Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सालभर के लिए स्टोर करके रख लें आम, मैंगो आइसक्रीम और मैंगो शेक का अगले सीजन तक लें मजा


आम को कैसे स्टोर करें
Image Source : AI IMAGE
आम को कैसे स्टोर करें

फलों की दुकान पर पहुंचते ही आम की कई वैरायटी आपको नजर आ जाएंगी। आम की खुशबू ऐसी होती है कि पूरा घर महकने लगता है। इन दिनों आम के सीजन का लास्ट चल रहा है। जुलाई अगस्त के बाद आम मिलना बंद हो जाता है। ऐसे में अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो सालभर के लिए आम स्टोर करके रख लें। आज हम आपको मैंगो स्टोर करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आम का गूदा अपने फ्रिज में स्टोर करके रख लें। इस मैंगो पल्प का इस्तेमाल आप पूरे साल आसानी से कर सकते हैं। आप इससे मैंगो शेक या आम की आइसक्रीम बना सकते हैं। जानिए आम का गूदा कैसे स्टोर करके रखें?

आम को कैसे स्टोर करें?

आम का गूदा- आम का पल्प स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप इसके पल्क को मिक्सी में पीसकर स्टोर करें। इसके लिए पहले आम को छील लें। गुठली हटा लें और सारा गूदा निकाल लें। अब आम के गूदा को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। पल्क को किसी कांच के जार में भरकर रख लें। आप चाहें को इसे हल्का पतला करके भी किसी बोतल में स्टोर कर सकते हैं। जब आपको मैंगो शेक बनाना हो इस पल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आइसक्रीम में मैंगो फ्लेवर लाने के लिए भी कर सकते हैं।

आम का स्टोर करने का तरीका- आम को स्टोर करने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका है कि आम के टुकड़ों को ही फ्रीजर में रख दें। इसके लिए आम को छीलकर उसके मोटे टुकड़े काट लें। आम की गुठली हटा दें और टुकड़ों को किसी बाउल या प्लेट में रखकर ऊपर से चीनी का पाउडर डाल दें। कटे हुए आम को 3 घंटे तक फ्रीजर में रख दें और जमने के बाद आम के टुकड़ों को ज़िप लॉक वाले पॉलिथिन बैग में भर दें। आप इन्हें किसी एयर टाइट डब्बे में भी स्टोर कर सकते हैं। जब आपको इसका इस्तेमाल करना हो आप कर सकते हैं।

आम को फ्रीजर में कैसे स्टोर करें-  आम को स्टोर करने का एक और तरीका है कि आम का पल्प निकाल कर पीस लें। अब फ्रीजर में रखी आइस ट्रे में सारा पल्प डालकर जमा दें। जब आम आइस ट्रे में जम जाए तो मैंगो आइस क्यूब्स को निकाल लें। अब आम को क्यूब्स को किसी जिप लॉक बैग में भरकर स्टोर कर लें। इससे आम के क्यूब्स निकालने में भी आसानी होगी। 

 

Latest Lifestyle News





Source link

3117500cookie-checkसालभर के लिए स्टोर करके रख लें आम, मैंगो आइसक्रीम और मैंगो शेक का अगले सीजन तक लें मजा
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Hrtc Bod Decisions: Fares Of Super Luxury Buses Will Be Reduced, Concessional Passes Will Now Be Made Online, – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: टीम इंडिया ने ओवल में कब जीता था आखिरी टेस्ट मैच, रोहित शर्मा ने मचाया था तहलका     |     सपा सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की नोएडा में पिटाई, वीडियो वायरल     |     Congress leaders allege targeting of Christians in Chhattisgarh     |     Delhi LG approves inclusion of banking, NBFCs and gas supply under Public Utility services     |     PM Modi lambasts Congress in Op Sindoor discussion, says it continues “to rely on Pakistan for political narratives”     |     ₹255 से ₹260 चल रहा इस आईपीओ का GMP, आज पहले दिन चंद घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया     |     India won’t tolerate nuclear blackmail, will treat terror sponsors and masterminds alike: PM Modi     |     Indus Waters Treaty inked by Nehru bars India from desilting dams: PM Modi | India News     |     Bihar News : Criminals Shot Old Man Murder Case Sheikhpura Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088