Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सात सालों से नहीं दिखी ‘गजनी’ एक्ट्रेस की झलक, पूरे साल में बस एक बार करती हैं पोस्ट, बेहद खास है वजह


Asin- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
असिन और आमिर खान।

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में आमिर खान को अलजाइमर बीमारी होती है। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें ये बीमारी हो जाती है और इसकी वजह से वो चीजें भूल जाते हैं। इस फिल्म में उनकी प्रेमिका का रोल असिन ने निभाया है। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि इसे क्रिटिक्स ने भी सराहा। लोगों को असिन की एक्टिंग काफी पसंद आई और इसी के साथ ही उन्होंने साउथ सिनेमा के बाद बॉलीवुड में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इसके बाद एक्ट्रेस ने बैक टू बैक सुपरस्टार्स के साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें ‘खिलाड़ी 786’, ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। सफल करियर के बीच ही असिन ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और घर बसाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। 

अचानक गायब हुईं असिन

फिल्मों से दूर होने के बाद भी असिन सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और हौके-मौके अपनी तस्वीरें और लाइफ अपडेट साझा किया करती थीं। साल 2017 में असिन बेबी गर्ल की मां बनीं। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से भी दूर हो गईं। अब बीते सात सालों से असिन की कोई झलक देखने को नहीं मिली है। वो सोशल मीडिया पर भी अपनी कोई नई तस्वीर पोस्ट नहीं करती हैं। हर साल बस उनका एक अक्टूबर या नवंबर के महीने में सामने आता है और हर बार इसका मकसद भी एक ही होता है। वो हमेशा अपनी बेटी अरिन के जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलकियां साझा करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। 

यहां देखें पोस्ट

ग्रीस में मनाया बेटी का बर्थडे

असिन की बेटी अब सात साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ मिलकर ग्रीस में अपनी बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इसकी झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने एक पोस्ट कर बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, वहीं उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो स्टोरी पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनकी कोई भी झलक देखने को नहीं मिल रही, सिर्फ उनकी बेटी अपने दोस्तों के साथ केक काटती दिख रही है। स्टोरी में उन्होंने अपने पति की भी झलकियां दिखाई हैं।  

कौन हैं असिन के पति

असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी। असिन के पति राहुल माइक्रोमैक्स के फाउंडर हैं। फिलहाल असिन फिल्मों से क्यों दूर गईं, इसकी जानकारी नहीं है। अब वो अपनी तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करतीं। इस पर भी उन्होंने कभी बात नहीं की। याद दिला दें, बीते साल खबरें आई थीं कि असिन का तलाक हो गया है, जिस पर उन्होंने रिएक्ट करते हुए साफ किया था कि सिर्फ अफवाह है, वो अभी राहुक शर्मा के साथ मैरिड हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।

Latest Bollywood News





Source link

1804910cookie-checkसात सालों से नहीं दिखी ‘गजनी’ एक्ट्रेस की झलक, पूरे साल में बस एक बार करती हैं पोस्ट, बेहद खास है वजह
Artical

Comments are closed.

Delhi fire: Blaze breaks out in Sadar Bazar, more than 10 fire engines on site | India News     |     Bihar News: Rail Racks Arrived From Gujarat For Patna Metro: Metro News Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhangur Baba Rs 12 Crore Mansion Demolished: From Lavish Parties To Rubble, Locals Shocked By Hidden Plans – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sdrf Rescued Four Kanwariyas Drowning In Ganga Haridwar News Kanwar Yatra 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lifestyle And Non-communicable Diseases Can Be Controlled Through Ayurveda – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Teacher Seriously Injured After Roof Of Dilapidated School Building Collapses – Damoh News     |     33 Kv High Tension Line Broke And Fell On A School In Barmer, A Major Accident Was Averted – Barmer News     |     Haryana Crime: जवाहर चौक में भिड़े दो पक्ष, खूब बरसाए ईंट-पत्थर, छह लोग हुए घायल     |     Due To Heavy Rains, Landslides Occurred At Three Places Near Diod On Mandi-kullu National Highway, Long Queues – Amar Ujala Hindi News Live     |     केएल राहुल का बल्ले से इंग्लैंड में धमाल जारी, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088