Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

‘सिंघम अगेन’ पर भारी पड़ रही ‘भूल भुलैया 3’, एडवांस बुकिंग में बिक गए इतने टिकट


Singham Again vs bhool bhulaiyaa 3- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3

‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की एडवांस बुकिंग के पहले दिन का रिपोर्ट सामने आ गया है। दोनों फिल्में 1 नंबवर को दीवाली पर रिलीज होने को तैयार है। दो फ्रैंचाइज फिल्मों के बीच एडवांस बुकिंग में महा मुकाबला देखने को मिला है। मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच अपनी-अपनी फिल्मों ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ को ज्यादा स्क्रीन दिलवाने के लिए खींचतान जारी है। इस बीच कार्तिक आर्यन और अजय देवगन की फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

सिंघम अगेन एडवांस बुकिंग डे 1

‘सिंघम अगेन’ से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग अपडेट कुछ इस तरह है। अजय देवगन की फिल्म की 3313 टिकट बिक गई है। वहीं हिंदी के अलावा फिल्म ने ऑल इंडिया 12.3 लाख से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के दो दिन पहले ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 23.98 लाख कमा लिए है।

सिंघम अगेन के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इसका निर्माण जियो स्टूडियो, रोहित शेट्टी प्रोडक्शंस और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं।

भूल भुलैया 3 एडवांस बुकिंग डे 1

‘भूल भुलैया 3’ से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन  29442 टिकट बिक गई है। वहीं हिंदी के अलावा फिल्म ने ऑल इंडिया 75.97 लाख से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के दो दिन पहले धमाकेदार कारोबार कर लिया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 1. 48 करोड़ कमा लिए है।

भूल भुलैया 3 के बारे में

यह फिल्म अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और सिने1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और माधुरी दीक्षित धूम मचाते दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News





Source link

1795610cookie-check‘सिंघम अगेन’ पर भारी पड़ रही ‘भूल भुलैया 3’, एडवांस बुकिंग में बिक गए इतने टिकट
Artical

Comments are closed.

Goa’s Zuari Bridge to get Eiffel-inspired observatory towers with revolving restaurant, art gallery | India News     |     Bihar News: 14-year-old Boy Dies After Being Caught In Strong Storm, Rain And Lightning – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: कानपुर में ऑटो चला रहे म्यांमार के युवक को पकड़ा, पुलिस ने की पूछताछ     |     One Nation One Election Samvad In Dehradun Committee Felt Pulse Of Uttarakhand – Amar Ujala Hindi News Live     |     1,100 Tons Of Plastic Waste Is Generated In Delhi Every Day, Campaign To Stop It Begins – Delhi News     |     Fir Against Judicial Officer For Rape And Dowry Was Quashed – Jabalpur News     |     Rajsamand News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किए प्रभु श्रीनाथ के दर्शन, मांगी देश की खुशहाली     |     Himachal CM: दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, कल तीन केंद्रीय मंत्रियों से कर सकते हैं भेंट     |     आईपीएल 2025 प्लेऑफ की चार टीमें तय, लेकिन अब छिड़ेगा असली घमासान     |     Samsung Galaxy S24 FE की औंधे मंह गिरी कीमत, Flipkart में फिर हुआ Price cut     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088