Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
RD की किस्त मिस हो जाए तो क्या होगा? निवेश करते हैं तो समझ लें ये जरूरी बातें Jalandhar: पंजाब में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गहने और फोन मिले गायब, हत्या की आशंका Bihar News : Pk Targeted Rjd Party Tejashwi Yadav Lalu Yadav Nitish Kumar India Caste Census Bhagalpur Bihar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :पीके ने तेजस्वी को ज्ञान और ट्यूशन लेने की दी सल... UP Weather : आज तराई वाले इलाकों, दिल्ली से सटे 16 जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार; वज्रपात की चेतावनी Dehradun News Dispute Over Moving Car Stuck In Drain Two Parties Ruckus Stone Pelting - Amar Ujala Hindi News Live US-based Ghulam Nabi Fai declared proclaimed offender in UAPA case by Kashmir NIA court, asked to surrender in 30 days | India News Thieves Made Away With Salt, Cumin And Cigarettes - Jabalpur News Bhilwara Accident Happened While Bringing Accused Bigod Police Station Constable Died Five Policemen Injured - Bhilwara News Ram Rahim: 21 दिन की फरलो खत्म, राम रहीम सजा काटने पहुंचा सुनारिया जेल Himachal Tourism: अब पर्यटकों को दीपकताल से आगे जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति, 5 बजे पहुंचना होगा दारचा वापस

सामूहिक विवाह में नए जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, दिखा रॉयल अंदाज


ambani family- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अंबानी परिवार ने कराया सामूहिक विवाह।

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। कपल की शादी से पहले अंबानी परिवार ने दोनों के लिए दो प्री-वेडिंग सेरेमनी भी आयोजित कीं, जिसमें बिजनेस वर्ल्ड से लेकर मनोरंजन जगत तक के सितारे शामिल हुए। पहले जामनगर और फिर इटली में अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेट किया, जिसमें अंबानी परिवार की महिलाएं एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दीं। अब अनंत-राधिका की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अंबानी फैमिली खुद कार्ड बांटने में व्यस्त है। पूजा-पाठ के बाद अब शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज यानी 2 जुलाई को अंबानी परिवार की तरफ से मुंबई में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें 50 जोड़ों की शादी कराई गई।

अंबानी परिवार ने कराया सामूहिक विवाह का आयोजन

इस शादी के लिए अंबानी परिवार ने जोड़ों के लिए कपड़ों से लेकर गहने तक की व्यवस्था कराई थी। खास बात तो ये है कि कार्यक्रम में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ था। मुकेश अंबानी-नीता अंबानी से लेकर उनके बेटे-बहू आकाश अंबानी-श्लोका मेहता, बेटी-दामाद ईशा अंबानी-आनंद पीरामल भी शामिल हुए। इस दौरान नीता अंबानी सुर्ख लाल साड़ी में खूबसूरत नजर आईं। वहीं श्लोका मेहता खूबसूरत शरारा सूट और ईशा भी खूबसूरत सूट पहने दिखाई दीं। इस भव्य आयोजन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

नीता अंबानी-मुकेश अंबानी ने नए-नवेले जोड़ों को दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह में 50 जोड़े शादी के बंधन में बंधे और करीब 800 मेहमानों ने इसमें हिस्सा लिया। अंबानी परिवार ने सुविधाओं से वंचित जोड़ों के लिए इस शादी का आयोजन किया, जिससे वह अपनी शादी का जश्न मना सकें। शादी के बाद नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने इन जोड़ों को आशीर्वाद दिया और हाथ जोड़कर इस सामूहिक विवाह में शामिल हुए मेहमानों का अभिवादन किया। वहीं शादी के बाद अंबानी परिवार की ओर से इन जोड़ों को कुछ खास तोहफे भी दिए गए। 

ईशा अंबानी के हाथ में दिखे सोने-चांदी के तोहफे

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीता अंबानी-मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के हाथ में कुछ सोने और चांदी के तोहफे दिखाई दे रहे हैं। राधिका मर्चेंट के साथ अनंत अंबानी की शादी के समारोहों की शुरुआत करते हुए, अंबानी परिवार ने जिन जोड़ों का विवाह कराया, वह मुंबई से लगभग 100 किमी दूर स्थित पालघर क्षेत्र से आते हैं। विवाह समारोह रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में आयोजित किया गया था और इसमें जोड़ों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 800 लोग शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News





Source link

1121470cookie-checkसामूहिक विवाह में नए जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, दिखा रॉयल अंदाज
Artical

Comments are closed.

RD की किस्त मिस हो जाए तो क्या होगा? निवेश करते हैं तो समझ लें ये जरूरी बातें     |     Jalandhar: पंजाब में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गहने और फोन मिले गायब, हत्या की आशंका     |     Bihar News : Pk Targeted Rjd Party Tejashwi Yadav Lalu Yadav Nitish Kumar India Caste Census Bhagalpur Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :पीके ने तेजस्वी को ज्ञान और ट्यूशन लेने की दी सलाह, कहा     |     UP Weather : आज तराई वाले इलाकों, दिल्ली से सटे 16 जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार; वज्रपात की चेतावनी     |     Dehradun News Dispute Over Moving Car Stuck In Drain Two Parties Ruckus Stone Pelting – Amar Ujala Hindi News Live     |     US-based Ghulam Nabi Fai declared proclaimed offender in UAPA case by Kashmir NIA court, asked to surrender in 30 days | India News     |     Thieves Made Away With Salt, Cumin And Cigarettes – Jabalpur News     |     Bhilwara Accident Happened While Bringing Accused Bigod Police Station Constable Died Five Policemen Injured – Bhilwara News     |     Ram Rahim: 21 दिन की फरलो खत्म, राम रहीम सजा काटने पहुंचा सुनारिया जेल     |     Himachal Tourism: अब पर्यटकों को दीपकताल से आगे जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति, 5 बजे पहुंचना होगा दारचा वापस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088