं की आवक कुल 3,948 रहीं। सरसों के भाव न्यूनतम 5,270 अधिकतम 5,460 व मॉडल भाव 5,350 रहे। वहीं आवक 24 क्विंटल रही। चना देशी के न्यूनतम भाव 4,265 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,615 ₹ मॉडल दाम 4,350 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 1,471 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना में देशी चने की करीब आवक डेढ़ सौ क्विंटल करीब अधिक रहीं। वहीं मंडी में चने के भाव सौ रूपए तक बढ़े।सब्जी के दाममंडी में आलू की आवक 550 क्विंटल रहीं। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,500 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,300 ₹ क्विंटल तक रहा। मंडी में 3,10 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जिसके न्यूनतम दाम 2,500 रुपए अधिकतम 3,200 वहीं मॉडल भाव 2,800 रुपए क्विंटल रहा। हरी मिर्च 105 क्विंटल पहुंची। जिसका न्यूनतम दाम 1,600 अधिकतम दाम 2,000 ₹ वही मॉडल रेट 1,800 ₹ के करीब रहा। प्याज के मॉडल भाव 1,100 क्विंटल तक रहें। मंडी में लहसुन व अदरक की गाड़ी मंडी नही पहंची।फुटकर में इस तरह लूटफुटकर बाजार में आलू 20 रुपए से 35 रुपए किलो, टमाटर 25 से 40 रुपए किलो, प्याज 15 से 20 रुपए किलो वहीं हरी मिर्च 30 से 50 रुपए किलो, धनिया 70 रुपए किलो, अदरक 40 से 60 रुपए किलो तक मंडी में बिक रहे हैं।फलों के दाममंडी में आम 4,000 रुपए क्विंटल, गाजर के भाव 1,200 रुपए क्विंटल तक रहें। वहीं अनार, सेब व अंगूर की गाड़ी मंडी में नहीं पहुंची।

Comments are closed.