Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
भारत ने पाकिस्तान से आयात पर बैन लगाया, यहां जानिए अब तक सरकार ने क्या क्या करवाई की 'Trident of naval power': Indian Navy's latest post amid tensions with Pakistan | India News Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest - Amar Ujala Hindi News Live Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force - Amar Ujala Hindi News Live Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident - Madhya Pradesh News People Demonstrated After A Girl Committed Suicide - Jodhpur News Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर

सर्दियों में अंगीठी या कोयला जलाने से इतने घंटे में हो सकती है मौत, बंद कमरे में भूलकर भी न करें ये गलती


ठंड में घर के अंदर न जलाएं ये चीजें- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
ठंड में घर के अंदर न जलाएं ये चीजें

सर्दियां आते ही जगह जगह अलाव तापते लोग नजर आ जाएंगे। गांव देहात और कस्बों में लोग अंगीठी, चूल्हा या फिर कोयला जलाकर रखते हैं, जिससे ठंड दूर की जा सके। अगर आप भी घर में अंगीठी या अलाव के सहारे अपनी ठंड दूर करते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इन चीजों से निकलने वाला धुआं आपकी जान ले सकता है। जी हां हर साल अंगीठी या अलाव के धुएं से दम घुटने के मामले सामने आते हैं। चंद घंटों में ही ये अंगीठी, कोयला या चूल्हे से निकलने वाला खतरनाक धुआं आपकी जान ले सकता है। जानिए आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

दरअसल जब आप कोयला, अंगीठी या चूल्हा जलाते हैं तो धुएं से कार्बन मोनोक्साइड पैदा होता है। ये कार्बन मोनोक्साइड आपके लिए जहर के समान है। सांसों के जरिए जब ये धुंआ हमारे शरीर में पहुंचता है तो कुछ घंटों में ही आपकी जान ले सकता है। इसीलिए इसे जहर के समान माना गया है।

बंद कमरे में न जलाएं चूल्हा, अंगीठी

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कार्बन मोनोक्साइड 4 से 6 घंटे में ही आपकी जान ले सकती है। अगर आप बंद कमरे में अंगीठी या चूल्हा जलाते हैं तो इससे कुछ घंटों में ही आपकी मृत्यु हो सकती है। अगर कमरे में ज्यादा लोग हैं तो मौत और भी जल्दी हो सकती है। इसका कारण है कि कमरे में ज्यादा लोग होने से आक्सीजन का उपभोग भी ज्यादा होता है और ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो जाती है।

अलाव और अंगीठी जलाते वक्त बरतें सावधानी

सबसे पहली बात कि अलाव या अंगीठी कभी भी बंद कमरे के अंदर न जलाएं। इससे धुआं कमरे के अंदर जमा हो जाता है। इस धुएं में सांस लेने से गंभीर परिणाम झेले पड़ सकते हैं। अगर अलाव या अंगीठी जला रहे हैं जो कमरे का दरवाजा और खिड़की पूरी तरह खोल दें, जिससे धुंआ निकल जाए। जब आग का धुंआ पूरी तरह निकल जाए तभी उसे कमरे के अंदर रखें। कभी भी इन चीजों को कमरे में जलाकर न सोएं। ध्यान रखें कमरे के अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए।

धुएं से क्या परेशानी हो सकती है?

अगर आप घर के अंदर चूल्हे, अंगीठी या अलाव जलाकर रखते हैं तो इससे सांस और अस्थमा के रोगियों की मुश्कल बढ़ सकती है। इससे धुंआ शरीर के अंदर पहुंचता है और सांसों को नुकसान पहुंचाता है। भविष्य में ये खतरनाक धुआं COPD या दमा जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए सर्दी से बचने के लिए धुआं वाली चीजों को जलाने से बचना चाहिए।

Latest Lifestyle News





Source link

1989900cookie-checkसर्दियों में अंगीठी या कोयला जलाने से इतने घंटे में हो सकती है मौत, बंद कमरे में भूलकर भी न करें ये गलती
Artical

Comments are closed.

भारत ने पाकिस्तान से आयात पर बैन लगाया, यहां जानिए अब तक सरकार ने क्या क्या करवाई की     |     ‘Trident of naval power’: Indian Navy’s latest post amid tensions with Pakistan | India News     |     Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest – Amar Ujala Hindi News Live     |     Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident – Madhya Pradesh News     |     People Demonstrated After A Girl Committed Suicide – Jodhpur News     |     Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र     |     Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर     |     फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088