Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
‘Under PM Modi's leadership, what you desire will happen’: Rajnath Singh's strong message in wake of Pahalgam terror attack | India News क्या रविवार को काले कपड़े पहनने से राहु ग्रह का असर बढ़ता है? जानें सच! Bettiah News: Teacher Arrested For Molesting An Innocent Student, Students Protested In Support - Bihar News Barabanki News: क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला, सरिया-डंडों से मरने तक पीटा... पुलिस कर रही जांच Dehradun News Akash And Anant Ambani Reach Rishikesh From Jolly Grant Airport Amid Tight Security - Amar Ujala Hindi News Live MP News: उमा भारती का बयान: "लव जिहाद पर जागरूकता ज़रूरी, जातिगत जनगणना राष्ट्रीय आवश्यकता" Modi Government Will Make India Global Mice Destination, Said Shekhawat At Meet In India Conclave - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather: हिमाचल में जोरदार बारिश, नाले में बह गईं 100 भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की मौत; जानें अपडेट श्रीलंका ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को आखिरी ओवर में दी मात, 7 साल बाद हुआ ऐसा ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड, अपनी दम पर बने सुपरस्टार, तलाक के बाद दे चुके हैं 380 करोड़ की एलिमनी

सांख्य और कर्मयोग का संबंध

भौतिक जगत के विश्लेषणात्मक अध्ययन (सांख्य) का उद्देश्य आत्मा को प्राप्त करना है। भौतिक जगत की आत्मा विष्णु या परमात्मा है. भगवान की भक्ति का अर्थ परमात्मा की सेवा है। एक विधि से वृक्ष की जड़ खोजी जाती है और दूसरी विधि से उसको सींचा जाता है। सांख्य दर्शन का वास्तविक छात्र जगत के मूल अर्थात विष्णु को ढूंढता है, और फिर पूर्णज्ञान समेत अपने को भगवान की सेवा में लगा देता है। अत: मूलत: इन दोनों में कोई भेद नहीं है क्योंकि दोनों का उद्देश्य विष्णु की प्राप्ति है। जो लोग चरम उद्देश्य को नहीं जानते, वे ही कहते हैं कि सांख्य और कर्मयोग एक नहीं है। किंतु जो विद्वान है, वह जानता है कि इन दोनों भिन्न विधियों का उद्देश्य एक है। दार्शनिक शोध (सांख्य) का वास्तविक उद्देश्य जीवन के चरम लक्ष्य की खोज है। चूंकि जीवन का चरम लक्ष्य आत्म-साक्षात्कार है, अत: दोनों विधियों से प्राप्त होने वाले परिणामों में कोई अन्तर नहीं है। वस्तुत: जो पदार्थ से विरक्ति व कृष्ण में आसक्ति को एक तरह देखता है, वही वस्तुओं को यथारूप में देखता है।
मायावादी संन्यासी सांख्य दर्शन के अध्ययन में लगे रहते हैं तथा वैष्णव संन्यासी वेदान्त सूत्रों के यथार्थ भाष्य भागवत दर्शन के अध्ययन में लगे रहते हैं। वैष्णव संन्यासियों को भौतिक कार्य से कोई सरोकार नहीं रहता, तो भी वे भगवान की भक्ति में नाना प्रकार के कार्य करते हैं। किन्तु मायावादी संन्यासी, जो सांख्य तथा वेदान्त के अध्ययन व चिन्तन में लगे रहते हैं, भगवान की दिव्य भक्ति का आनन्द नहीं उठा पाते। उनका अध्ययन अत्यन्त जटिल हो जाता है, अत: वे कभी-कभी ब्रह्म चिन्तन से ऊबकर समुचित बोध बिना ही भागवत की शरण ग्रहण करते हैं। मायावादी संन्यासी कभी-कभी आत्म-साक्षात्कार के पथ से नीचे गिर जाते हैं और फिर से समाजसेवा, परोपकार जैसे भौतिक कर्म में प्रवृत्त होते हैं। अत: निष्कर्ष निकला कि कृष्णभावनामृत के कार्य में लगे रहने वाले लोग ब्रह्म-अब्रह्म विषयक चिन्तन में लगे संन्यासियों से श्रेष्ठ होते हैं, यद्यपि वे भी अनेक जन्मों के बाद कृष्णभावनाभावित हो जाते हैं।

728740cookie-checkसांख्य और कर्मयोग का संबंध
Artical

Comments are closed.

‘Under PM Modi’s leadership, what you desire will happen’: Rajnath Singh’s strong message in wake of Pahalgam terror attack | India News     |     क्या रविवार को काले कपड़े पहनने से राहु ग्रह का असर बढ़ता है? जानें सच!     |     Bettiah News: Teacher Arrested For Molesting An Innocent Student, Students Protested In Support – Bihar News     |     Barabanki News: क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला, सरिया-डंडों से मरने तक पीटा… पुलिस कर रही जांच     |     Dehradun News Akash And Anant Ambani Reach Rishikesh From Jolly Grant Airport Amid Tight Security – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: उमा भारती का बयान: "लव जिहाद पर जागरूकता ज़रूरी, जातिगत जनगणना राष्ट्रीय आवश्यकता"     |     Modi Government Will Make India Global Mice Destination, Said Shekhawat At Meet In India Conclave – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: हिमाचल में जोरदार बारिश, नाले में बह गईं 100 भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की मौत; जानें अपडेट     |     श्रीलंका ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को आखिरी ओवर में दी मात, 7 साल बाद हुआ ऐसा     |     ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड, अपनी दम पर बने सुपरस्टार, तलाक के बाद दे चुके हैं 380 करोड़ की एलिमनी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088