Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त करने से सिर्फ 7 सिक्स दूर रोहित, भारत के लिए बनाएंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान!


Rohit Sharma And Virender Sehwag- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Rohit Sharma And Virender Sehwag

Rohit Sharma India vs Bangladesh: रोहित शर्मा ने पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी की शैली को पूरी तरह से बदला है। वह क्रीज पर आते ही आक्रामक बैटिंग करते हैं और तेजी से रन बनाते हैं। उनका फोकस इस बात पर रहता है कि वह रन गति को तेज रखें। इससे बाद के आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव कम हो जाता है। पिछले एक दशक में उन्होंने अपनी विस्फोटक बैटिंग से भारत को कई हारे हुए मैच जिताए हैं। वह वनडे क्रिकेट में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। 

वीरेंद्र  सहवाग को पीछे करने का चांस

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 59 टेस्ट मैचों में 84 छक्के लगाए हैं। वह भारत के लिए इस समय दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने 90 छक्के लगाए हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अगर रोहित 7 छक्के और लगा देते हैं, तो वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज: 

वीरेंद्र सहवाग- 90 

रोहित शर्मा- 84 
महेंद्र सिंह धोनी- 78 
सचिन तेंदुलकर- 69 
रवींद्र जडेजा- 64 

बेन स्टोक्स ने टेस्ट में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

टेस्ट क्रिकेट के ओवरऑल इतिहास को देखें, तो इंग्लैंड के बेन स्टोक्स सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 131 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम हैं। उन्होंने 107 छक्के जड़े हैं। 

रोहित शर्मा ने भारत के लिए साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। तब उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाए थे। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 59 टेस्ट मैचों में 4137 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। 

WTC की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है भारतीय टीम

सितंबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसी वजह से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत पहले नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक 6 मुकाबले जीते हैं और उसका पीसीटी 68.52 है। वहीं बांग्लादेश की टीम 7वें नंबर पर है। बांग्लादेश ने 2 टेस्ट मैच जीते हैं और उसका पीसीटी 35.00 है। 

यह भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका

एमएस धोनी ने विराट के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर की बात, कोहली को बताया सबसे बेस्ट

Latest Cricket News





Source link

1427430cookie-checkसहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त करने से सिर्फ 7 सिक्स दूर रोहित, भारत के लिए बनाएंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान!
Artical

Comments are closed.

Dark Baron Gala Apple Got The Highest Price Of This Season, A 20 Kg Box Sold For Rs 4200 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Terror funding: SIA raids 3 locations in J&K | India News     |     VIDEO-जो रूट ने जिस कैच से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या वह लीगल था? करुण नायर को लौटना पड़ा पवेलियन     |     कश्मीर फाइल्स के बाद बंगाल फाइल्स में दिखेंगे अनुपम खेर, आप की अदालत में लुक हुआ रिवील, जानें क्या बोले एक्टर     |     Madhya Pradesh CM participates in Kanwar Yatra     |     Assam LSA partners with engineering colleges in outreach programme as DoT scales up Sanchar Mitra scheme nationwide     |     नोएडा एयरपोर्ट की फ्लाइट सेफ्टी को अवैध निर्माण और पक्षी-जानवरों से खतरा, प्रशासन ने दिये ये निर्देश     |     Root after day two of play against India at Lord’s     |     Bihar News: Darbhanga Court Sentenced Five Murder Convicts To Life Imprisonment – Amar Ujala Hindi News Live     |     Muzaffarnagar: Rajbir Singh Said, Dr. Malay Sharma Wants To Take Over The School, Co And So Are In Collusion – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088