जालंधर: सिविल अस्पताल में पीड़ितों के बयान दर्ज करती पुलिस।पंजाब के जालंधर में पठानकोट बाईपास के साथ लगते हरगोबिंद नगर (धोगड़ी रोड) पर एक घरेलू झगड़े में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिवार में लड़के और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था। देर शाम को ससुरालिए कुछ लोगों को साथ लेकर विवाद सुलझाने के बहाने आए और सास, लड़के उसके भाई की जमकर पिटाई कर डाली। इसी दौरान ससुरालियों की धक्का मुक्की में बुजुर्ग महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई।हरगोबिंद नगर के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि उनके बेटे कर्ण की अभी आठ महीने पहले शादी हुई थी। दोनों का आपसी विवाद था। पिछले दिनों ससुरालिए आए और अपनी बेटी को लेकर चले गए, लेकिन पिछले कल दोपहर को उनके ही एक रिश्तेदार का फोन कर्ण को आया कि वह बैठकर बात करना चाहते हैं।राजकुमार वर्मा ने कहा कि उनकी टूअरिंग जॉब है। वह अपने काम से बटाला गए हुए थे तो बेटे कर्ण ने ससुरालियों को कहा पापा घर पर नहीं हैं आ जाएंगे तो उनसे बात करके आपको बता देंगे, लेकिन ससुरालियों ने लड़के पर दबाब बनाना शुरू कर दिया कि वह दोनों के बीच का विवाद खत्म करना चाहते हैं। इसलिए आपकी जरूरत है, पापा से वह खुद बात कर लेगें। इसके बाद कर्ण ने उन्हें आने के लिए कह दिया।ससुरालियों के साथ आए लोगों ने पीटाराजकुमार ने आरोप जड़ा कि वह घर पर नहीं थे पीछे से देर शाम को ससुरालिए अपने साथ कुछ गुंडों को लेकर उनके घर आ धमके। घर में आते ही लड़की के जीजा ने पहले गालियां निकालनी शुरू कर दी और बाद में हमला बोल दिया। जो युवक ससुरालियों के साथ आए थे उन्होंने उनके दोनों लड़कों को पीटना शुरू कर दिया जबकि उनकी पत्नी को साथ में आई महिलाओं ने बालों से पकड़ कर घसीटना शुरू कर दिया।रोकने गई मां को मारा धक्काउनकी मां जिनकी उम्र करीब 75 साल थी वह उन्हें रोकने के लिए गई तो उन्हें इतनी जोर से धक्का मारा कि वह वहीं पर चित हो गईं। हमलावर वहां भी नहीं रुके, उन्होंने जब लड़कों व उनकी मां को गली में लाकर भी सबके सामने पीटा। जबकि उनकी बहु बाहर इस मारपीट का सारा तमाशा एक बाइक पर बैठकर देख रही थी। उन्होंने कहा कि मारपीट का यह सारा घटनाक्रम उनके सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।मामला दर्जवहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला हत्या का भी दर्ज हो सकता है और गैर इरादतन कत्ल का भी दर्ज हो सकता है।

Comments are closed.