Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Jdu Party Sanjay Jha Targeted Congress Party Mallikarjun Kharge Bihar Election 2025 - Amar Ujala Hindi News Live चढ़ रही थी बरात: बोलेरो ने बग्घी में मारी टक्कर, दूल्हा सड़क पर गिरकर घायल, कार चालक-सवार लोगों को पीटा Deoband-roorkee Railway Line Delhi-dehradun Distance Will Be Reduced By 40 Km - Amar Ujala Hindi News Live Double Murder In Narmadapuram Mother And Daughter Brutally Murdered Mp Crime News - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur: नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर होटल में यौन शोषण करने का मामला; POCSO कोर्ट से महिला को 20 साल की कैद रोहित शर्मा के धमाके से मुंबई इंडियंस ने 3 साल बाद CSK को दी मात, पाइंट्स टेबल में लगाई छलांग टीवी एक्टर को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का लिया नाम, जानें क्या है पूरा मामला Bihar: The Bride Reached The Examination Center Directly From The Wedding Hall - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: पीएम के आगमन से पहले सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश Uttarakhand Board Result 2025 Thousands Of Failed Students Now Will Get Three Chances To Pass - Amar Ujala Hindi News Live

सलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला


Salman Khan
Image Source : INSTAGRAM
सलमान खान।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि मुंबई के वर्ली में यातायात विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार सलमान खान को धमकी दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि धमकी भेजने वाला शख्स कौन है।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

अभिनेता सलमान खान को उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी में अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात शख्स के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले पर सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

कई सालों से मिल रहीं धमकियां

बीते कुछ सालों में बॉलीवुड अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिल रही हैं। बीते साल सलमान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग भी की गई थी। इसके बाद मामला गरमा गया था। सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसी बीच नेता बाबा सिद्दीकी की भी हत्या की गई, जिसका जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया। बाब सिद्दीकी सलमान खान के करीबी बताए जाते थे। इस मामले में बीते काफी दिनों से लगातार कार्रवाईयां हो रही हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करके सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में जबरन घुसने का प्रयास किया था। इस मामले के बाद पुलिस झट से एक्शन में आ गई थी।

Latest Bollywood News





Source link

2572170cookie-checkसलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News : Jdu Party Sanjay Jha Targeted Congress Party Mallikarjun Kharge Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     चढ़ रही थी बरात: बोलेरो ने बग्घी में मारी टक्कर, दूल्हा सड़क पर गिरकर घायल, कार चालक-सवार लोगों को पीटा     |     Deoband-roorkee Railway Line Delhi-dehradun Distance Will Be Reduced By 40 Km – Amar Ujala Hindi News Live     |     Double Murder In Narmadapuram Mother And Daughter Brutally Murdered Mp Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur: नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर होटल में यौन शोषण करने का मामला; POCSO कोर्ट से महिला को 20 साल की कैद     |     रोहित शर्मा के धमाके से मुंबई इंडियंस ने 3 साल बाद CSK को दी मात, पाइंट्स टेबल में लगाई छलांग     |     टीवी एक्टर को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का लिया नाम, जानें क्या है पूरा मामला     |     Bihar: The Bride Reached The Examination Center Directly From The Wedding Hall – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: पीएम के आगमन से पहले सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश     |     Uttarakhand Board Result 2025 Thousands Of Failed Students Now Will Get Three Chances To Pass – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088