Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Losses are not important, outcomes are': CDS General Anil Chauhan on Operation Sindoor 'setbacks' | India News Bihar News: A 13-year-old Boy Died After His House's Roof Collapsed During A Storm And Rain - Amar Ujala Hindi News Live UP: 'नाचना आता है, न आता तो...', कमरे में बंद कर पीटा, खाना भी न दिया; किशोरियों से धंधा करना चाहता था संचालक Special Session Of Legislative Assembly Is The Only Way To Amend The Panchayati Raj Act Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Congress Activities Intensify Before Cm's Visit To Pali - Madhya Pradesh News Jaisalmer News: Shekhawat Arrived To Pay Tribute To Radheshyam Paimani, Demanded Gondavan Man Of India Award - Jaisalmer News Vimal Negi Case: त्रुटियां दुरुस्त कर संजीव गांधी ने नए सिरे से दायर की एलपीए राहुल गांधी ने जूते पहने, फूल फेंककर दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, सीएम डॉ मोहन यादव बोले ये हमारे संस्कार नहीं, वीडी शर्मा ने कसा तंज Pharmacy Council of India Gives Nod to Chandigarh University, Uttar Pradesh to Launch Courses at School of Pharmacy Hummel | RNTX Launches India's First-Ever Esports Sneaker Collab

सावन में जरूर लगाएं शिवजी के ये पसंदीदा फूल, घर में बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, लाइफस्टाइल न्यूज़


  • सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सभी भक्त क्या कुछ नहीं करते। आज हम आपको भगवान शिव के पसंदीदा फूलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव के पसंदीदा फूल

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 15 July 2024 04:02 PM

सावन का महीना यानी भगवान शिव का प्रिय महीना। ये महीना वो है जब भगवान शिव अपने भक्तों से मिलने और उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए पृथ्वी पर भ्रमण करने आते हैं। सभी भक्त भी सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।भगवान शिव को यूं ही भोलेनाथ नहीं कहा जाता। प्रेम भाव से एक लोटा जल चढ़ाने पर ही वो खुश हो जाते हैं। आज हम आपको भगवान शिव के प्रिय पांच फूलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें घर में लगाने से भोलेनाथ की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी। भगवान को जल चढ़ाते समय भी आप ये फूल अर्पित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर वो फूल कौन से हैं।

कनेर का फूल

भगवान शिव को कनेर का फूल बेहद प्रिय है। शास्त्रों में भी कनेर के फूलों से शिवजी की पूजा करने का वर्णन मिलता है। सावन के महीने में सोमवार के दिन शिवलिंग पर कनेर के फूल अर्पित करने से भगवान शिव बहुत प्रदान होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कनेर का फूल तीन रंगों में पाया जाता है, पीला, सफेद और लाल। आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई से भी रंग का फूल अपने गमले में उगा सकते हैं।

शमी का फूल

शमी के पौधे को हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। इसे शिवजी का पसंदीदा पौधा बताया जाता है। शमी के पेड़ पर उगने वाले फूल भी शिवजी को बेहद प्रिय हैं। सावन में आपको अपने घर पर एक शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। हर सोमवार इसके फूलों से भगवान शिव की प्रार्थना करने पर शिवजी बहुत जल्दी प्रदान होते हैं। इसका फूल देखने में भी बेहद सुंदर पीले और गुलाबी रंग का होता है।

ब्रह्म कमल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये वही फूल है जिससे जल का छिड़काव करके शिवजी ने गणेश जी को जीवित किया था। इसलिए इसे जीवन देने वाला फूल कहा जाता है। शिवजी को भी यह फूल काफी प्रिय है। सफेद रंग का यह फूल देखने में भी काफी सुंदर होता है। इसे घर में लगाने से भोलेनाथ की कृपा हमेशा आपके घर पर बनी रहती है। यह फूल घर में पॉजिटिविटी का माहौल बनाए रखता है।

अपराजिता का फूल

अपराजिता का सुंदर सा पौधा घर के लिए काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। सावन के मौसम में तो इस पौधे को घर पर लगाना ओर भी ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके फूल भगवान शिव को बेहद पसंद होते हैं। कहा जाता है कि इसके फूलों को भगवान शिव के सामने अर्पण से घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी सभी सदस्यों पर बना रहता है।





Source link

1208000cookie-checkसावन में जरूर लगाएं शिवजी के ये पसंदीदा फूल, घर में बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, लाइफस्टाइल न्यूज़
Artical

Comments are closed.

‘Losses are not important, outcomes are’: CDS General Anil Chauhan on Operation Sindoor ‘setbacks’ | India News     |     Bihar News: A 13-year-old Boy Died After His House’s Roof Collapsed During A Storm And Rain – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: 'नाचना आता है, न आता तो…', कमरे में बंद कर पीटा, खाना भी न दिया; किशोरियों से धंधा करना चाहता था संचालक     |     Special Session Of Legislative Assembly Is The Only Way To Amend The Panchayati Raj Act Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Congress Activities Intensify Before Cm’s Visit To Pali – Madhya Pradesh News     |     Jaisalmer News: Shekhawat Arrived To Pay Tribute To Radheshyam Paimani, Demanded Gondavan Man Of India Award – Jaisalmer News     |     Vimal Negi Case: त्रुटियां दुरुस्त कर संजीव गांधी ने नए सिरे से दायर की एलपीए     |     राहुल गांधी ने जूते पहने, फूल फेंककर दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, सीएम डॉ मोहन यादव बोले ये हमारे संस्कार नहीं, वीडी शर्मा ने कसा तंज     |     Pharmacy Council of India Gives Nod to Chandigarh University, Uttar Pradesh to Launch Courses at School of Pharmacy     |     Hummel | RNTX Launches India’s First-Ever Esports Sneaker Collab     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088