Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सस्ता फोन लेने वालों की पोको ने कराई मौज, सिर्फ 9 हजार रुपये की रेंज में आएगा POCO C75, जानें डिटेल्स


mobile news hindi, poco, poco c75, Poco Smartphones, Tech news, Gadgets News- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
पोको बजट सेगमेंट में लॉन्च करने जा रहा है नया स्मार्टफोन।

अगर आप एक नया लेकिन सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। पोको इस समय एक बजट स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसकी कीमत Poco C75 है। पोको की तरफ से इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया गया है। आइए आपको इस लो बजट स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

कल लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन 

Poco C75 को कंपनी अपने फैंस के लिए 25 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको कम प्राइस में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा भी कंपनी की तरफ से कर दिया गया है। पोको ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी कि इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 109 डॉलर होगी। यह कीमत इसके 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की होगी। 

पोको इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च करने वाला है। इसका अपर वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसके लिए आपको 129 डॉलर यानी करीब 10,800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। फेस्टिव सीजन में कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ लॉन्च ऑफर भी पेश कर सकती है। 

बजट स्मार्टफोन में होंगे दमदार फीचर्स

Poco C75 में आपको 6.88 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसमें एचडी प्लस रेजोल्यूशन वाला पैनल होगा। डिस्प्ले में स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। डेली रूटीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो जी85 ऑक्टा–कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस बजट स्मार्टफोन में आपको डुअल कैमरा मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50MP का होगा। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5160mAh की बैटरी मिलेगी जिसमें 18W की फास्ट चार्जिगं का सपोर्ट होगा। 

यह भी पढ़ें- Realme GT 7 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ मिलेगी IP69 की रेटिंग





Source link

1763980cookie-checkसस्ता फोन लेने वालों की पोको ने कराई मौज, सिर्फ 9 हजार रुपये की रेंज में आएगा POCO C75, जानें डिटेल्स
Artical

Comments are closed.

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल का किया शिलान्यास, नई तकनीक की मशीनों से होगा इलाज     |     Etawah: राजकुमार बनकर सलमान ने युवती का कराया धर्मांतरण, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से तार जुड़ने की आशंका     |     A Glimpse Of This Changing Weather On The Duty Path Of New Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Flood Wreaks Havoc In Gajar Village, Roads And Bridges Submerged, Village Becomes An Island – Madhya Pradesh News     |     Youth Demonstration In Jodhpur – Jodhpur News     |     Himachal Mou Will Be Signed With Sonam Wangchuk Institute For Training Of Teachers – Amar Ujala Hindi News Live     |     वाह बेन स्टोक्स क्या बात है! ऐसा करके तो आपने सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया     |     राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं? सिंगर जिन पर अज्ञात हमलावरों ने किया घातक हमला, ऐसे बचाई जान     |     Ram Division showcases cutting-edge technologies in Strike Corps ops demonstration     |     Israel kills seven senior Hamas terrorists released in 2011 prisoner deal     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088